Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

      Khabar Himachal Se

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • !! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !
  • मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !
  • शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !
  • शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !
  • शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !
  • शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !
  • शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !
  • सिरमौर ! नाहन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली आर्थिक सहायता, सरकार की रिपोर्ट पर भड़के डॉ. राजीव बिंदल !
  • सोलन ! स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुबाथू रोड का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग को दिये रोड की हालात सुधारने के सख्त निर्देश ! 
  • शिमला ; राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार, भाजपा को बताया प्रदेश विरोधी !
  • शिमला !“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! पीआईडी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की प्रिवेंटिव डिटेंशन में गिरफ्तारी !
  • !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
और अधिक खबरें

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

February 20, 2026 @ 07:07 am

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने जिला सोलन के सुबाथू में प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता की !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने जिला सोलन के सुबाथू में प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता की !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - August 8, 2022 @ 05:17 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष समारोह के अवसर पर सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के सुबाथू में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सुबाथू में उप तहसील खोलने, गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय सुबाथू को सरकारी क्षेत्र में अधिग्रहित करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुबाथू को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, ग्राम पंचायत जाडली में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने और राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटी को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष मना रहा है और हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश ने लंबे संघर्ष और अनेक बलिदानों के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त की है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि युवा पीढ़ी को भी हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस ऐतिहासिक वर्ष को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवसर को भव्य तरीके से मनाने के लिए ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के कार्यक्रमों का एक कैलेंडर भी तैयार किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का विगत 75 वर्षों में सभी क्षेत्रों में समग्र विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल 301 शैक्षणिक संस्थान, 88 स्वास्थ्य संस्थान, 240 रुपये प्रति व्यक्ति आय और 228 किलोमीटर सड़कें थीं, जबकि वर्तमान में 16,124 से अधिक शैक्षणिक संस्थान, 4320 स्वास्थ्य संस्थान, 2,01,854 रुपये प्रति व्यक्ति आय और 39,500 किलोमीटर से अधिक सड़कों का जाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास का श्रेय प्रत्येक हिमाचली की कड़ी मेहनत और समर्पण को जाता है जिन्होंने प्रदेश का विकास सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब राज्य के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लकड़ी के बने झूला पुलों से या अन्य जोखिम पूर्ण पारम्परिक माध्यमों से नदी-नालों को पार करने के लिए मजबूर थे, जबकि आज प्रदेशभर को जोड़ने वाले 2326 से अधिक पुल हैं। उन्होंने कहा कि सितम्बर 1972 से अस्तित्व में आने के उपरांत सोलन जिला ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और गतिशील नेतृत्व में भारत ने न केवल सफलतापूर्वक स्वदेशी टीका विकसित किया बल्कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी संचालित किया। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के माध्मय से राज्य में मलाणा और बड़ा भंगाल जैसे दूर-दराज के गांवों में भी टीकाकरण सुनिश्चत किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा और पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य भी बन गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साढे चार वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार ने सभी क्षेत्रों का एक समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह नकार चुकी है और अब हिमाचल की जनता भी भाजपा को प्रदेश में दोबारा सत्तारूढ़ करेगी। केंद्र और हिमाचल की डबल इंजन सरकार से हिमाचल में विकास की गति बरकरार रहेगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और राज्य के हर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में 3.32 लाख से अधिक महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एचआरटीसी बसों में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मुफ्त पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के गठन पर आधारित थीम सॉन्ग प्रस्तुत किया गया और राज्य के गौरवशाली इतिहास तथा उपलब्धियों पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा निर्मित एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा लगाई गई हिमाचल की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सुबाथू के गुग्गा पीर मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि साढे़ चार वर्षों के दौरान राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल के 75 वर्ष के गौरवशाली सफर एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 75 समारोहों का आयोजन करने का सराहनीय निर्णय लिया है। डॉ. सैजल ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, कसौली मंडल भाजपा अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, उपायुक्त कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! राष्ट्रीय छात्रवृति योजनाओं के आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अक्तूबर !
पिछला लेख कांगड़ा ! जयसिंहपुर महाविद्यालय में चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 20, 2026 @ 07:07 am

0
मेष का आज का राशिफल (20 फरवरी, 2026) मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !