Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

      Khabar Himachal Se

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • !! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !
  • मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !
  • शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !
  • शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !
  • शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !
  • शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !
  • शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !
  • सिरमौर ! नाहन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली आर्थिक सहायता, सरकार की रिपोर्ट पर भड़के डॉ. राजीव बिंदल !
  • सोलन ! स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुबाथू रोड का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग को दिये रोड की हालात सुधारने के सख्त निर्देश ! 
  • शिमला ; राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार, भाजपा को बताया प्रदेश विरोधी !
  • शिमला !“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! पीआईडी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की प्रिवेंटिव डिटेंशन में गिरफ्तारी !
  • !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
और अधिक खबरें

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

February 20, 2026 @ 07:07 am

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने 55 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने 55 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - July 8, 2022 @ 04:01 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला शहर में लगभग 55 करोड़ रुपये की चार विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए, जिसमें दाड़नी का बगीचा शिमला में 19.82 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली सब्जी मंडी, खलिनी चौक पर 9.82 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाला फ्लाईओवर, विकासनगर के समीप 7.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फुट ओवर ब्रिज के चरण-दो और तीन तथा ढली में 17.18 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले बस स्टैंड, परिवहन कार्यालय, कार्यशाला और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं। ढली में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी परियोजनाएं शिमला शहर के लिए मील पत्थर साबित होंगी और इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि शिमला न केवल प्रदेश की राजधानी है, बल्कि इसे ब्रिटिश शासनकाल में भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी और प्रमुख पर्यटन स्थल होने का गौरव भी प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिमला शहर को स्मार्ट सिटी के रुप में विकसित करने के साथ इसके पुराने गौरव को पुनः बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सड़कों को चौड़ा करने, पैदल पथ और पार्किंग स्लॉट बनाने, पानी की आपूर्ति में सुधार सहित पार्कों के सौंदर्यीकरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2018 की गर्मियों में जल संकट के पश्चात शिमला शहर में 70 करोड़ रुपये की चाबा जलापूर्ति योजना नौ महीने के रिकॉर्ड समय में पूरी की गई। उन्होंने कहा कि इससे शिमला शहर की पानी की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने पिछली सरकार पर शिमला शहर के लोगों के हितों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने राजधानी के लोगों की सुविधा के दृष्टिगत शिमला शहर के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला के नए ओपीडी खण्ड के निर्माण के लिए वर्तमान सरकार द्वारा पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी नेता इस भवन का श्रेय लेने की प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर के लिए 1813 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना का निर्माण किया जा रहा है, इस योजना के पूरा होने पर शिमलावासियों को 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि ढली में डबल लेन सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इससे मार्ग पर वाहनों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के उपरांत शिमला शहर में एक भी सुरंग का निर्माण नहीं हुआ। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी क्षेत्रों का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों का सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खामोशी से कार्य करने को प्राथमिकता देते हैं और प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं करते। उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके स्नेह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजग सरकार के आठ साल पूरे होने का समारोह मनाने के लिए शिमला और मुख्य सचिवों के सम्मेलन के आयोजन के लिए धर्मशाला को चुना, जो राज्य और यहां के लोगों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के राज्य के लगातार दौरे कांग्रेस नेताओं को शायद रास नहीं आ रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र आरम्भ की जाएगी और रेल नेटवर्क को भी सुदृृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए शिमला शहर के लिए 20 और धर्मशाला शहर के लिए 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि तारादेवी में चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने आज शिमला के रिज से 7.64 करोड़ रुपये मूल्य के 21 अत्याधुनिक दमकल वाहनों को राज्य के विभिन्न भागों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अमृत मिशन के अन्तर्गत 20 करोड़ रुपये लागत से बनने वाली सब्जी मंडी और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रदेश की राजधानी शिमला आने वाले पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 17 करोड़ रुपये की लागत से ढली बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने शिमला शहर के लोगों से आग्रह किया कि शिमला को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ करने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कसुम्पटी के भाजपा मंडलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, भाजपा नेता विजय ज्योति सेन और डॉ. प्रमोद शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! हिन्दुओं के साथ अत्याचार का विश्वहिंदू परिषद देगी मुंहतोड़ जवाब, जारी किया हेल्पलाइन नंबर !
पिछला लेख शिमला ‍! नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने धौलासिद्ध परियोजना के अपस्ट्रीम कॉफ़र डैम का उद्घाटन किया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 20, 2026 @ 07:07 am

0
मेष का आज का राशिफल (20 फरवरी, 2026) मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !