
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ,11 दिसंबर ! हिमाचल प्रदेश में रविवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15वें मुख्यमंत्री पद के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली। मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम बन गए हैं। इन दोनों की जोड़ी हिमाचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। यह बात कांग्रेस के प्रदेश सचिव रमेश राव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। राव ने कहा की प्रदेश को सुक्खू व मुकेश जैसे प्रतिभाशाली नेताओं की जरूरत है। राव ने कहा की दोनो प्रदेश की जनता के साथ सीधे जमीनी स्तर पर जुड़े नेता है। इसका सीधा लाभ जनता को होगा। राव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा की विकास को ही प्राथमिकता दी है। इस बार भी प्रदेश की जनता ने विकास के लिए ही कांग्रेस को सत्ता में काबिज किया है। राव ने कहा की प्रदेश की सभी समस्याओं का प्रमुखता से कांग्रेस सरकार निपटारा करेगी। राव ने कहा की रविवार को शिमला के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी , सचिन पायलट,प्रतिभा सिंह, समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -