


9 एच.पी. बटालियन के कैंप में प्रदेश भर के चयनित कैडेट्स, दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए होगी तैयारी
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
डलहौजी , 2 अक्टूबर [ शिवानी ] !डलहौजी आर्मी कैंट स्थित 9 एच.पी. बटालियन एन.सी.सी. द्वारा प्री रिपब्लिक डे कैंप (प्री आर.डी.सी.) एवं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-208) का आयोजन 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक बनीखेत में किया जा रहा है। इस शिविर में हिमाचल प्रदेश की विभिन्न एन.सी.सी. बटालियनों से चयनित कैडेट भाग ले रहे हैं। चयन उपरांत योग्य कैडेट्स को आगामी गणतंत्र दिवस परेड, दिल्ली में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस शिविर में गवर्नमेंट कॉलेज चम्बा, डी.ए.वी. कॉलेज बनीखेत, अर्नी यूनिवर्सिटी, पी.एम. श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बा, जी.एस.एस.एस. बगडार, जी.एस.एस.एस. बाथरी, जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल, केन्द्रीय विद्यालय बकलोह, केन्द्रीय विद्यालय चामेरा-I, एमसीएस राजा का बाग, डीपीएस डलहौजी, जी.एन.पी.एस. डलहौजी, वी.एम.एस. इंदौरा तथा पी.डब्ल्यू.एस. इंदौरा के विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। शिविर की कमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे.एस. कौशल संभाल रहे हैं। उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज गुरुंग (एडम ऑफिसर) तथा सूबेदार जसपाल, सूबेदार जोगिंदर पाल, सूबेदार आशीष परमार, सूबेदार राजेंद्र, सूबेदार सुरेंद्र, हवलदार पुरण, हवलदार मनोज, हवलदार जगरूप, हवलदार ऋषि और बी.एच.एम. खुंभ बहादुर थापा सहित अन्य एन.सी.सी.स्टाफ इस कैंप को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं। कर्नल जे.एस. कौशल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय भावना को विकसित करना है। यहाँ कैडेट्स को परेड, ड्रिल और राष्ट्रीय एकता की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। ए.एन.ओ.व सी.टी.ओ.भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने और उनकी गतिविधियों की निगरानी करने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। यह शिविर न केवल विद्यार्थियों को एनसीसी की गहन जानकारी प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें नेतृत्व, टीम वर्क और सामुदायिक सेवा के मूल्यों से भी परिचित करा रहा है।
डलहौजी , 2 अक्टूबर [ शिवानी ] !डलहौजी आर्मी कैंट स्थित 9 एच.पी. बटालियन एन.सी.सी. द्वारा प्री रिपब्लिक डे कैंप (प्री आर.डी.सी.) एवं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-208) का आयोजन 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक बनीखेत में किया जा रहा है। इस शिविर में हिमाचल प्रदेश की विभिन्न एन.सी.सी. बटालियनों से चयनित कैडेट भाग ले रहे हैं। चयन उपरांत योग्य कैडेट्स को आगामी गणतंत्र दिवस परेड, दिल्ली में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।
इस शिविर में गवर्नमेंट कॉलेज चम्बा, डी.ए.वी. कॉलेज बनीखेत, अर्नी यूनिवर्सिटी, पी.एम. श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बा, जी.एस.एस.एस. बगडार, जी.एस.एस.एस. बाथरी, जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल, केन्द्रीय विद्यालय बकलोह, केन्द्रीय विद्यालय चामेरा-I, एमसीएस राजा का बाग, डीपीएस डलहौजी, जी.एन.पी.एस. डलहौजी, वी.एम.एस. इंदौरा तथा पी.डब्ल्यू.एस. इंदौरा के विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
शिविर की कमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे.एस. कौशल संभाल रहे हैं। उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज गुरुंग (एडम ऑफिसर) तथा सूबेदार जसपाल, सूबेदार जोगिंदर पाल, सूबेदार आशीष परमार, सूबेदार राजेंद्र, सूबेदार सुरेंद्र, हवलदार पुरण, हवलदार मनोज, हवलदार जगरूप, हवलदार ऋषि और बी.एच.एम. खुंभ बहादुर थापा सहित अन्य एन.सी.सी.स्टाफ इस कैंप को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
कर्नल जे.एस. कौशल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय भावना को विकसित करना है। यहाँ कैडेट्स को परेड, ड्रिल और राष्ट्रीय एकता की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। ए.एन.ओ.व सी.टी.ओ.भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने और उनकी गतिविधियों की निगरानी करने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
यह शिविर न केवल विद्यार्थियों को एनसीसी की गहन जानकारी प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें नेतृत्व, टीम वर्क और सामुदायिक सेवा के मूल्यों से भी परिचित करा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -