Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 01 मार्च 2026 रविवार !!

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक हटाने की मांग, धर्मशाला में भीम आर्मी व ओबीसी संघर्ष समिति का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न, 1 अप्रैल को 'धर्म रक्षा अर्पण निधि' कार्यक्रम में शामिल होंगे अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुजानपुर में होली मेले की तैयारियों का डीसी गंधर्वा राठौर ने लिया जायज़ा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! रौड़ा सेक्टर में दो गुटों में हुए लड़ाई झगड़े मामले में क्रॉस एफ़आईआर, जाँच में जुटी पुलिस टीम !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! एआई समिट की राष्ट्र विरोधी घटना के मुख्यमंत्री सूत्रधार,अपराधियों को हिमाचल में दिया संरक्षण : रणधीर शर्मा !
  • !! राशिफल 01 मार्च 2026 रविवार !!
  • शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !
  • शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !
  • शिमला ; पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट !
  • धर्मशाला ! यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक हटाने की मांग, धर्मशाला में भीम आर्मी व ओबीसी संघर्ष समिति का प्रदर्शन !
  • शिमला ! शहर में. हाईटेक तरीके से होगी सफाई, गोबलर मशीन का महापौर की उपस्थिति में हुआ ट्रायल,एमसी खरीदेगा मशीनें !
  • सोलन ! विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न, 1 अप्रैल को 'धर्म रक्षा अर्पण निधि' कार्यक्रम में शामिल होंगे अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार !
  • शिमला ! अगले 8 महीनों में सभी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होगी हाई-एंड तकनीक : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! ओशिन शर्मा ने विवाद के बाद सोशल मीडिया अकाउंट हटा दिए, हिमाचल सरकार की सख्ती पर उठाया कदम !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में होली मेले की तैयारियों का डीसी गंधर्वा राठौर ने लिया जायज़ा !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर की होनहार बेटी काश्वी लोहिया ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान !
  • बिलासपुर ! रौड़ा सेक्टर में दो गुटों में हुए लड़ाई झगड़े मामले में क्रॉस एफ़आईआर, जाँच में जुटी पुलिस टीम !
  • हमीरपुर ! “इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग” कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा मुख्य अतिथि, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा यादगार आयोजन !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर की जनता के सवालों से घबराकर मुख्यमंत्री ने स्थगित किया दौरा : राजेंद्र राणा !
  • हमीरपुर ! क्या कारण है कि मुख्यमत्री सुक्खू सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आने से परहेज़ कर रहे हैं : नरेंदर ठाकुर !
  • हमीरपुर ! पंचायत चुनावों से भाग रही सुक्खू सरकार, लोकतंत्र का गला घोंटने की साजिश : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! राजधानी में यातायात व्यवस्था होगी और सुदृढ़ —30 अतिरिक्त जवान तैनात !
  • हमीरपुर ! मिनर्वा पब्लिक स्कूल आलमपुर के 5 नौनिहालों ने पास की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर !
  • शिमला ! कांग्रेस राज मै नगर निगम से लेकर पंचायतों तक लोगों के अधिकारों को कुचलने का प्रयास !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 01 मार्च 2026 रविवार !!

March 1, 2026 @ 07:39 am

शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !

February 28, 2026 @ 10:16 pm

शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

February 28, 2026 @ 08:04 pm

शिमला ; पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट !

February 28, 2026 @ 08:01 pm
होम Khabar Himachal Seहिमाचल ! 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने में नहीं होगी कोई परेशानी , 18 से 44 उम्र वालो को करना होगा थोड़ा इंतजार।
  • खबर हिमाचल से

हिमाचल ! 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने में नहीं होगी कोई परेशानी , 18 से 44 उम्र वालो को करना होगा थोड़ा इंतजार।

द्वारा
विशाल सूद -
हिमाचल प्रदेश ( हिमाचल प्रदेश ) - April 30, 2021 @ 08:49 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल ! पिछले कुछ महीनों में राज्य में कोविड मामलों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और कम अवधि में ही सक्रिय मामले 218 से बढ़कर 18,000 हो गए हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविड की पहली लहर के दौरान इस महामारी से बचाव के प्रमुख हथियार सामाजिक दूरी, हाथ की स्वच्छता और मास्क का उपयोग था जबकि दूसरी लहर में कोविड टीकाकरण एक अतिरिक्त हथियार है। प्रदेश में अब तक 14.77 लाख लोगों को कोविड की खुराक दी गई है जिनमें 2.37 लाख लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है। उन्होंने कहा कि अधिकतम मामले हल्के लक्षण या लक्षणरहित देखे गए हैं। ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। इस सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रयोगशाला में पाॅजीटिव मामलें जिनमें कोई भी लक्षण नहीं है और आॅक्सीजन का स्तर सामान्य तौर पर 94 प्रतिशत से अधिक है वे नैदानिक रूप से लक्षणरहित हैं। इसके अतिरिक्त सभी पाॅजीटिव मामलें जिनमें बुखार और सांस की समस्या संबंधी लक्षण नहीं है और आॅक्सीजन स्तर 94 प्रतिशत से अधिक है, उनको हल्के लक्षण वाले मामलों मंे शामिल किया गया है। चिकित्सा अधिकारी के परामर्श पर ऐसे लक्षणों वाले लोगों को स्वयं को आइसोलेट करना चाहिए। कोविड पाॅजीटिव रोगी को घर के अन्य सदस्यों से अलग रहना चाहिए। उन्हें विशेषकर वृद्धजनों और उच्च रक्तचाप, हृदय सम्बन्धि रोग, किडनी रोग आदि जैसी गम्भीर बीमारियों से पीड़ित लोगों से दूर रहना चाहिए। रोगियों को हर समय तीन परत वाले मास्क केवल आठ घण्टे तक उपयोग में लाने चाहिए। रोगी को पौष्टिक आहार और पर्याप्त आराम करने के साथ-साथ शरीर को पानी की कमी से बचाने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। बीमार व्यक्ति की देखभाल के लिए हर समय कोई सहायक उपस्थित होना चाहिए। रोगी को अपने नाक और मुंह को छूने से बचना चाहिए। रोगी के सम्पर्क में आने के उपरान्त साबुन या अल्कोहलयुक्त हैंड रब से 40 सेकंड तक हाथ धोने चाहिए। बीमार व्यक्ति या उसके तत्कालीन सम्पर्क में आए लोगों से दूर रहना चाहिए और रोगी की सांस के सीधे सम्पर्क में नहीं आना चाहिए। रोगियों की देखभाल करते समय डिस्पोजेबल दस्तानों का प्रयोग करें और उन्हंे कमरे में ही भोजन उपलब्ध करवाएं। रोगियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले बर्तनों को साबुन और डिटर्जेट से साफ किया जाना चाहिए ताकि इन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जा सकें। उन्होंने कहा कि मरीज अपने लक्षणों के प्रति सचेत रहें और यदि उन्हें सांस लेने में तकलीफ, आॅक्सीजन स्तर में गिरावट, छाती में दर्द और मानसिक तनाव जैसे लक्षण आए तो तुरन्त अपने निकटतम स्वास्थ्य अधिकारी से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में कोविड रोगी स्वयं को किसी भी प्रकार के लक्षण सामने न आने के लगभग 10 दिन के उपरान्त तीन दिनों तक बुखार न होने पर होम आइसोलेशन से बाहर आ सकता है। होम आइसोलेशन अवधि पूरी होने के उपरान्त कोविड जांच की आवश्यकता नहीं है। होम आइसोलेशन में दवाइयों के सम्बन्ध में घर में रेमेडस्विर का सेवन न करने की स्पष्ट रूप से सलाह दी जाती है। ओरल स्टिराॅयड्ज की भी सीमित भूमिका है। पांच दिनों तक लक्षण समाप्त नहीं होने की स्थिति में इनहेशनल बुडेसोनाइड का उपयोग कर सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार कोविड-19 के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है और इस सम्बन्ध में कई कठोर निर्णय भी लिए गए हैं। विभिन्न जिला प्रशासनों ने भी जिलों की स्थानीय स्थिति के अनुसार कई अतिरिक्त प्रतिबन्ध लगाए हैं। उन्होंने आम जनता से अनावश्यक कारणों से बाजारों/भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर कोविड के सम्बन्ध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए ही बाहर जाने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से लक्षण आने पर स्वयं की कोविड जांच करवाने और रिपोर्ट के उपलब्ध होने तक होम आइसोलेशन में रहने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100 को लेकर प्राप्त हो रहे सवालों के संबंध में राज्य निगरानी अधिकारी डाॅ. राजेश ठाकुर, स्टेट इम्युनाइजेशन अधिकारी डाॅ. हितेन बन्याल ने इस हेल्पलाइन के स्टाफ को पुनः जागरुक किया है। प्रदेश में टीकाकरण के संबंध में प्रवक्ता ने कहा कि 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के लिए कोविन पोर्टल व आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। सभी पात्र व्यक्ति इस पोर्टल पर टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश इस श्रेणी में टीकाकरण के लिए पात्र लोगों की संख्या लगभग 31 लाख है। इन लोगों को सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर टीका लगाने के लिए राज्य ने सीरम इन्सटीच्यूट आॅफ इण्डिया से कोविड की 73 लाख खुराकें चरणबद्ध तरीके से खरीदने के लिए मांग पहले ही भेज दी है। दवा निर्माता कम्पनी ने सूचित किया है कि आपूर्ति तीन-चार सप्ताह में आरम्भ हो जाएगी और इसके उपरान्त राज्य के सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण का तीसरा चरण आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण राज्य में तब तक शुरू नहीं होगा जब तक कि राज्य की मांग के अनुसार टीके की आपूर्ति नहीं हो जाती जिसके लिए वैक्सीन निर्माताओं को लगभग 3 से 4 सप्ताह का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि यदि निजी अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध है तो वे इस आयु वर्ग के लिए कोविन पोर्टल पर उनके लिए घोषित मूल्य और वैक्सीन के प्रकार के अनुसार टीकाकरण शुरू कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर राज्य और क्षेत्र आधार पर पंजीकृत व्यक्तियों की संख्या के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं होती। उन्होंने कहा कि मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स आईं है कि स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को एक मई से टीकाकरण करवाने में परेशानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी खुराक लगवाने में कोई समस्या नहीं होगी। जो लोग वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके है उन्हें दूसरी खुराक लेने के लिए आगे आना चाहिए ताकि वायरस के खिलाफ इम्युनिटी विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 2.08 लाख खुराक उपलब्ध है और 1.5 लाख कोरोना वैक्सीन की खुराक और पहुंच गई है। उन्होंने 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों से आग्रह किया कि वे कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं लेकिन सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर तभी जाएं जब उन्हें कोविन पोर्टल पर स्वीकृति मिल जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन उपलब्ध होने की जानकारी मीडिया के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। कोविन एप्लिकेशन पर भी कोरोना वैक्सीन लगाने की जानकारी हासिल की जा सकती है। किसी भी प्रकार की परेशानी व असुविधा से बचने के लिए केवल वैक्सीन लगाने की जानकारी हासिल होने के बाद ही सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्र पर जाना चाहिए।

हिमाचल ! पिछले कुछ महीनों में राज्य में कोविड मामलों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और कम अवधि में ही सक्रिय मामले 218 से बढ़कर 18,000 हो गए हैं।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविड की पहली लहर के दौरान इस महामारी से बचाव के प्रमुख हथियार सामाजिक दूरी, हाथ की स्वच्छता और मास्क का उपयोग था जबकि दूसरी लहर में कोविड टीकाकरण एक अतिरिक्त हथियार है। प्रदेश में अब तक 14.77 लाख लोगों को कोविड की खुराक दी गई है जिनमें 2.37 लाख लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि अधिकतम मामले हल्के लक्षण या लक्षणरहित देखे गए हैं। ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। इस सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रयोगशाला में पाॅजीटिव मामलें जिनमें कोई भी लक्षण नहीं है और आॅक्सीजन का स्तर सामान्य तौर पर 94 प्रतिशत से अधिक है वे नैदानिक रूप से लक्षणरहित हैं। इसके अतिरिक्त सभी पाॅजीटिव मामलें जिनमें बुखार और सांस की समस्या संबंधी लक्षण नहीं है और आॅक्सीजन स्तर 94 प्रतिशत से अधिक है, उनको हल्के लक्षण वाले मामलों मंे शामिल किया गया है। चिकित्सा अधिकारी के परामर्श पर ऐसे लक्षणों वाले लोगों को स्वयं को आइसोलेट करना चाहिए।

कोविड पाॅजीटिव रोगी को घर के अन्य सदस्यों से अलग रहना चाहिए। उन्हें विशेषकर वृद्धजनों और उच्च रक्तचाप, हृदय सम्बन्धि रोग, किडनी रोग आदि जैसी गम्भीर बीमारियों से पीड़ित लोगों से दूर रहना चाहिए। रोगियों को हर समय तीन परत वाले मास्क केवल आठ घण्टे तक उपयोग में लाने चाहिए। रोगी को पौष्टिक आहार और पर्याप्त आराम करने के साथ-साथ शरीर को पानी की कमी से बचाने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। बीमार व्यक्ति की देखभाल के लिए हर समय कोई सहायक उपस्थित होना चाहिए। रोगी को अपने नाक और मुंह को छूने से बचना चाहिए।

रोगी के सम्पर्क में आने के उपरान्त साबुन या अल्कोहलयुक्त हैंड रब से 40 सेकंड तक हाथ धोने चाहिए। बीमार व्यक्ति या उसके तत्कालीन सम्पर्क में आए लोगों से दूर रहना चाहिए और रोगी की सांस के सीधे सम्पर्क में नहीं आना चाहिए। रोगियों की देखभाल करते समय डिस्पोजेबल दस्तानों का प्रयोग करें और उन्हंे कमरे में ही भोजन उपलब्ध करवाएं। रोगियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले बर्तनों को साबुन और डिटर्जेट से साफ किया जाना चाहिए ताकि इन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जा सकें। उन्होंने कहा कि मरीज अपने लक्षणों के प्रति सचेत रहें और यदि उन्हें सांस लेने में तकलीफ, आॅक्सीजन स्तर में गिरावट, छाती में दर्द और मानसिक तनाव जैसे लक्षण आए तो तुरन्त अपने निकटतम स्वास्थ्य अधिकारी से सम्पर्क करें।

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में कोविड रोगी स्वयं को किसी भी प्रकार के लक्षण सामने न आने के लगभग 10 दिन के उपरान्त तीन दिनों तक बुखार न होने पर होम आइसोलेशन से बाहर आ सकता है। होम आइसोलेशन अवधि पूरी होने के उपरान्त कोविड जांच की आवश्यकता नहीं है। होम आइसोलेशन में दवाइयों के सम्बन्ध में घर में रेमेडस्विर का सेवन न करने की स्पष्ट रूप से सलाह दी जाती है। ओरल स्टिराॅयड्ज की भी सीमित भूमिका है। पांच दिनों तक लक्षण समाप्त नहीं होने की स्थिति में इनहेशनल बुडेसोनाइड का उपयोग कर सकते हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार कोविड-19 के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है और इस सम्बन्ध में कई कठोर निर्णय भी लिए गए हैं। विभिन्न जिला प्रशासनों ने भी जिलों की स्थानीय स्थिति के अनुसार कई अतिरिक्त प्रतिबन्ध लगाए हैं। उन्होंने आम जनता से अनावश्यक कारणों से बाजारों/भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर कोविड के सम्बन्ध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए ही बाहर जाने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से लक्षण आने पर स्वयं की कोविड जांच करवाने और रिपोर्ट के उपलब्ध होने तक होम आइसोलेशन में रहने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100 को लेकर प्राप्त हो रहे सवालों के संबंध में राज्य निगरानी अधिकारी डाॅ. राजेश ठाकुर, स्टेट इम्युनाइजेशन अधिकारी डाॅ. हितेन बन्याल ने इस हेल्पलाइन के स्टाफ को पुनः जागरुक किया है।

प्रदेश में टीकाकरण के संबंध में प्रवक्ता ने कहा कि 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के लिए कोविन पोर्टल व आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। सभी पात्र व्यक्ति इस पोर्टल पर टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश इस श्रेणी में टीकाकरण के लिए पात्र लोगों की संख्या लगभग 31 लाख है। इन लोगों को सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर टीका लगाने के लिए राज्य ने सीरम इन्सटीच्यूट आॅफ इण्डिया से कोविड की 73 लाख खुराकें चरणबद्ध तरीके से खरीदने के लिए मांग पहले ही भेज दी है। दवा निर्माता कम्पनी ने सूचित किया है कि आपूर्ति तीन-चार सप्ताह में आरम्भ हो जाएगी और इसके उपरान्त राज्य के सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण का तीसरा चरण आरम्भ कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण राज्य में तब तक शुरू नहीं होगा जब तक कि राज्य की मांग के अनुसार टीके की आपूर्ति नहीं हो जाती जिसके लिए वैक्सीन निर्माताओं को लगभग 3 से 4 सप्ताह का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि यदि निजी अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध है तो वे इस आयु वर्ग के लिए कोविन पोर्टल पर उनके लिए घोषित मूल्य और वैक्सीन के प्रकार के अनुसार टीकाकरण शुरू कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर राज्य और क्षेत्र आधार पर पंजीकृत व्यक्तियों की संख्या के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं होती।

उन्होंने कहा कि मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स आईं है कि स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को एक मई से टीकाकरण करवाने में परेशानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी खुराक लगवाने में कोई समस्या नहीं होगी। जो लोग वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके है उन्हें दूसरी खुराक लेने के लिए आगे आना चाहिए ताकि वायरस के खिलाफ इम्युनिटी विकसित हो सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 2.08 लाख खुराक उपलब्ध है और 1.5 लाख कोरोना वैक्सीन की खुराक और पहुंच गई है।

उन्होंने 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों से आग्रह किया कि वे कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं लेकिन सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर तभी जाएं जब उन्हें कोविन पोर्टल पर स्वीकृति मिल जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन उपलब्ध होने की जानकारी मीडिया के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। कोविन एप्लिकेशन पर भी कोरोना वैक्सीन लगाने की जानकारी हासिल की जा सकती है। किसी भी प्रकार की परेशानी व असुविधा से बचने के लिए केवल वैक्सीन लगाने की जानकारी हासिल होने के बाद ही सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्र पर जाना चाहिए।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख बद्दी ! लाशों पर राजनीति करना छोड दे दून का चौधरी परिवार- मैहता !
पिछला लेख शिमला ! प्रदेश शिक्षक महासंघ ने 581 टीजीटी को नियमित करने पर आभार व्यक्त किया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! एआई समिट की राष्ट्र विरोधी घटना के मुख्यमंत्री सूत्रधार,अपराधियों को हिमाचल में दिया संरक्षण : रणधीर शर्मा !

February 28, 2026 @ 05:34 pm

शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !

February 28, 2026 @ 10:16 pm

शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

February 28, 2026 @ 08:04 pm

शिमला ; पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट !

February 28, 2026 @ 08:01 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक हटाने की मांग, धर्मशाला में भीम आर्मी व ओबीसी संघर्ष समिति का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न, 1 अप्रैल को 'धर्म रक्षा अर्पण निधि' कार्यक्रम में शामिल होंगे अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुजानपुर में होली मेले की तैयारियों का डीसी गंधर्वा राठौर ने लिया जायज़ा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 01 मार्च 2026 रविवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-March 1, 2026 @ 07:39 am

0
मेष का आज का राशिफल (01 मार्च, 2026)   किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन

शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !

February 28, 2026 @ 10:16 pm

शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

February 28, 2026 @ 08:04 pm

शिमला ; पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट !

February 28, 2026 @ 08:01 pm

धर्मशाला ! यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक हटाने की मांग, धर्मशाला में भीम आर्मी व ओबीसी संघर्ष समिति का प्रदर्शन !

February 28, 2026 @ 07:55 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 01 मार्च 2026 रविवार !!

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !