Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !
  • शिमला ! प्रिवेंटिव डिटेंशन — पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी !
  • शिमला ! पुलिस ने चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी की बरामद — आगामी अन्वेषण जारी !
  • शिमला ! प्रदेश के साथ होने वाला कोई भी अन्याय सहन नही किया जा सकता ; प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने किसानों के साथ हो रही ठगी पर उठाया बड़ा सवाल, बागवानों की परेशानियों को किया उजागर ! 
  • शिमला ! कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, छोटे राज्यों के आर्थिक हालात पर चिंता जताई !
  • शिमला ! 16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, संख्या बल पर घमासान; भाजपा पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप !
  • हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !
  • शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !
  • शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !
  • चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • बिलासपुर ! जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां अंतिम रुप में प्रकाशित !
  • शिमला ! बीजेपी पर नरेश चौहान का पलटवार, कहा- राजनीति छोड़, हिमाचल हित की करें बात !
  • !! राशिफल 04 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! हिमाचल की भूमि पर लगे विद्युत परियोजनाओं से कर वसूलेगी सरकार !
  • शिमला ! खपत से उत्पादकता की ओर: बजट 2026–27 का बदलता भारत !
और अधिक खबरें

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

February 18, 2026 @ 10:31 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

February 18, 2026 @ 09:35 pm

चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

February 18, 2026 @ 09:26 pm
होम Khabar Himachal Seमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रालय से हेलीपोर्ट निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया !
  • खबर हिमाचल से

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रालय से हेलीपोर्ट निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - March 6, 2021 @ 08:32 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

जिला मंडी के नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए विपकोस लिमिटेड कंसल्टेंट्स को लिडार सर्वेक्षण का कार्य शीघ्र आरंभ करना चाहिए ताकि इस हवाई अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंडी जिले में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण की योजना बनाई है जो न केवल पर्यटन विकास को बढ़ावा देगा बल्कि सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा। वित्त आयोग ने भी इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि ए-320 प्रकार के एयरक्राफ्ट के संचालन के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की आवश्यकता है। वर्तमान में यह हवाई अड्डा 72 सीटर एयर क्राफ्ट की लैंडिंग के लिए ही उपयुक्त है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के अधिकारियों को संबंधित प्राधिकरण को व्यावहारिकता अध्ययन और ओएलएस सर्वेक्षण के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे का दौरा करना चाहिए ताकि रन-वे के विस्तारीकरण और मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जा सके। प्रदेश सरकार ने पहले ही मास्टर प्लान के प्रारूप को स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि लोड पेनल्टी से बचने के लिए कुल्लू हवाई अड्डे के वर्तमान रन-वे को भी 660 मीटर तक बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए ब्यास नदी को परिवर्तित करने की आवश्यकता होगी। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने ओएलएस सर्वेक्षण के लिए इस हवाई अड्डे का दौरा किया था लेकिन अभी तक रिपोर्ट आनी बाकी है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में उड़ान-2 के तहत पांच हेलीपोर्ट बनाए जा रहे हैं जिनमें जिला मंडी के कंगणीधार, जिला शिमला के संजौली और रामपुर, जिला सोलन के बद्दी और जिला कुल्लू के सासे (मनाली) हेलीपोर्ट शामिल हैं। इन हेलीपोर्ट के निर्माण से पर्यटकों को बेहतर हवाई संपर्क सुविधा उपलब्ध होने से यहां पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। शिमला के हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है जहां इस वर्ष 3 जनवरी को जीएडी के हेलीकाॅप्टर ने ट्रायल लैंडिंग भी की है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इन सभी हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया ताकि इन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके। उन्होंने शिमला हेलीपोर्ट में फ्लाइटों की अधिक आवाजाही की संभावनाओं को देखते हुए एमआई-172 जैसे हेलीकाॅप्टर की रात्रि पार्किंग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मंत्रालय से मंडी हेलीपोर्ट का कार्य तीन माह के भीतर पूरा करने का आग्रह किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि मंत्रालय इन परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन यूनुस ने आरसीएस उड़ान-2 के तहत हेलीपोर्ट्स के विकास पर प्रस्तुति दी। मुख्य सचिव अनिल खाची, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की संयुक्त सचिव उषा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण जेसी शर्मा, एयरपोर्ट अथाॅरिटी आॅफ इंडिया योजना के सदस्य अनिल कुमार पाठक, सीएमडी पवन हंस लिमिटेड संजीव राजदान, सचिव पर्यटन देवेश कुमार, उप निदेशक डीजीसीए सत्य प्रकाश राय और अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

जिला मंडी के नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए विपकोस लिमिटेड कंसल्टेंट्स को लिडार सर्वेक्षण का कार्य शीघ्र आरंभ करना चाहिए ताकि इस हवाई अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंडी जिले में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण की योजना बनाई है जो न केवल पर्यटन विकास को बढ़ावा देगा बल्कि सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा। वित्त आयोग ने भी इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

जय राम ठाकुर ने कहा कि ए-320 प्रकार के एयरक्राफ्ट के संचालन के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की आवश्यकता है। वर्तमान में यह हवाई अड्डा 72 सीटर एयर क्राफ्ट की लैंडिंग के लिए ही उपयुक्त है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के अधिकारियों को संबंधित प्राधिकरण को व्यावहारिकता अध्ययन और ओएलएस सर्वेक्षण के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे का दौरा करना चाहिए ताकि रन-वे के विस्तारीकरण और मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जा सके। प्रदेश सरकार ने पहले ही मास्टर प्लान के प्रारूप को स्वीकृति दी है।

उन्होंने कहा कि लोड पेनल्टी से बचने के लिए कुल्लू हवाई अड्डे के वर्तमान रन-वे को भी 660 मीटर तक बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए ब्यास नदी को परिवर्तित करने की आवश्यकता होगी। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने ओएलएस सर्वेक्षण के लिए इस हवाई अड्डे का दौरा किया था लेकिन अभी तक रिपोर्ट आनी बाकी है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में उड़ान-2 के तहत पांच हेलीपोर्ट बनाए जा रहे हैं जिनमें जिला मंडी के कंगणीधार, जिला शिमला के संजौली और रामपुर, जिला सोलन के बद्दी और जिला कुल्लू के सासे (मनाली) हेलीपोर्ट शामिल हैं। इन हेलीपोर्ट के निर्माण से पर्यटकों को बेहतर हवाई संपर्क सुविधा उपलब्ध होने से यहां पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। शिमला के हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है जहां इस वर्ष 3 जनवरी को जीएडी के हेलीकाॅप्टर ने ट्रायल लैंडिंग भी की है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इन सभी हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया ताकि इन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके। उन्होंने शिमला हेलीपोर्ट में फ्लाइटों की अधिक आवाजाही की संभावनाओं को देखते हुए एमआई-172 जैसे हेलीकाॅप्टर की रात्रि पार्किंग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मंत्रालय से मंडी हेलीपोर्ट का कार्य तीन माह के भीतर पूरा करने का आग्रह किया।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि मंत्रालय इन परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन यूनुस ने आरसीएस उड़ान-2 के तहत हेलीपोर्ट्स के विकास पर प्रस्तुति दी।

मुख्य सचिव अनिल खाची, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की संयुक्त सचिव उषा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण जेसी शर्मा, एयरपोर्ट अथाॅरिटी आॅफ इंडिया योजना के सदस्य अनिल कुमार पाठक, सीएमडी पवन हंस लिमिटेड संजीव राजदान, सचिव पर्यटन देवेश कुमार, उप निदेशक डीजीसीए सत्य प्रकाश राय और अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख !! राशिफल 07 मार्च 2021 रविवार !!
पिछला लेख शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !

February 18, 2026 @ 04:59 pm

शिमला ! प्रिवेंटिव डिटेंशन — पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी !

February 18, 2026 @ 06:11 pm

शिमला ! पुलिस ने चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी की बरामद — आगामी अन्वेषण जारी !

February 18, 2026 @ 06:14 pm

शिमला ! प्रदेश के साथ होने वाला कोई भी अन्याय सहन नही किया जा सकता ; प्रतिभा सिंह ! 

February 18, 2026 @ 06:17 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

विशाल सूद-February 18, 2026 @ 10:34 pm

0
शिमला , 18 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

February 18, 2026 @ 10:31 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

February 18, 2026 @ 09:35 pm

चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

February 18, 2026 @ 09:26 pm

चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

February 18, 2026 @ 06:52 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !