स्कूल से लौट रहे बच्चों की कार खाई में गिरी, चार बच्चे समेत छह घायल परीक्षा परिणाम लेकर लौट रहे थे बच्चे खाई में गिरी कार, चार मासूम बच्चों की हालत चिंताजनक, एम्स में भर्ती
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 31 मार्च [ विशाल सूद ] : सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत डैहर-समलेहु संपर्क मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। भंतरेहड़ नाले के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार मासूम बच्चों सहित एक महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल डैहर क्षेत्र के एक निजी स्कूल से वार्षिक परीक्षा परिणाम लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार भंतरेहड़ नाले के समीप पहुंची, अचानक वाहन चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और कार सड़क से नीचे नाले में लुढ़क गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात उन्हें तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान 65 वर्षीय चालक बसंत राम पुत्र टीटू राम, 25 वर्षीय वंदना पत्नी आशीष कुमार, 8 वर्षीय रियांश पुत्र सुनील कुमार, 10 वर्षीय सुप्रित पुत्र सुनील कुमार, 8 वर्षीय अर्णव पुत्र आशीष कुमार तथा रिहाना घायल हुए है। सभी घायल जिला बिलासपुर के घुमारवीं तहसील के गांव बलोह, डाकघर नानवां के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डैहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही हादसे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
मंडी , 31 मार्च [ विशाल सूद ] : सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत डैहर-समलेहु संपर्क मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। भंतरेहड़ नाले के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार मासूम बच्चों सहित एक महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल डैहर क्षेत्र के एक निजी स्कूल से वार्षिक परीक्षा परिणाम लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार भंतरेहड़ नाले के समीप पहुंची, अचानक वाहन चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और कार सड़क से नीचे नाले में लुढ़क गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
तत्पश्चात उन्हें तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान 65 वर्षीय चालक बसंत राम पुत्र टीटू राम, 25 वर्षीय वंदना पत्नी आशीष कुमार, 8 वर्षीय रियांश पुत्र सुनील कुमार, 10 वर्षीय सुप्रित पुत्र सुनील कुमार, 8 वर्षीय अर्णव पुत्र आशीष कुमार तथा रिहाना घायल हुए है। सभी घायल जिला बिलासपुर के घुमारवीं तहसील के गांव बलोह, डाकघर नानवां के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही डैहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही हादसे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -