- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 10 मई ! पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में एक जनसभा को संबोधत करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश की जनता को ही नही विश्व के लोगों पर भी भरोसा है। उन्होंने कहा कि जनता बोल रही है कि जो बढ़त हमने भाजपा को वर्ष 2019 के चुनावों में दी है उससे ज्यादा बढत इस बार हम देंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की जो लोकप्रियता पहले थी उससे ज्यादा 2024 के चुनावों में है। उन्होंने कहा वे दिन दूर नही जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनावों के बाद प्रदेश भाजपा शिमला की और कूच करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा किइस बार भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश पांच साल प्रदेश में भाजपा की सरकार चली, जनता ने हमें अपना सहयोग दिया तथा अब प्रदेश की जाता 15 माह के दौरान ही कांग्रेस सरकार से दुखी हो चुकी है। कांग्रेस के विधायकों को इस्तीफा देना पड़ा। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायकों की न सुनना उन्हें बोलने न देना कहां का न्याया है। सीएम का रवैया देखते हुए ही वे कांग्रेस विधायक के इस्तीफा देने के लिए मजबूर हुए। अब साल 2024 में भी चारों सीटों को जीत कर भाजपा लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाएगी। देश के साथ-साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल से जनता के बीच काफी नाराजगी है और जनता भाजपा के पक्ष में उतर आई है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास कार्य करवाने में असफल रही है और सरकार में भी कई मतभेद चल रहे हैं। अब हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी विजय होंगे और जून माह में ही दिल्ली में भाजपा की सरकार के साथ-साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने ऐसा उम्मीदवार मैदान में उतारा है जो जन भावनाओं को समझते हैं।
धर्मशाला , 10 मई ! पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में एक जनसभा को संबोधत करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश की जनता को ही नही विश्व के लोगों पर भी भरोसा है। उन्होंने कहा कि जनता बोल रही है कि जो बढ़त हमने भाजपा को वर्ष 2019 के चुनावों में दी है उससे ज्यादा बढत इस बार हम देंगे।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की जो लोकप्रियता पहले थी उससे ज्यादा 2024 के चुनावों में है। उन्होंने कहा वे दिन दूर नही जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनावों के बाद प्रदेश भाजपा शिमला की और कूच करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा किइस बार भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि प्रदेश पांच साल प्रदेश में भाजपा की सरकार चली, जनता ने हमें अपना सहयोग दिया तथा अब प्रदेश की जाता 15 माह के दौरान ही कांग्रेस सरकार से दुखी हो चुकी है। कांग्रेस के विधायकों को इस्तीफा देना पड़ा। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायकों की न सुनना उन्हें बोलने न देना कहां का न्याया है।
सीएम का रवैया देखते हुए ही वे कांग्रेस विधायक के इस्तीफा देने के लिए मजबूर हुए। अब साल 2024 में भी चारों सीटों को जीत कर भाजपा लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाएगी। देश के साथ-साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल से जनता के बीच काफी नाराजगी है और जनता भाजपा के पक्ष में उतर आई है।
कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास कार्य करवाने में असफल रही है और सरकार में भी कई मतभेद चल रहे हैं। अब हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी विजय होंगे और जून माह में ही दिल्ली में भाजपा की सरकार के साथ-साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने ऐसा उम्मीदवार मैदान में उतारा है जो जन भावनाओं को समझते हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -