Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 07 अगस्त 2024 बुधवार !!

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! राज्यपाल ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री  ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सांसद निधि से मन्दिरों को  धनराशि जारी करने का नियमों में प्रावधान करने की इंदु गोस्वामी  ने मांग की ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की जन सेवाएं हिम-एक्सेस पर होगी उपलब्ध  ! 

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      किन्नौर ! राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला मुख्यालय में सुनी जन समस्याएं  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      किन्नौर ! बेटियों को शिक्षित कर, स्वयं सहित देश व प्रदेश को करवाएं गौरवान्वित : जगत सिंह नेगी  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! घुमारवीं के सिविल अस्पताल में 12 में से 8 सिक्योरिटी गार्ड को किया गया बाहर  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सांसद होकर निराधार बयानबाज़ी कर रही कंगना, ऐसे समय में मौके पर जाकर राजनीतिक बयानबाज़ी करना उचित नहीं : नरेश चौहान  !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! नामधारी पंथ के सतगुरु दलीप सिंह के प्रकाश पर्व पर मंडी में लंगर वितरण का किया आयोजन  ! 

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • बिलासपुर  ! विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा :  राजेश धर्माणी  ! 
  • शिमला  ! आपदा प्रभावितों तक तेज़ी से राहत पहुंचाए प्रदेश सरकार, बीते वर्ष के आपदा प्रभावितों को अब तक नहीं मिली मदद : रणधीर ! 
  • मंडी ! नामधारी पंथ के सतगुरु दलीप सिंह के प्रकाश पर्व पर मंडी में लंगर वितरण का किया आयोजन  ! 
  • शिमला  ! दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहींः मुख्यमंत्री  ! 
  • शिमला ! सांसद होकर निराधार बयानबाज़ी कर रही कंगना, ऐसे समय में मौके पर जाकर राजनीतिक बयानबाज़ी करना उचित नहीं : नरेश चौहान  !
  • बिलासपुर ! घुमारवीं के सिविल अस्पताल में 12 में से 8 सिक्योरिटी गार्ड को किया गया बाहर  ! 
  • बिलासपुर  ! जिला बिलासपुर पुलिस स्पेशल टीम ने 5.49 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े दो युवक  ! 
  • किन्नौर ! बेटियों को शिक्षित कर, स्वयं सहित देश व प्रदेश को करवाएं गौरवान्वित : जगत सिंह नेगी  ! 
  • किन्नौर ! राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला मुख्यालय में सुनी जन समस्याएं  ! 
  • मंडी ! सांसद कंगना रनौत ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा ! 
  • शिमला  ! राज्यपाल ने ग्लेन में देवदार का पौधा रोपित किया  ! 
  • शिमला  ! सरकार सरसों के तेल के दाम बढ़ा कर बढ़ा रही है महंगाई का बोझ : जयराम ठाकुर  ! 
  • शिमला  ! ई-बसों की खरीद से हरित ऊर्जा राज्य का सपना होगा साकारः मुख्यमंत्री  ! 
  • शिमला  ! विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की जन सेवाएं हिम-एक्सेस पर होगी उपलब्ध  ! 
  • शिमला ! सांसद निधि से मन्दिरों को  धनराशि जारी करने का नियमों में प्रावधान करने की इंदु गोस्वामी  ने मांग की ! 
  • शिमला  ! राज्यपाल ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री  ! 
  • !! राशिफल 07 अगस्त 2024 बुधवार !!
  • शिमला ! आपदा से हिमाचल में हुआ भारी जान माल का नुकसान, सरकार इस वर्ष भी संशोधित राहत मैन्यूल के अनुसार करें प्रभावितों की मदद !
  • ऊना ! अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने स्वां नदी पर बिठाया कड़ा पहरा ! 
  • शिमला ! होटल एसोशिएशन चाईल व वन्य जीव विभाग चाईल के संयुक्त तत्वाधान ने आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम ! 
और अधिक खबरें

!! राशिफल 07 अगस्त 2024 बुधवार !!

August 7, 2024 @ 07:17 am

शिमला  ! राज्यपाल ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री  ! 

August 6, 2024 @ 09:41 pm

शिमला ! सांसद निधि से मन्दिरों को  धनराशि जारी करने का नियमों में प्रावधान करने की इंदु गोस्वामी  ने मांग की ! 

August 6, 2024 @ 09:35 pm

शिमला  ! विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की जन सेवाएं हिम-एक्सेस पर होगी उपलब्ध  ! 

August 6, 2024 @ 09:29 pm
होम Khabar Himachal Seसुंदरनगर ! प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित: मुख्यमंत्री !
  • खबर हिमाचल से

सुंदरनगर ! प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित: मुख्यमंत्री !

द्वारा
विशाल सूद -
मंडी ( मंडी ) - June 14, 2022 @ 04:22 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सुंदरनगर ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मण्डी में सुन्दरनगर के जवाहर पार्क में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में मिशन रिपीट सुनिश्चित करने के लिए समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को कहा है ताकि विकास की गति निर्बाध रहे। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य की विकासात्मक मांगों पर सदैव विचार करने के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल ज़रूरतमंदों तथा कमज़ोर वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना हिमकेयर आदि योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हुईं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ज़रूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रत्येक वर्ष 1300 करोड़ रुपये से अधिक राशि व्यय की जा रही है जबकि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान केवल 400 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत गंभीर रूप से बीमार रोगियों को 3000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। योजना के अन्तर्गत अब तक के 20 हजार से अधिक परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जहां गरीब, वहां सरकार के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। जय राम ठाकुर ने संत कबीर की जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं वर्तमान समय में अधिक प्रासंगिक हैं जो उनकी समाज के प्रति दूरदर्शी सोच को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता अपने समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व राज्य का सपूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा में ही एक आम पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य सभी राजनीतिक दलों पर परिवारवाद हावी है। सरकार संगठन नहीं बनाती बल्कि संगठन सरकार बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के कठिन समय के दौरान बड़ी एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने न केवल निःशुल्क मास्क तथा सेनिटाइजर वितरित किए बल्कि ज़रूरतमंदों को निःशुल्क खाना व आश्रय भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने अपनी आलाकमान को ज़रूरतमंदों के लिए पीपीई किट, वेंटीलेटर, सेनिटाइजर इत्यादि प्रदान करने के नाम पर 12 करोड़ रुपये के फर्जी बिल थमा दिए। यदि ऐसे समय में कांग्रेस सत्ता में होती तो प्रदेश की हालातों की कल्पना करना भी असंभव है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं तथा सदैव प्रदेश की विकासात्मक मांगों के प्रति संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने गत चार वर्षों से अधिक समय के दौरान हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश तथा प्रदेश में पूर्ण रूप से अपना आधार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों ने राज्य में दोबारा भाजपा को लाने का मन बना लिया है जिस प्रकार देश के चार अन्य राज्यों में भाजपा सरकार पुनः सत्ता में आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत साढ़े चार वर्षों के दौरान प्रदेश में 8.37 लाख से अधिक पानी के नल स्थापित कर प्रत्येक घर को नल से पेयजल प्रदान करने में प्रशंसनीय प्रदर्शन किया है जबकि गत 50 वर्षों के दौरान राज्य में केवल 7.63 लाख पानी के नल स्थापित किए गए थे। उन्होंने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का इस कार्य के लिए धन्यवाद किया। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई विकासात्मक तथा कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में गत साढ़े चार वर्षों में आशातीत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दो सांसदों की पार्टी से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय देश के प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में जय राम सरकार द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के फलस्वरूप प्रदेश में किसी पार्टी द्वारा दोबारा सरकार न बना पाने के भ्रम को तोड़ते हुए भाजपा सरकार पुनः विजयी होने के लिए तैयार है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने प्रदेश में भाजपा के आरम्भिक चरण में शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, महेश्वर सिंह जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए योगदान भी स्मरण किए। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के कठिन परिश्रम के फलस्वरूप भाजपा प्रदेश में सबसे सुदृढ़ तथा अनुशासित राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में राज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सुदृढ़ करने के लिए रिकॉर्ड अंतर के साथ चारों सांसदों को विजयी बनाकर संसद भेजा। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जन धन योजना के आरम्भ के समय 10 करोड़ बैंक खाते खोले गए तथा आज 45 करोड़ बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जो विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के लिए वरदान साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के फलस्वरूप ही सम्भव हो पाया है जिन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि देश अपनी खोई हुई गरिमा व वैभव को पुनः प्राप्त करें तथा प्रत्येक व्यक्ति आत्म सम्मान व गौरव के साथ जीवनयापन कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के कमज़ोर वर्गों तथा कल्याणकारी लाभों से वंचित लोगों को उनका हक दिलवाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आरम्भ की गई अनेक कल्याणकारी योजनाएं देश के करोड़ों लोगों के लिए वरदार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2019 में बाह्य शौचमुक्त घोषित किया गया था जबकि संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह लक्ष्य वर्ष 2030 के लिए निर्धारित था। उन्होंने कहा कि आज भारत खाद्य सरप्लस देश के रूप में उभरा है तथा इसका श्रेय किसानों व वैज्ञानिकों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किए गए सुदृढ़ राजनीतिक नेतृत्व को जाता है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि विश्व के नेताओं ने कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों व पहलों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री न केवल महामारी को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए बल्कि देश की अपनी वैक्सीन भी विकसित की। उन्होंने कहा कि देश को टेटनस की वैक्सीन बनाने में 54 वर्ष लग गए। इसी प्रकार हेपेटाइटिस, रोटवायरस, पोलियो आदि की वैक्सीन को भारत पहुंचने में वर्षों लग गए लेकिन कोरोना महामारी के दौरान एक ओर जहां अमरीका में लोगों को वैक्सीन लग रही थी वहीं दूसरी ओर प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र लाहौल-स्पीति में भी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। यह केवल देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किए गए सुदृढ़ एवं कुशल नेतृत्व के फलस्वरूप ही सम्भव हो पाया है। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन देश में ग्रामीण क्षेत्रों की करोड़ों महिलाओं तथा पानी की कमी वाले क्षेत्र के लोगोें के लिए वरदान साबित हो रही है। कोरोना महामारी के बावजूद, इस योजना के तहत सभी लक्ष्य समय पर प्राप्त किए गए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने भी 93 प्रतिशत घरों को पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गत दो वर्षों से हिमाचल प्रदेश को लगातार प्रोत्साहन राशि मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य को जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निधि में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगी। इसके पश्चात केंद्रीय जल शक्ति मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने सुन्दरनगर शहर के लिए 23 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के सुधार कार्य का लोकार्पण किया। इस योजना से सुन्दरनगर शहर के 11 वार्डों में पानी की समस्या का समाधान होगा तथा शहर में 24 घंटे जलापूर्ति के प्रावधान से लगभग 21 हजार लोग लाभान्वित होंगे। राज्य भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकारों ने प्रदेश में विकास की गति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मूलमंत्र समाज के अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकार की विकासात्मक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों तथा जरूरतमंदों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की गई है और जो व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित रह गए उनके लिए प्रदेश सरकार ने भी अनेक योजनाएं आरम्भ की। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन सरकार का उपयुक्त उदाहरण है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा ने देश में सबसे पहला त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी राज्य भाजपा के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में एनडीए के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शिमला में एक विशाल समारोह का आयोजन किया गया जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी उपस्थिति से सुशोभित किया, जिससे राज्य तथा प्रदेशवासियों के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री का स्नेह प्रदर्शित होता है। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा, सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, जोगिन्द्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, मिल्कफैड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा तथा ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर भी इस अवसर पर अन्य गणमान्य सहित उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! चमेरा पावर स्टेशन -I में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस !
पिछला लेख चम्बा ! जिला मुख्यालय मे आयोजित की गई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

बिलासपुर  ! विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा :  राजेश धर्माणी  ! 

August 6, 2024 @ 08:59 pm

शिमला  ! आपदा प्रभावितों तक तेज़ी से राहत पहुंचाए प्रदेश सरकार, बीते वर्ष के आपदा प्रभावितों को अब तक नहीं मिली मदद : रणधीर ! 

August 6, 2024 @ 03:44 pm

मंडी ! नामधारी पंथ के सतगुरु दलीप सिंह के प्रकाश पर्व पर मंडी में लंगर वितरण का किया आयोजन  ! 

August 6, 2024 @ 03:46 pm

शिमला  ! दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहींः मुख्यमंत्री  ! 

August 6, 2024 @ 03:49 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

किन्नौर ! राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला मुख्यालय में सुनी जन समस्याएं  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

किन्नौर ! बेटियों को शिक्षित कर, स्वयं सहित देश व प्रदेश को करवाएं गौरवान्वित : जगत सिंह नेगी  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! घुमारवीं के सिविल अस्पताल में 12 में से 8 सिक्योरिटी गार्ड को किया गया बाहर  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सांसद होकर निराधार बयानबाज़ी कर रही कंगना, ऐसे समय में मौके पर जाकर राजनीतिक बयानबाज़ी करना उचित नहीं : नरेश चौहान  !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 07 अगस्त 2024 बुधवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-August 7, 2024 @ 07:17 am

0
मेष का आज का राशिफल (7 अगस्त, 2024) अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू

शिमला  ! राज्यपाल ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री  ! 

August 6, 2024 @ 09:41 pm

शिमला ! सांसद निधि से मन्दिरों को  धनराशि जारी करने का नियमों में प्रावधान करने की इंदु गोस्वामी  ने मांग की ! 

August 6, 2024 @ 09:35 pm

शिमला  ! विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की जन सेवाएं हिम-एक्सेस पर होगी उपलब्ध  ! 

August 6, 2024 @ 09:29 pm

शिमला  ! ई-बसों की खरीद से हरित ऊर्जा राज्य का सपना होगा साकारः मुख्यमंत्री  ! 

August 6, 2024 @ 09:24 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 07 अगस्त 2024 बुधवार !!

खबर हिमाचल से

शिमला  ! राज्यपाल ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री  ! 

खबर हिमाचल से

शिमला ! सांसद निधि से मन्दिरों को  धनराशि जारी करने का नियमों में प्रावधान करने की इंदु गोस्वामी  ने मांग की ! 

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • !! राशिफल 22 जुलाई 2024 सोमवार !!

    July 22, 2024 @ 05:49 am
  • !! राशिफल 18 जून 2024 मंगलवार !!

    June 18, 2024 @ 06:02 am
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2024 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !