- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 03 जनवरी [ शिवानी ] ! चम्बा मुख्यालय के साथ लगते कियाणी क्षेत्र के ईंड नाला में एक दर्दनाक कार हादसा पेश आया है। हादसे में कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चम्बा पहुंचाया गया। वहीं मृतकों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग हिमगिरि क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा कैसे हुआ, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चम्बा ने बताया कि कियाणी के पास ईंड नाला में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचने पर दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चम्बा , 03 जनवरी [ शिवानी ] ! चम्बा मुख्यालय के साथ लगते कियाणी क्षेत्र के ईंड नाला में एक दर्दनाक कार हादसा पेश आया है। हादसे में कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चम्बा पहुंचाया गया। वहीं मृतकों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग हिमगिरि क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा कैसे हुआ, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चम्बा ने बताया कि कियाणी के पास ईंड नाला में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचने पर दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -