Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 26 सितंबर 2025 शुक्रवार !!

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! सांसद राजीव भारद्वाज ने दी जीएसटी बदलाव की जानकारी, कहा गरीबों के लिए राहत की सौगात !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! रावी नदी में बेखौफ नहाते हुए बच्चे, वीडियो हुई वायरल !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! अनिल ठाकुर ने किया चम्बा और हिमाचल का नाम रोशन !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! सांसद राजीव भारद्वाज ने दी जीएसटी बदलाव की जानकारी, कहा गरीबों के लिए राहत की सौगात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! रावी नदी में बेखौफ नहाते हुए बच्चे, वीडियो हुई वायरल !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, भीमाकाली मंदिर परिसर के आस-पास से उठाया कूड़ा !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      शिमला ! केंद्र सरकार की 4G संतृप्ति तथा भारत नेट योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी नेटवर्क को किया जाएगा मजबूत : गुप्ता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! बहुचर्चित युग हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा टूरिज्म विक का आयोजन !
  • शिमला ! पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर ‘अंत्योदय दिवस’ समारोह सम्पन्न
  • मंडी ! भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, भीमाकाली मंदिर परिसर के आस-पास से उठाया कूड़ा !
  • शिमला ! अमेरिका में बोले अनुराग सिंह ठाकुर, ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा राष्ट्रीय नहीं बल्कि वैश्विक !
  • चम्बा ! अनिल ठाकुर ने किया चम्बा और हिमाचल का नाम रोशन !
  • चम्बा ! रावी नदी में बेखौफ नहाते हुए बच्चे, वीडियो हुई वायरल !
  • चम्बा ! सांसद राजीव भारद्वाज ने दी जीएसटी बदलाव की जानकारी, कहा गरीबों के लिए राहत की सौगात !
  • !! राशिफल 26 सितंबर 2025 शुक्रवार !!
  • शिमला ! प्रधानमंत्री कल हिमाचल दौरे पर हैं उन्हें करना चाहिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा.- आप !
  • शिमला ! कुमारसैन के बरसात प्रभावित लोगों को अभी तक न मिल पाया किराया न राशन, सरकार ने केवल पकड़ाए नोटिस : भाजपा !
  • शिमला ! कर्मचारी विरोधी फैसले पर अस्थाई रूप से रोक, आशा करते हैं कि यह फैसला कभी लागू न हो : भाजपा !
  • सोलन ! प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार करके बड़ा तोहफ़ा दिया : डेजी !
  • शिमला ! मंत्री अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने किया शिमला ग्रमीण के घंडल में बने पंचायत घर का लोकार्पण !
  • शिमला ! क्या कांग्रेस खटाखट मॉडल से किसानों की समस्याओं को हल कर सकती है : सांसद रवि शंकर प्रसाद !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया !
  • शिमला ! दिवाली के मौके पर हिमाचल के कर्मचारियों को 20 हजार सैलरी कटौती का तोफ़ा दे गई कांग्रेस सरकार : त्रिलोक !
  • सिरमौर ! नाहन में जलापूर्ति जल्द आएगी पटरी पर,दो योजनाओ से दिया जा रहा शहर को पानी !
  • सोलन ! जिला सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 86 लाख की अवैध संपत्ति जब्त !
  • सिरमौर ! हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक बार फिर पहाड़ दरकने का मंजर देखने को मिला !
  • शिमला ! हरियाणा मुख्यमंत्री ने हिमाचल को भेजे 5 करोड़ रूपए की राहत राशि !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 26 सितंबर 2025 शुक्रवार !!

September 26, 2025 @ 05:54 am

चम्बा ! सांसद राजीव भारद्वाज ने दी जीएसटी बदलाव की जानकारी, कहा गरीबों के लिए राहत की सौगात !

September 25, 2025 @ 09:25 pm

चम्बा ! रावी नदी में बेखौफ नहाते हुए बच्चे, वीडियो हुई वायरल !

September 25, 2025 @ 08:52 pm

चम्बा ! अनिल ठाकुर ने किया चम्बा और हिमाचल का नाम रोशन !

September 25, 2025 @ 08:11 pm
होम Khabar Himachal Seसोलन ! मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशीयों के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया !
  • खबर हिमाचल से

सोलन ! मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशीयों के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया !

द्वारा
विशाल सूद -
सोलन ( सोलन ) - March 28, 2021 @ 08:17 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सोलन ! मुुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने सोलन नगर निगम के वासियों से आग्रह किया है कि 07 अप्रैल, 2021 को होने वाले चुनाव में भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम सोलन के संकल्प पत्र में निहित सभी वादों और विकास की संकल्पना को पूर्ण करेगी। मुख्यमन्त्री आज सोलन में नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 03 से भाजपा प्रत्याशी रजनीबाला, वार्ड नम्बर 04 से स्वाति कश्यप, वार्ड नम्बर 05 से कुलभूषण गुप्ता, वार्ड नम्बर 06 से भाजपा प्रत्याशी रेखा साहनी, वार्ड नम्बर 08 से भाजपा प्रत्याशी पवन गुप्ता तथा वार्ड नम्बर 17 से भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए जन-जन के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमन्त्री ने कहा कि सोलन आज न केवल मिनी हिमाचल के रूप में जाना जाता है बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी यहां बसे हैं। उन्होंने कहा कि गत अनेक वर्षों से सोलन को नगर निगम बनाने की मांग की जा रही थी। सोलन के विकास के दृष्टिगत यह जायज मांग थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने नगर निगम का दर्जा प्रदान कर सोलन को उसका जायज हक दिया है और जन भावनाओं का सम्मान किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सोलन को नगर निगम के जायज दर्जे के हक से महरूम रखा। उन्होंने कहा कि विकास को जन-जन तक पंहुचाने के लिए वर्तमान सरकार ने न केवल 412 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया बल्कि राज्य में 03 नए नगर निगम भी सृजित किए। इसके अतिरिक्त 03 विकास खण्ड एवं 07 नई नगर पंचायतें भी गठित की। कांग्रेस पार्टी ने अपने लम्बे कार्यकाल में विकास प्रक्रिया में आमजन को सहभागी बनाने के लिए न तो नई ग्राम पंचायतें सृजित की और केवल एक नगर निगम गठित किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर नगर निगम के मामले पर लोगों, विशेषकर ग्रामवासियों को बहकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और नगर निगम में सम्मिलित किए गए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों पर 05 वर्ष तक कोई कर नहीं लगाया जाएगा। मनरेगा की तर्ज पर नगर निगम क्षेत्र में शहरी आजीविका मिशन कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए क्षेत्रों के लोगों की भूमि के अधिकार पूर्ववत ही रहेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सोलन जैसे बढ़ते शहरों के लिए केन्द्र सरकार से विशेष धनराशि की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोलन शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। स्वच्छता, सौन्दर्य, उचित मल निकासी एवं आधुनिक अधोसंरचना पर इस मास्टर प्लान में विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमन्त्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक आयोजित सभी चुनावों में भारी जन सहयोग से भाजपा को विजय प्राप्त हुई है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को विजय प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में भी भाजपा को भारी जन सहयोग मिलेगा। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर नगर निगम सोलन के लिए भाजपा का संकल्प पत्र भी जारी किया। नगर निगम सोलन चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक नवीन योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमन्त्री ने सोलन में पेयजन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 16.50 करोड़ रुपए तथा अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए 19 करोड़ रुपए से अधिक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री के आशीर्वाद से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब 32 चिकित्सक तथा समुचित संख्या में पैरा मेडिकल कर्मी लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमन्त्री 30 जून, 2021 से पूर्व शामती बाईपास का लोकार्पण करेंगें जो सोलन शहर की यातायात समस्या को समाप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे तीव्र गति से विकसित होते शहर का विकास केवल विभिन्न भाजपा सरकारों की देन है। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप ने मुख्यमन्त्री का स्वागत किया और सोलन को नगर निगम का दर्जा देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला सचिव जतिन सोनी सहित नगर निगम सोलन के विभिन्न वार्डों के 150 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा। वार्ड नंबर-14 में भी 40 कांग्रेस समर्थक मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल, नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी एवं नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश भाजपा महामन्त्री त्रिलोक जमवाल, बुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं शिमला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पुरूषोत्तम गुलेरिया, उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, राष्ट्रीय भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कश्यप, राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, पूर्व परिवहन मन्त्री महेन्द्र नाथ सोफत, विभिन्न निगमों एवं बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

सोलन ! मुुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने सोलन नगर निगम के वासियों से आग्रह किया है कि 07 अप्रैल, 2021 को होने वाले चुनाव में भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम सोलन के संकल्प पत्र में निहित सभी वादों और विकास की संकल्पना को पूर्ण करेगी। मुख्यमन्त्री आज सोलन में नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 03 से भाजपा प्रत्याशी रजनीबाला, वार्ड नम्बर 04 से स्वाति कश्यप, वार्ड नम्बर 05 से कुलभूषण गुप्ता, वार्ड नम्बर 06 से भाजपा प्रत्याशी रेखा साहनी, वार्ड नम्बर 08 से भाजपा प्रत्याशी पवन गुप्ता तथा वार्ड नम्बर 17 से भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए जन-जन के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

मुख्यमन्त्री ने कहा कि सोलन आज न केवल मिनी हिमाचल के रूप में जाना जाता है बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी यहां बसे हैं। उन्होंने कहा कि गत अनेक वर्षों से सोलन को नगर निगम बनाने की मांग की जा रही थी। सोलन के विकास के दृष्टिगत यह जायज मांग थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने नगर निगम का दर्जा प्रदान कर सोलन को उसका जायज हक दिया है और जन भावनाओं का सम्मान किया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सोलन को नगर निगम के जायज दर्जे के हक से महरूम रखा। उन्होंने कहा कि विकास को जन-जन तक पंहुचाने के लिए वर्तमान सरकार ने न केवल 412 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया बल्कि राज्य में 03 नए नगर निगम भी सृजित किए। इसके अतिरिक्त 03 विकास खण्ड एवं 07 नई नगर पंचायतें भी गठित की। कांग्रेस पार्टी ने अपने लम्बे कार्यकाल में विकास प्रक्रिया में आमजन को सहभागी बनाने के लिए न तो नई ग्राम पंचायतें सृजित की और केवल एक नगर निगम गठित किया।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर नगर निगम के मामले पर लोगों, विशेषकर ग्रामवासियों को बहकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और नगर निगम में सम्मिलित किए गए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों पर 05 वर्ष तक कोई कर नहीं लगाया जाएगा। मनरेगा की तर्ज पर नगर निगम क्षेत्र में शहरी आजीविका मिशन कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए क्षेत्रों के लोगों की भूमि के अधिकार पूर्ववत ही रहेंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सोलन जैसे बढ़ते शहरों के लिए केन्द्र सरकार से विशेष धनराशि की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोलन शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। स्वच्छता, सौन्दर्य, उचित मल निकासी एवं आधुनिक अधोसंरचना पर इस मास्टर प्लान में विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक आयोजित सभी चुनावों में भारी जन सहयोग से भाजपा को विजय प्राप्त हुई है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को विजय प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में भी भाजपा को भारी जन सहयोग मिलेगा।

जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर नगर निगम सोलन के लिए भाजपा का संकल्प पत्र भी जारी किया।

नगर निगम सोलन चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक नवीन योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमन्त्री ने सोलन में पेयजन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 16.50 करोड़ रुपए तथा अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए 19 करोड़ रुपए से अधिक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री के आशीर्वाद से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब 32 चिकित्सक तथा समुचित संख्या में पैरा मेडिकल कर्मी लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमन्त्री 30 जून, 2021 से पूर्व शामती बाईपास का लोकार्पण करेंगें जो सोलन शहर की यातायात समस्या को समाप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे तीव्र गति से विकसित होते शहर का विकास केवल विभिन्न भाजपा सरकारों की देन है।

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप ने मुख्यमन्त्री का स्वागत किया और सोलन को नगर निगम का दर्जा देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला सचिव जतिन सोनी सहित नगर निगम सोलन के विभिन्न वार्डों के 150 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा। वार्ड नंबर-14 में भी 40 कांग्रेस समर्थक मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल, नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी एवं नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश भाजपा महामन्त्री त्रिलोक जमवाल, बुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं शिमला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पुरूषोत्तम गुलेरिया, उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, राष्ट्रीय भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कश्यप, राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, पूर्व परिवहन मन्त्री महेन्द्र नाथ सोफत, विभिन्न निगमों एवं बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख बिलासपुर ! विधायक सुभाष ठाकुर ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत 8 पंचायतों की 212 महिलाओं को निःशुल्क गैस कुनेक्शन किए वितरित !
पिछला लेख चम्बा ! होली का त्योहार मनाएं पर कोविड-19 एहतियात बरतने में ना करें कोताही- उपायुक्त।

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा टूरिज्म विक का आयोजन !

September 25, 2025 @ 07:54 pm

शिमला ! पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर ‘अंत्योदय दिवस’ समारोह सम्पन्न

September 25, 2025 @ 07:57 pm

मंडी ! भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, भीमाकाली मंदिर परिसर के आस-पास से उठाया कूड़ा !

September 25, 2025 @ 08:01 pm

शिमला ! अमेरिका में बोले अनुराग सिंह ठाकुर, ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा राष्ट्रीय नहीं बल्कि वैश्विक !

September 25, 2025 @ 08:06 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! सांसद राजीव भारद्वाज ने दी जीएसटी बदलाव की जानकारी, कहा गरीबों के लिए राहत की सौगात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! रावी नदी में बेखौफ नहाते हुए बच्चे, वीडियो हुई वायरल !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, भीमाकाली मंदिर परिसर के आस-पास से उठाया कूड़ा !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

शिमला ! केंद्र सरकार की 4G संतृप्ति तथा भारत नेट योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी नेटवर्क को किया जाएगा मजबूत : गुप्ता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 26 सितंबर 2025 शुक्रवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-September 26, 2025 @ 05:54 am

0
मेष का आज का राशिफल (26 सितम्बर, 2025) अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो

चम्बा ! सांसद राजीव भारद्वाज ने दी जीएसटी बदलाव की जानकारी, कहा गरीबों के लिए राहत की सौगात !

September 25, 2025 @ 09:25 pm

चम्बा ! रावी नदी में बेखौफ नहाते हुए बच्चे, वीडियो हुई वायरल !

September 25, 2025 @ 08:52 pm

चम्बा ! अनिल ठाकुर ने किया चम्बा और हिमाचल का नाम रोशन !

September 25, 2025 @ 08:11 pm

शिमला ! अमेरिका में बोले अनुराग सिंह ठाकुर, ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा राष्ट्रीय नहीं बल्कि वैश्विक !

September 25, 2025 @ 08:06 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 26 सितंबर 2025 शुक्रवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! सांसद राजीव भारद्वाज ने दी जीएसटी बदलाव की जानकारी, कहा गरीबों के लिए राहत की सौगात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! रावी नदी में बेखौफ नहाते हुए बच्चे, वीडियो हुई वायरल !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2025 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !