
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 11 अगस्त [ शिवानी ] ! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि सता गवाने के बाद अब भाजपा नेताओं को चम्बा की जनता की फिक्र सताने लगी है। लेकिन सत्ता मे रहते भाजपा सरकार ने चम्बा के हित मे कोई सराहनीय काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भाजपा नेताओं ने प्रैस वार्ता मे चम्बा की जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग मे सबसिडी पर मिलने वाली खाद के मुद्दे को तो बड़े जोर शोर से उठाने का प्रयास किया गया। लेकिन भाजपा नेताओं ने यह नहीं बताया कि भाजपा के शासनकाल से ही कृषि विभाग कृषि प्रसार अधिकारियों का व अन्य आवश्यक स्टाफ का टोटा चल रहा है । वहीं पूर्व कांग्रेस सरकार के समय से विभाग द्वारा मोबाइल सोइल टैस्टिंग लैब चलाई गई थी वो भाजपा के शासनकाल मे बिलकुल नहीं चली उसपर तो कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व सांसद पर लोकल एरिया डैवलपमेंट अथारिटी का पैसा चम्बा से उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र मे खर्च करने के मामले मे वर्तमान मे प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है ये सिर्फ जनता को गुमराह करने का स्टंट है। क्योंकि पिछले 16 वर्षों मे दो बार प्रदेश मे भाजपा की सरकार रही है और केंद्र मे पिछले 9 वर्षों से भाजपा सत्ता की कुर्सी पर विराजमान है। लेकिन अब प्रदेश मे सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा नेताओं को प्राथमिकी दर्ज करवाने की सूझ रही है। उन्होंने कहा की ये सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि स्वतंत्रता दिवस पर माननीय मंत्री जी ध्वजारोहण करने के लिए चम्बा आ रहे है। इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेताओं की सोची समझी साज़िश है । उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने नैशनल हाइवे मे पिछले दिनों टैंडर प्रणाली पर सवालिया निशान लगाए हैं ये सिर्फ विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश और चम्बा मे भाजपा सरकार के शासनकाल मे इतने ही अच्छे काम हुए होते तो जनता भाजपा को सत्ता से बाहर क्यों करती। मिंजर मेले मे कांग्रेस मंत्रीगण पर मौजमस्ती का तंज कसने वाले भाजपा नेता यह क्यों नहीं बताते कि जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था तो क्या पिछले वर्ष भाजपा के मंत्री चम्बा नहीं पधारे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री तो मिंजर समापन मंच से विधानसभा चुनावों के लिए वोट तट मांग गये थे। उन्होंने कहा कि चम्बा मे कृषि व्यवस्था को सुधारना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता मे शामिल है। इसके लिए कैबिनेट बैठकों मे मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है । सरकार द्वारा जल्द ही व्यवस्था सुधारने का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मे पूरे प्रदेश की तरह चम्बा मे भी सड़कों, पेयजल योजनाओं व बिजली योजनाओं को नुकसान पंहुचा है। इसलिए भाजपा नेताओं को इस समय व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार का सहयोग करना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों का महत्व रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार से प्रदेश व जिला को पुनर्स्थापित करने के लिए अतिरिक्त धन की मांग करनी चाहिए।
चम्बा , 11 अगस्त [ शिवानी ] ! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि सता गवाने के बाद अब भाजपा नेताओं को चम्बा की जनता की फिक्र सताने लगी है। लेकिन सत्ता मे रहते भाजपा सरकार ने चम्बा के हित मे कोई सराहनीय काम नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भाजपा नेताओं ने प्रैस वार्ता मे चम्बा की जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग मे सबसिडी पर मिलने वाली खाद के मुद्दे को तो बड़े जोर शोर से उठाने का प्रयास किया गया। लेकिन भाजपा नेताओं ने यह नहीं बताया कि भाजपा के शासनकाल से ही कृषि विभाग कृषि प्रसार अधिकारियों का व अन्य आवश्यक स्टाफ का टोटा चल रहा है ।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं पूर्व कांग्रेस सरकार के समय से विभाग द्वारा मोबाइल सोइल टैस्टिंग लैब चलाई गई थी वो भाजपा के शासनकाल मे बिलकुल नहीं चली उसपर तो कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व सांसद पर लोकल एरिया डैवलपमेंट अथारिटी का पैसा चम्बा से उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र मे खर्च करने के मामले मे वर्तमान मे प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है ये सिर्फ जनता को गुमराह करने का स्टंट है।
क्योंकि पिछले 16 वर्षों मे दो बार प्रदेश मे भाजपा की सरकार रही है और केंद्र मे पिछले 9 वर्षों से भाजपा सत्ता की कुर्सी पर विराजमान है। लेकिन अब प्रदेश मे सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा नेताओं को प्राथमिकी दर्ज करवाने की सूझ रही है। उन्होंने कहा की ये सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि स्वतंत्रता दिवस पर माननीय मंत्री जी ध्वजारोहण करने के लिए चम्बा आ रहे है। इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेताओं की सोची समझी साज़िश है ।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने नैशनल हाइवे मे पिछले दिनों टैंडर प्रणाली पर सवालिया निशान लगाए हैं ये सिर्फ विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश और चम्बा मे भाजपा सरकार के शासनकाल मे इतने ही अच्छे काम हुए होते तो जनता भाजपा को सत्ता से बाहर क्यों करती। मिंजर मेले मे कांग्रेस मंत्रीगण पर मौजमस्ती का तंज कसने वाले भाजपा नेता यह क्यों नहीं बताते कि जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था तो क्या पिछले वर्ष भाजपा के मंत्री चम्बा नहीं पधारे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री तो मिंजर समापन मंच से विधानसभा चुनावों के लिए वोट तट मांग गये थे।
उन्होंने कहा कि चम्बा मे कृषि व्यवस्था को सुधारना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता मे शामिल है। इसके लिए कैबिनेट बैठकों मे मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है । सरकार द्वारा जल्द ही व्यवस्था सुधारने का आश्वासन मिला है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान मे पूरे प्रदेश की तरह चम्बा मे भी सड़कों, पेयजल योजनाओं व बिजली योजनाओं को नुकसान पंहुचा है। इसलिए भाजपा नेताओं को इस समय व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार का सहयोग करना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों का महत्व रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार से प्रदेश व जिला को पुनर्स्थापित करने के लिए अतिरिक्त धन की मांग करनी चाहिए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -