- विज्ञापन (Article Top Ad) -
ऊना , 06 सितंबर [ विशाल सूद ] ! प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक दुखद खबर सामने आई है। होशियारपुर-गगरेट मार्ग पर एक एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में मरीज सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एंबुलेंस मरीज व परिजनों को लेकर लुधियाना जा रही थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना जिले के गगरेट के पास एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिरने से हुई तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
ऊना , 06 सितंबर [ विशाल सूद ] ! प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक दुखद खबर सामने आई है। होशियारपुर-गगरेट मार्ग पर एक एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में मरीज सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एंबुलेंस मरीज व परिजनों को लेकर लुधियाना जा रही थी।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना जिले के गगरेट के पास एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिरने से हुई तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -