Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

      Khabar Himachal Se

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • !! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !
  • मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !
  • शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !
  • शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !
  • शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !
  • शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !
  • शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !
  • सिरमौर ! नाहन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली आर्थिक सहायता, सरकार की रिपोर्ट पर भड़के डॉ. राजीव बिंदल !
  • सोलन ! स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुबाथू रोड का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग को दिये रोड की हालात सुधारने के सख्त निर्देश ! 
  • शिमला ; राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार, भाजपा को बताया प्रदेश विरोधी !
  • शिमला !“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! पीआईडी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की प्रिवेंटिव डिटेंशन में गिरफ्तारी !
  • !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
और अधिक खबरें

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

February 20, 2026 @ 07:07 am

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm
होम Khabar Himachal Seहमीरपुर  ! हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा: मुकेश अग्निहोत्री ! 
  • खबर हिमाचल से

हमीरपुर  ! हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा: मुकेश अग्निहोत्री ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - हमीरपुर ( हमीरपुर ) - January 26, 2024 @ 04:30 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हमीरपुर , 26 जनवरी ! 75वां गणतंत्र दिवस हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली। परेड कमांडर एसआई रीतू की अगुवाई में आयोजित परेड में पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्लाटूनों ने शानदार मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर सभी जिलावासियों को बधाई देते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 26 जनवरी हम सभी देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन ही हमारा देश विश्वभर में सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान देशभक्तों के बलिदान से यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल और समृद्ध हिमाचल बनाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल और एचपीपीसीएल का सोलर ऑफिस खोला गया है। बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता कार्यालय को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में करीब 74 कनाल भूमि पर लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा, जिसका टैंडर होने वाला है। इस अड्डे के लिए जमीन 20 अक्तूबर 2010 को परिवहन विभाग के नाम हो गई थी, लेकिन इसका काम अधर में लटका हुआ था। भोरंज के सम्मू ताल में भी 3.30 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डे बनाया जाएगा। नादौन में ई-बस डिपो के लिए 122 कनाल भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। ई-बस डिपो की पहली फेज में लो-फ्लोर की टाइप-1 25 बसें आएंगी। हमीरपुर में एचआरटीसी वर्कशॉप और बस स्टैंड तथा जाहू में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं। ई-बस डिपो नादौन में भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से वृंदावन के लिए आज ही बस सेवा आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के धार्मिक स्थानों को ट्रांसपोर्ट सर्कट से जोड़ने के तहत दर्शन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है, जिसके लिए अयोध्या, वृंदावन, अमृतसर, डेरा व्यास, हरिद्वार, चिंतपूर्णी, ज्वालामुखी, खाटूश्याम, नैना देवी और बाबा बालक नाथ सहित सभी मुख्य धार्मिक स्थलों के लिए लगभग 175 बसें चलाई जाएंगी। सरकार इन बसों की ब्रांडिंग करेगी। अयोध्या को 6 और हरिद्वार को 50 बसें चलाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि एक साल में ही निगम के बेड़े में 300 नई बसें शामिल की गई हैं। अगले चार साल में परिवहन निगम के बेड़े में 2 हजार नई ई-बसें शामिल की जाएंगी। परिवहन विभाग अपने राजस्व को 500 करोड़ से बढ़ाकर 800 करोड़ रुपये करने की दिशा में कार्य कर रहा है। एचआरटीसी में ड्राइवरों-कंडक्टरों के 700 पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अपने दूसरे वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्टअप योजना शुरू की है। योजना के पहले चरण में ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया है। दूसरे चरण में 100, 200 व 500 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने का प्रावधान है। इसमें लाभार्थियों का सिर्फ 10 प्रतिशत खर्च होगा। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पद भरे जाएंगे। 2061 वन मित्रों, 1226 पुलिस कर्मचारियों, 874 पटवारियों और स्वास्थ्य विभाग में 1450 पदों की भर्ती की जाएगी।उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग जिला हमीरपुर में लगभग 1350 करोड़ रुपये के कार्य कर रहा है। इसमें एक हजार करोड़ रुपये की 150 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इनसे जिले में पेयजल की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत हमीरपुर में 423 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 66 पेयजल योजनाएं, नाबार्ड से 99 करोड़ रुपये की 33 पेयजल योजनाएं, विशेष सहायता के तहत 309 करोड़ रुपये की 6 पेयजल योजनाएं, बड़सर के लिए विदेशी सहायता के तहत गोविंदसागर झील से 137 करोड़ रुपये की योजना, नादौन, हमीरपुर व सुजानपुर के लिए 82 करोड़ 62 लाख रुपये की 14 पेयजल योजनाएं, अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत 31 करोड़ की 24 पेयजल योजनाओं के कार्य चल रहे हैं। नादौन क्षेत्र में 156 करोड़ रुपये की लागत से मध्यम सिंचाई योजना का कार्य अंतिम चरण में है। एचपी शिवा परियोजना के तहत भी 40 करोड़ रुपये की सिंचाई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज के लिए जोल सप्पड़ में लगभग 380 करोड़ रुपये की लागत से नए कैंपस का निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है। जिला हमीरपुर में 5 हैलीपैडों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 57 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें से 3 के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। नादौन में पर्यटन विभाग के होटल एवं पर्यटन परिसर के निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल करके और आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। राजस्व क्षेत्र में एक कैंपेन के तहत प्रदेश भर में अब तक रिकॉर्ड 65 हजार से अधिक इंतकाल और 4071 तकसीम के मामलों का निपटारा किया गया है, जो लंबे समय से रुके पड़े थे। इससे आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। निचले और ऊपरी क्षेत्रों की दीवार को खत्म करने हुए सरकार ने सेब और नींबू प्रजाति के फलों का समर्थन मूल्य बराबर करने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की अन्य उपलब्धियों एवं योजनाओं की चर्चा भी की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी का रैफल ड्रॉ भी निकाला। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

हमीरपुर , 26 जनवरी ! 75वां गणतंत्र दिवस हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली। परेड कमांडर एसआई रीतू की अगुवाई में आयोजित परेड में पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्लाटूनों ने शानदार मार्चपास्ट किया।

इस अवसर पर सभी जिलावासियों को बधाई देते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 26 जनवरी हम सभी देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन ही हमारा देश विश्वभर में सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान देशभक्तों के बलिदान से यह संभव हुआ है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल और समृद्ध हिमाचल बनाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल और एचपीपीसीएल का सोलर ऑफिस खोला गया है। बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता कार्यालय को भी मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर में करीब 74 कनाल भूमि पर लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा, जिसका टैंडर होने वाला है। इस अड्डे के लिए जमीन 20 अक्तूबर 2010 को परिवहन विभाग के नाम हो गई थी, लेकिन इसका काम अधर में लटका हुआ था। भोरंज के सम्मू ताल में भी 3.30 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डे बनाया जाएगा। नादौन में ई-बस डिपो के लिए 122 कनाल भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। ई-बस डिपो की पहली फेज में लो-फ्लोर की टाइप-1 25 बसें आएंगी।

हमीरपुर में एचआरटीसी वर्कशॉप और बस स्टैंड तथा जाहू में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं। ई-बस डिपो नादौन में भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से वृंदावन के लिए आज ही बस सेवा आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के धार्मिक स्थानों को ट्रांसपोर्ट सर्कट से जोड़ने के तहत दर्शन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है, जिसके लिए अयोध्या, वृंदावन, अमृतसर, डेरा व्यास, हरिद्वार, चिंतपूर्णी, ज्वालामुखी, खाटूश्याम, नैना देवी और बाबा बालक नाथ सहित सभी मुख्य धार्मिक स्थलों के लिए लगभग 175 बसें चलाई जाएंगी। सरकार इन बसों की ब्रांडिंग करेगी।

अयोध्या को 6 और हरिद्वार को 50 बसें चलाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि एक साल में ही निगम के बेड़े में 300 नई बसें शामिल की गई हैं। अगले चार साल में परिवहन निगम के बेड़े में 2 हजार नई ई-बसें शामिल की जाएंगी। परिवहन विभाग अपने राजस्व को 500 करोड़ से बढ़ाकर 800 करोड़ रुपये करने की दिशा में कार्य कर रहा है। एचआरटीसी में ड्राइवरों-कंडक्टरों के 700 पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अपने दूसरे वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्टअप योजना शुरू की है। योजना के पहले चरण में ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया है। दूसरे चरण में 100, 200 व 500 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने का प्रावधान है।

इसमें लाभार्थियों का सिर्फ 10 प्रतिशत खर्च होगा। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पद भरे जाएंगे। 2061 वन मित्रों, 1226 पुलिस कर्मचारियों, 874 पटवारियों और स्वास्थ्य विभाग में 1450 पदों की भर्ती की जाएगी।उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग जिला हमीरपुर में लगभग 1350 करोड़ रुपये के कार्य कर रहा है। इसमें एक हजार करोड़ रुपये की 150 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इनसे जिले में पेयजल की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

जल जीवन मिशन के तहत हमीरपुर में 423 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 66 पेयजल योजनाएं, नाबार्ड से 99 करोड़ रुपये की 33 पेयजल योजनाएं, विशेष सहायता के तहत 309 करोड़ रुपये की 6 पेयजल योजनाएं, बड़सर के लिए विदेशी सहायता के तहत गोविंदसागर झील से 137 करोड़ रुपये की योजना, नादौन, हमीरपुर व सुजानपुर के लिए 82 करोड़ 62 लाख रुपये की 14 पेयजल योजनाएं, अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत 31 करोड़ की 24 पेयजल योजनाओं के कार्य चल रहे हैं। नादौन क्षेत्र में 156 करोड़ रुपये की लागत से मध्यम सिंचाई योजना का कार्य अंतिम चरण में है। एचपी शिवा परियोजना के तहत भी 40 करोड़ रुपये की सिंचाई योजनाओं पर कार्य चल रहा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज के लिए जोल सप्पड़ में लगभग 380 करोड़ रुपये की लागत से नए कैंपस का निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है। जिला हमीरपुर में 5 हैलीपैडों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 57 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें से 3 के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। नादौन में पर्यटन विभाग के होटल एवं पर्यटन परिसर के निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल करके और आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

राजस्व क्षेत्र में एक कैंपेन के तहत प्रदेश भर में अब तक रिकॉर्ड 65 हजार से अधिक इंतकाल और 4071 तकसीम के मामलों का निपटारा किया गया है, जो लंबे समय से रुके पड़े थे। इससे आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। निचले और ऊपरी क्षेत्रों की दीवार को खत्म करने हुए सरकार ने सेब और नींबू प्रजाति के फलों का समर्थन मूल्य बराबर करने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की अन्य उपलब्धियों एवं योजनाओं की चर्चा भी की।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी का रैफल ड्रॉ भी निकाला। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! स्ट्रीट सिचुएशन में रह रहे बच्चों के पुनर्वास का किया दौरा !
पिछला लेख मंडी ! मंडी में हषोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया ध्वजारोहण ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 20, 2026 @ 07:07 am

0
मेष का आज का राशिफल (20 फरवरी, 2026) मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !