
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगड़ा। पूर्व सीएम शांता कुमार कोरोना को मात देकर घर लौट आए हैं। वे पिछले कुछ दिनों से फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती थे। उन की कोरोना रिपोर्ट शनिवार देर शाम निगेटिव आई , जिसके बाद आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर लिया है। उनके साथ बेटा व बहू भी है। घर रवाना होने से पहले उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ का धन्यवाद किया।पूर्व सीएम शांता कुमार का परिवार कुछ दिनों पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उनकी पत्नी संतोष शैलजा को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती किया गया। दो दिन बाद शांता कुमार को भी टांडा अस्पताल में एडमिट किया गया। उपचार के दौरान उनकी पत्नी संतोष शैलजा का देहांत हो गया। पत्नी के निधन के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर शांता कुमार को फोर्टिस अस्पताल मोहाली शिफ्ट किया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है
कांगड़ा। पूर्व सीएम शांता कुमार कोरोना को मात देकर घर लौट आए हैं। वे पिछले कुछ दिनों से फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती थे। उन की कोरोना रिपोर्ट शनिवार देर शाम निगेटिव आई , जिसके बाद आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर लिया है। उनके साथ बेटा व बहू भी है। घर रवाना होने से पहले उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ का धन्यवाद किया।पूर्व सीएम शांता कुमार का परिवार कुछ दिनों पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उनकी पत्नी संतोष शैलजा को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती किया गया।
दो दिन बाद शांता कुमार को भी टांडा अस्पताल में एडमिट किया गया। उपचार के दौरान उनकी पत्नी संतोष शैलजा का देहांत हो गया। पत्नी के निधन के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर शांता कुमार को फोर्टिस अस्पताल मोहाली शिफ्ट किया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -