
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! जिला शिमला के उपमंडल रामपुर के नोगली में पुलिस ने एक महिला से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस ने गश्त के दौरान नोगली में ढाबा चलाने वाली एक महिला की तलाशी ली। इस दौरान महिला के कब्जे से पुलिस ने 28 हजार की नकदी भी बरामद की है। यह महिला ढाबे का संचालन करने के साथ ही युवाओं को नशे की पुडिय़ां व अन्य सामग्री की आपूर्ति करती है। सूचना मिली है कि उक्त महिला एक कोडवर्ड के माध्यम से युवाओं को नशे की आपूर्ति करती है। यह सिलसिला लम्बे समय से चल रहा था। पुलिस के अनुसार महिला नेपाल मूल की है। महिला की पहचान सुशीला राणा पत्नी विनोद राणा जोपनी आंचल तहसील खनीतार जिला तुनम नेपाल के रूप में है। तलाशी के दौरान महिला से 3.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। महिला अपने नैटवर्क के माध्यम से रामपुर, नोगली, दत्तनगर, ननखड़ी व आसपास के लोगों को नशे की आपूर्ति करती है। इस महिला का नैटवर्क लम्बे समय से कार्य कर रहा था। महिला करीब 5 वर्षों से नोगली में किराए के ढाबे का संचालन कर रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ स्थानीय युवाओं का भी तालमेल है। ये युवक ही महिला के इस कारोबार में उसका सहयोग करते हैं। डीएसपी रामपुर एस. चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नोगली में महिला से गश्त के दौरान चिट्टा व नकदी बरामद की है। उन्होंने कहा कि महिला से पूछताछ की जा रही है।
शिमला ! जिला शिमला के उपमंडल रामपुर के नोगली में पुलिस ने एक महिला से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस ने गश्त के दौरान नोगली में ढाबा चलाने वाली एक महिला की तलाशी ली। इस दौरान महिला के कब्जे से पुलिस ने 28 हजार की नकदी भी बरामद की है। यह महिला ढाबे का संचालन करने के साथ ही युवाओं को नशे की पुडिय़ां व अन्य सामग्री की आपूर्ति करती है।
सूचना मिली है कि उक्त महिला एक कोडवर्ड के माध्यम से युवाओं को नशे की आपूर्ति करती है। यह सिलसिला लम्बे समय से चल रहा था। पुलिस के अनुसार महिला नेपाल मूल की है। महिला की पहचान सुशीला राणा पत्नी विनोद राणा जोपनी आंचल तहसील खनीतार जिला तुनम नेपाल के रूप में है। तलाशी के दौरान महिला से 3.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
महिला अपने नैटवर्क के माध्यम से रामपुर, नोगली, दत्तनगर, ननखड़ी व आसपास के लोगों को नशे की आपूर्ति करती है। इस महिला का नैटवर्क लम्बे समय से कार्य कर रहा था। महिला करीब 5 वर्षों से नोगली में किराए के ढाबे का संचालन कर रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ स्थानीय युवाओं का भी तालमेल है। ये युवक ही महिला के इस कारोबार में उसका सहयोग करते हैं। डीएसपी रामपुर एस. चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नोगली में महिला से गश्त के दौरान चिट्टा व नकदी बरामद की है। उन्होंने कहा कि महिला से पूछताछ की जा रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -