Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !
  • चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !
  • शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !
  • शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !
  • हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !
  • चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में नशे के खिलाफ बड़ा बिगुल, नगर परिषद में नशा निवारण समिति की दूसरी बैठक !
  • !! राशिफल 06 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ; भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध !
  • शिमला ! केंद्र सरकार द्वारा 10 हजार करोड़ रोकने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का हमला, कहा—लोकभवन जाने से बेहतर दिल्ली में रखते बात !
  • सिरमौर ! नाहन में 3 दिवसीय नीरज चंदेल मैमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न केटेगरी में 14 टीमें ले रही है भाग !
  • शिमला ; विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा विधायकों का अभिनन्दन - सीएम !
  • मंडी ! विबी जी रामजी और एसआईआर को लेकर मंडी में कार्यशाला आयोजित !
  • शिमला ! ठियोग में भाजपा जिला महासू की प्रभावी चौपाल, विकसित भारत बजट और मतदाता शुद्धिकरण अभियान पर जोरदार संवाद !
  • शिमला ! भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन के चलते राज्य में फाइनेंशल क्रंच की स्थिति, विपक्ष को किया जा रहा इगनोर - सत्ती !
  • सोलन ! समय पर होंगे पंचायत चुनाव : अनिरुद्ध सिंह !
  • हमीरपुर ! घटिया निर्माण पर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह का करारा वार – चौकी जमवाला वर्षाशालिका में उखड़ी पुरानी टिन, लगी नई शीट !
  • सोलन ! जिला के नौनी गांव में घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू !
  • सोलन ! जिला सोलन में मिनी रोजगार मेले का आयोजन 90 बेरोजगार युवाओं ने लिया भाग !
और अधिक खबरें

चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !

February 10, 2026 @ 08:06 pm

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

February 10, 2026 @ 04:48 pm

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

February 10, 2026 @ 04:34 pm

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

February 10, 2026 @ 04:12 pm
होम Khabar Himachal Seमंडी ! आपदा में भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ गए कांग्रेसी : जयराम ठाकुर !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

मंडी ! आपदा में भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ गए कांग्रेसी : जयराम ठाकुर !

पहले कर्मचारियों का स्थानांतरण होता था व्यवस्था परिवर्तन में संस्थाओं का हो रहा है*  -धर्मपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, स्थानीय विधायक और कांग्रेस पार्टी को लिया निशाने पर -84 आपदा प्रभावितों को बाँटी राहत राशि, सराज के लिये मदद भेजने पर भी जताया आभार

द्वारा
विशाल सूद -
मंडी ( मंडी ) - August 17, 2025 @ 08:27 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी [ धर्मपुर ] , 17 अगस्त [ विशाल सूद ] : प्राकृतिक आपदा की तरह प्रदेश की ये व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार भी एक आपदा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान धर्मपुर और चोलथरा में कहा कि दिसंबर 2022 जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तो ये आपदाएं साथ लेकर आई। जब कैबिनेट में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ही दो थे तो इन्होंने हमारे समय खोले 2000 संस्थान बंद कर प्रदेश को आपदा में झोंक दिया। काम करते हुए इनको 6 माह भी नहीं हुए थे तो इतनी बड़ी आपदा आई कि सरकार को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि करें तो करें क्या। ये आपदा से निबटने के लिए तैयार ही नहीं थे जिसका नुकसान अभी तक प्रदेश झेल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र हमारी उस समय मदद न करता तो हमें तो इन्होंने मरने की हालत में छोड़ दिया था। जैसे झूठ बोलकर ये सत्ता में आए वैसे ही आपदा में भी इन्होंने 4500 करोड़ के पैकेज की घोषणा कर झूठ बोला जो आज तक भी लोगों को नहीं मिले और सिर्फ अपने मित्रों के घर भरे। पिछले दिनों मेरे क्षेत्र में 30 जून की रात प्राकृतिक आपदा आई तो मुख्यमंत्री 9 दिन बाद तब आए जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी पहुंच गए थे। वहां आकर जायजा लिया और मेरे सामने मुख्य सचिव को फ़ोन किया कि 1 करोड़ रुपए तुरंत सराज को भेजो जबकि नुकसान हमारा 1000 करोड़ से अधिक का आंका जा चुका था। 2500-2500 रुपए की फौरी राहत राशि बांटने के लिए भी मुख्य के लिए आने का इंतज़ार किया जा रहा था। ऐसे हालात थे कि हम सरकार के सहारे रहते तो लोग भूखे मर जाते। 500 घर पूरी तरह तबाह हुए और 1000 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए जो रहने लायक नहीं बचे। मेरा क्षेत्र आज इस आपदा के बाद 30 वर्ष पीछे चला गया है। यहां भी धर्मपुर 10 वर्ष पीछे चला गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जहां महेंद्र सिंह ठाकुर जी छोड़कर गए हैं आज धर्मपुर वहीं खड़ा है। मैं सुन रहा हूँ यहां भी कांग्रेस के विधायक ने अढाई साल में ही करोड़ो की कोठी बना ली। ये जनाब भी बहुत जल्दबाजी में हैं। ये भी एक आपदा है। मेरे यहाँ भी एक नेता है जो पंचायत का प्रतिनिधि तक नहीं है लेकिन सुख की सरकार में एक नहीं तीन जगह कोठियां बना ली। ये आपदा में अवसर है। सब तरफ इस सरकार में लूट चली हुई है। सरकार में ऊपर से लेकर नीचे तक सब लूट में शामिल हैं। इन्होंने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। सरकारी पैसों की लूट के किये मारामारी चली हुई है। हमारे यहां एक नेता एक टेंडर के लिए लड़ाई झगड़े तक उत्तर आया है और मुख्यमंत्री का मित्र बताकर अधिकारियों को हड़का रहा है। यहां काम ही सिर्फ मित्रों के हो रहे हैं। कैबिनेट में मंत्रियों को जानकारी नहीं होती लेकिन मित्रों को पूरी खबर होती है कि कहाँ क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री भी सिर्फ मित्रों को पाल रहे हैं। मित्र कहीं नाराज न हो जाए उसकी उन्हें बड़ी चिंता होती है। भले ही जनता तकलीफ में रहे लेकिन मित्रों को आंच नहीं आनी चाहिये। उन्होंने कहा कि मैं एक दिन में 900 करोड़ के उद्घाटन धर्मपुर से ही करके भी गया हूँ लेकिन आज इनके पास पैसा नहीं है। मुख्यमंत्री आज 12 लाख के  पटवार खाने का उद्घाटन करने को मजबूर हैं। मेरे इलाके में एक प्रधान ने कहा था कि हमारा पंचायत भवन 30 लाख की लागत से बनकर तैयार है आप अगर नहीं आ सकते तो मैं ही कर देता हूँ। मैंने उसी समय कहा था आप खुशी खुशी करो। मुख्यमंत्री के पद की गरिमा होती है लेकिन यहां सब तार तार है। सराज में आकर मुख्यमंत्री कहते हैं सराज में जयराम ने कुछ नहीं किया और शिमला जाकर कहते हैं इतना सारा पैसा सराज में लगा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है। पेखू बेला सोलर प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार का अड्डा है। जो सुना आजकल बाढ़ में डूब गया है। एक ईमानदार इंजीनियर विमल नेगी की बलि इस प्रोजेक्ट में उपजे भ्रष्टाचार का परिणाम है। धर्मपुर में एक विधायक की कमी है इसको भी पूरा कर देंगे। आपने सराज की आपदा में मदद की उसके लिए मैं सराज की जनता की तरफ से आपका आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि इस बार आप गलती मत करना। लोगों ने इस सरकार में जो उपेक्षा का दंश झेला है उसकी भरपाई करेंगे। पूरे प्रदेश में आज हाहाकार मचा हुआ है। इनके पास पैसा है नहीं और जो केंद्र से मिल रहा है उसको सिर्फ मित्रों पर लुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 की आपदा से अभी तक 5000 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र से आपदा प्रबंधन के लिए मिली लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री कहते हैं कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के स्थानांतरण की बातें हमने सुनी और देखी थी लेकिन सुक्खू जी ने अब संस्थानों का स्थानांतरण करने का नया रिवाज शुरू किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर आपको कुछ करना है तो नया करिए, बेहतर करिए, बहुत बड़ा करिए हम ही स्वागत करेंगे। पर जो कोई काम पहले से हुआ है तो उसे खराब करके आपको क्या मिलेगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र में खुले 7 वर्षों से चल रहे संस्थानों के पीछे पड़े हुए हैं। अब नेरचौक से अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी को शिफ्ट किया जा रहा है जो सही नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने धर्मपुर के 84 आपदा प्रभावितों को 21 लाख रुपए से अधिकत की राहत राशि भी बांटी जो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुटाई थी। इस मौके पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, भाजपा सह मीडिया प्रभारी एवं धर्मपुर से प्रत्याशी रहे रजत ठाकुर और भाजपा नेत्री बंदना गुलेरिया भी उपस्थित रही।

मंडी [ धर्मपुर ] , 17 अगस्त [ विशाल सूद ] : प्राकृतिक आपदा की तरह प्रदेश की ये व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार भी एक आपदा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान धर्मपुर और चोलथरा में कहा कि दिसंबर 2022 जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तो ये आपदाएं साथ लेकर आई। जब कैबिनेट में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ही दो थे तो इन्होंने हमारे समय खोले 2000 संस्थान बंद कर प्रदेश को आपदा में झोंक दिया।

काम करते हुए इनको 6 माह भी नहीं हुए थे तो इतनी बड़ी आपदा आई कि सरकार को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि करें तो करें क्या। ये आपदा से निबटने के लिए तैयार ही नहीं थे जिसका नुकसान अभी तक प्रदेश झेल रहा है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि केंद्र हमारी उस समय मदद न करता तो हमें तो इन्होंने मरने की हालत में छोड़ दिया था। जैसे झूठ बोलकर ये सत्ता में आए वैसे ही आपदा में भी इन्होंने 4500 करोड़ के पैकेज की घोषणा कर झूठ बोला जो आज तक भी लोगों को नहीं मिले और सिर्फ अपने मित्रों के घर भरे। पिछले दिनों मेरे क्षेत्र में 30 जून की रात प्राकृतिक आपदा आई तो मुख्यमंत्री 9 दिन बाद तब आए जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी पहुंच गए थे।

वहां आकर जायजा लिया और मेरे सामने मुख्य सचिव को फ़ोन किया कि 1 करोड़ रुपए तुरंत सराज को भेजो जबकि नुकसान हमारा 1000 करोड़ से अधिक का आंका जा चुका था। 2500-2500 रुपए की फौरी राहत राशि बांटने के लिए भी मुख्य के लिए आने का इंतज़ार किया जा रहा था। ऐसे हालात थे कि हम सरकार के सहारे रहते तो लोग भूखे मर जाते। 500 घर पूरी तरह तबाह हुए और 1000 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए जो रहने लायक नहीं बचे। मेरा क्षेत्र आज इस आपदा के बाद 30 वर्ष पीछे चला गया है। यहां भी धर्मपुर 10 वर्ष पीछे चला गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जहां महेंद्र सिंह ठाकुर जी छोड़कर गए हैं आज धर्मपुर वहीं खड़ा है। मैं सुन रहा हूँ यहां भी कांग्रेस के विधायक ने अढाई साल में ही करोड़ो की कोठी बना ली। ये जनाब भी बहुत जल्दबाजी में हैं। ये भी एक आपदा है। मेरे यहाँ भी एक नेता है जो पंचायत का प्रतिनिधि तक नहीं है लेकिन सुख की सरकार में एक नहीं तीन जगह कोठियां बना ली। ये आपदा में अवसर है। सब तरफ इस सरकार में लूट चली हुई है। सरकार में ऊपर से लेकर नीचे तक सब लूट में शामिल हैं।

इन्होंने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। सरकारी पैसों की लूट के किये मारामारी चली हुई है। हमारे यहां एक नेता एक टेंडर के लिए लड़ाई झगड़े तक उत्तर आया है और मुख्यमंत्री का मित्र बताकर अधिकारियों को हड़का रहा है। यहां काम ही सिर्फ मित्रों के हो रहे हैं। कैबिनेट में मंत्रियों को जानकारी नहीं होती लेकिन मित्रों को पूरी खबर होती है कि कहाँ क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री भी सिर्फ मित्रों को पाल रहे हैं। मित्र कहीं नाराज न हो जाए उसकी उन्हें बड़ी चिंता होती है। भले ही जनता तकलीफ में रहे लेकिन मित्रों को आंच नहीं आनी चाहिये।

उन्होंने कहा कि मैं एक दिन में 900 करोड़ के उद्घाटन धर्मपुर से ही करके भी गया हूँ लेकिन आज इनके पास पैसा नहीं है। मुख्यमंत्री आज 12 लाख के  पटवार खाने का उद्घाटन करने को मजबूर हैं। मेरे इलाके में एक प्रधान ने कहा था कि हमारा पंचायत भवन 30 लाख की लागत से बनकर तैयार है आप अगर नहीं आ सकते तो मैं ही कर देता हूँ। मैंने उसी समय कहा था आप खुशी खुशी करो। मुख्यमंत्री के पद की गरिमा होती है लेकिन यहां सब तार तार है। सराज में आकर मुख्यमंत्री कहते हैं सराज में जयराम ने कुछ नहीं किया और शिमला जाकर कहते हैं इतना सारा पैसा सराज में लगा दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है। पेखू बेला सोलर प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार का अड्डा है। जो सुना आजकल बाढ़ में डूब गया है। एक ईमानदार इंजीनियर विमल नेगी की बलि इस प्रोजेक्ट में उपजे भ्रष्टाचार का परिणाम है। धर्मपुर में एक विधायक की कमी है इसको भी पूरा कर देंगे। आपने सराज की आपदा में मदद की उसके लिए मैं सराज की जनता की तरफ से आपका आभार व्यक्त करता हूँ।

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि इस बार आप गलती मत करना। लोगों ने इस सरकार में जो उपेक्षा का दंश झेला है उसकी भरपाई करेंगे। पूरे प्रदेश में आज हाहाकार मचा हुआ है। इनके पास पैसा है नहीं और जो केंद्र से मिल रहा है उसको सिर्फ मित्रों पर लुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 की आपदा से अभी तक 5000 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र से आपदा प्रबंधन के लिए मिली लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री कहते हैं कुछ नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के स्थानांतरण की बातें हमने सुनी और देखी थी लेकिन सुक्खू जी ने अब संस्थानों का स्थानांतरण करने का नया रिवाज शुरू किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर आपको कुछ करना है तो नया करिए, बेहतर करिए, बहुत बड़ा करिए हम ही स्वागत करेंगे। पर जो कोई काम पहले से हुआ है तो उसे खराब करके आपको क्या मिलेगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र में खुले 7 वर्षों से चल रहे संस्थानों के पीछे पड़े हुए हैं।

अब नेरचौक से अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी को शिफ्ट किया जा रहा है जो सही नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने धर्मपुर के 84 आपदा प्रभावितों को 21 लाख रुपए से अधिकत की राहत राशि भी बांटी जो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुटाई थी। इस मौके पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, भाजपा सह मीडिया प्रभारी एवं धर्मपुर से प्रत्याशी रहे रजत ठाकुर और भाजपा नेत्री बंदना गुलेरिया भी उपस्थित रही।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख सोलन ! व्यापार मंडल द्वारा सोलन द्वारा ओल्ड बस स्टैंड पर किया गया मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन !
पिछला लेख सिरमौर ! हिमाचल की 28 लाख बहनें आज भी 1500 रुपये इंतजार कर रही हैं-डा. बिन्दल !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 

February 10, 2026 @ 02:25 pm

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm

चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

February 10, 2026 @ 03:11 pm

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

February 10, 2026 @ 04:12 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !

K S Premi --February 10, 2026 @ 08:06 pm

0
चम्बा ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 से 13 फरवरी तक चंबा प्रवास पर

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

February 10, 2026 @ 04:48 pm

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

February 10, 2026 @ 04:34 pm

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

February 10, 2026 @ 04:12 pm

चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

February 10, 2026 @ 03:11 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !