Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !
  • शिमला ! प्रिवेंटिव डिटेंशन — पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी !
  • शिमला ! पुलिस ने चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी की बरामद — आगामी अन्वेषण जारी !
  • शिमला ! प्रदेश के साथ होने वाला कोई भी अन्याय सहन नही किया जा सकता ; प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने किसानों के साथ हो रही ठगी पर उठाया बड़ा सवाल, बागवानों की परेशानियों को किया उजागर ! 
  • शिमला ! कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, छोटे राज्यों के आर्थिक हालात पर चिंता जताई !
  • शिमला ! 16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, संख्या बल पर घमासान; भाजपा पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप !
  • हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !
  • शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !
  • शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !
  • चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • बिलासपुर ! जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां अंतिम रुप में प्रकाशित !
  • शिमला ! बीजेपी पर नरेश चौहान का पलटवार, कहा- राजनीति छोड़, हिमाचल हित की करें बात !
  • !! राशिफल 04 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! हिमाचल की भूमि पर लगे विद्युत परियोजनाओं से कर वसूलेगी सरकार !
  • शिमला ! खपत से उत्पादकता की ओर: बजट 2026–27 का बदलता भारत !
और अधिक खबरें

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

February 18, 2026 @ 10:31 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

February 18, 2026 @ 09:35 pm

चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

February 18, 2026 @ 09:26 pm
होम Khabar Himachal Seमुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र में किए 167 करोड़ रुपये की 27 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास !
  • खबर हिमाचल से

मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र में किए 167 करोड़ रुपये की 27 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास !

द्वारा
विशाल सूद -
मंडी ( मंडी ) - September 26, 2022 @ 07:52 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी, 26 सितंबर [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान लगभग 167 करोड़ रुपये की 27 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने बगस्याड़, परवाड़ा कयोलीधार तथा बाड़ा में जनसभाओं को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता की मांग पर नागरिक अस्पताल बगस्याड़ को 50 बिस्तर से बढ़ाकर 100 बिस्तर के अस्पताल में स्तरोन्नत करने और बगस्याड़ में पुलिस चौकी खोलने, गाड़ से परमेली, सरली से नहाच तथा छोई पाल से सलार सड़कों के निर्माण को 10-10 लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने बगस्याड़ में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला खोलने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने 4.28 करोड़ रुपये की लागत से परवाड़ा में निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने 1.72 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना टिक्कर, बह तथा बटांड, केलोधार में 54 लाख रुपये के लागत से निर्मित कनिष्ठ अभियन्ता कार्यालय एवं आवास भवन, ग्राम पंचायत तांदी, सरोआ, थरजून, मसरानी, बासी, देवधार, खारशी तथा कोटला खुनाला के लिए 39.43 करोड़ रुपये लागत की जलापूर्ति योजना, 6.14 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना कालीगढ़ तथा बाड़ा, बाड़ा में 1.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जल शक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर, बाखली में 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नेचर पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इंटरप्रटेशन सेंटर बाखली, 59 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलोधार में निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, बगस्याड़ में 28.44 करोड़ रुपये लागत से निर्मित 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल का लोकार्पण किया। उन्होंने 2.43 करोड़ रुपये की लागत से बगस्याड़ में निर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 4.55 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगस्याड़ के अतिरिक्त भवन, 24.89 करोड़ रुपये की लागत से हणोगी में बने केबल स्टेड पुल, 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारटी के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने तहसील थुनाग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कानधा, राजकीय उच्च विद्यालय अनाह और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदल का शुभारम्भ भी किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 43.31 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए, जिनमें 2.94 करोड़ रुपये लागत से परवाड़ा में निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, ददोह में 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाला आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, 99 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत मझोटी के देवधार में जल शक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर, 84 लाख रुपये की लागत से बाड़ा में निर्मित होने वाला पशु चिकित्सालय भवन, 98 लाख रुपये लागत से मसरानी, सरोआ और कोटला खुनाला में निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना, 28.62 करोड़ रुपये लागत से विभिन्न गांवों के लिए बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, सुराह खड्ड पर 89 लाख रुपये लागत का 19 मीटर लंबा पुल, तहसील थुनाग के सुराह में 75 लाख रुपये लागत का स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन, 5.69 करोड़ रुपये की लागत से बगस्याड़ में निर्मित होने वाला संयुक्त कार्यालय भवन और 88 लाख रुपये की लागत से तांदी में बनने वाला स्वास्थ्य केंद्र भवन शामिल हैं। बगस्याड़ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले लगभग पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का एक समान विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा सराज विधानसभा क्षेत्र में 224 करोड़ रुपये की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि थाची, बागा चनोगी व छतरी में उप तहसील कार्यालय खोले गए। छतरी को डिग्री कॉलेज की सौगात दी गई है। बागा चनोगी में आईटीआई तथा जल शक्ति विभाग का उपमण्डल कार्यालय खोला गया है। 8.27 करोड़ रुपये की लागत से लम्बाथाच में कॉलेज का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि थुनाग में 240 करोड़ रुपये की लागत से औद्यानिकी व वानिकी महाविद्यालय के भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंनेे कहा कि शाटाधार, तुंगासीधार, घाटीधार जैसे कठिन क्षेत्रों तक सड़कें पहुंचाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और पहले से कहीं अधिक बहुमत के साथ पुनः सत्ता में आकर रिवाज को बदलेंगे। उन्होंने कहा कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करके प्रदेश के 14 लाख उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया गया है। महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है जिससे सैंकड़ों कामकाजी महिलाओं की 4 से 6 हजार रुपये सालाना किराये की बचत होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पेयजल की सुविधा से लाखों लोगों को लाभ पहुंचा है। परवाड़ा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मझोल को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, पशु औषधालय भवन के निर्माण को धनराशि प्रदान करने तथा परवाड़ा में निरीक्षण कुटीर व सामुदायिक भवन के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कयोलीधार में कानूनगो वृत्त भवन के लिए बजट प्रावधान करने तथा क्षेत्र को ईको टूरिज्म से जोड़ने, आयुर्वेदिक औषधालय कयोलीधार को आयुर्वेदिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने और कयोलीधार में सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कयोलीधार में आर्ट्स ब्लॉक का प्राक्कलन तैयार करने के भी निर्देश दिए। जय राम ठाकुर ने बाड़ा में लगभग 77 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है। वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित करके इनके सामाजिक, आर्थिक स्तर में सुधार सुनिश्चित बनाया गया है। बीपीएल परिवारों की बेटियों को शादी पर 31 हजार रुपये का शगुन प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना में महिलाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए 35 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। गैस कनैक्शन प्रदान करके महिलाओं को धुएं और बीमारियों से निजात दिलाई है। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज बेरोजगारी और महंगाई की बात करती है जबकि उनके कार्यकाल के दौरान महंगाई चरम पर थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो अभियान अवश्य चला रखा है, लेकिन राज्यों में उनके नेता पार्टी छोड़ो अभियान पर हैं। मुख्यमंत्री ने थाची में प्राथमिक विद्यालय खोलने, राजकीय माध्यमिक अनाहा को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने और कांडी में पशु औषधालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़ा में उप तहसील खोलने की मांग पर भी विचार किया जाएगा। सभी पंचायतांे में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधानों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व विधायक मनोज कुमार, भाजपा नेता गुलजारी लाल, महामंत्री भीषम ठाकुर व टीकम राम, मण्डलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर व खेम दासी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष भारती शर्मा, ग्राम पंचायत बाड़ की प्रधान जीमा देवी, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।q

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख राज्यपाल ने श्रीनैना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना !
पिछला लेख हिमाचल के 4 निशानेबाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !

February 18, 2026 @ 04:59 pm

शिमला ! प्रिवेंटिव डिटेंशन — पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी !

February 18, 2026 @ 06:11 pm

शिमला ! पुलिस ने चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी की बरामद — आगामी अन्वेषण जारी !

February 18, 2026 @ 06:14 pm

शिमला ! प्रदेश के साथ होने वाला कोई भी अन्याय सहन नही किया जा सकता ; प्रतिभा सिंह ! 

February 18, 2026 @ 06:17 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

विशाल सूद-February 18, 2026 @ 10:34 pm

0
शिमला , 18 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

February 18, 2026 @ 10:31 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

February 18, 2026 @ 09:35 pm

चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

February 18, 2026 @ 09:26 pm

चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

February 18, 2026 @ 06:52 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !