Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !
  • चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !
  • शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !
  • शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !
  • हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !
  • चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !
  • चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में नशे के खिलाफ बड़ा बिगुल, नगर परिषद में नशा निवारण समिति की दूसरी बैठक !
  • !! राशिफल 06 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ; भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध !
  • शिमला ! केंद्र सरकार द्वारा 10 हजार करोड़ रोकने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का हमला, कहा—लोकभवन जाने से बेहतर दिल्ली में रखते बात !
  • सिरमौर ! नाहन में 3 दिवसीय नीरज चंदेल मैमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न केटेगरी में 14 टीमें ले रही है भाग !
  • शिमला ; विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा विधायकों का अभिनन्दन - सीएम !
  • मंडी ! विबी जी रामजी और एसआईआर को लेकर मंडी में कार्यशाला आयोजित !
  • शिमला ! ठियोग में भाजपा जिला महासू की प्रभावी चौपाल, विकसित भारत बजट और मतदाता शुद्धिकरण अभियान पर जोरदार संवाद !
  • शिमला ! भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन के चलते राज्य में फाइनेंशल क्रंच की स्थिति, विपक्ष को किया जा रहा इगनोर - सत्ती !
और अधिक खबरें

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

February 10, 2026 @ 08:11 pm
होम Khabar Himachal Seहमीरपुर ! भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

हमीरपुर ! भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका !

मोदी-शाह ने धनबल से चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की खरबपति मित्रों का कर्जा मोदी ने माफ किया, किसानों के लिए पैसा नहीं

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - हमीरपुर ( हमीरपुर ) - May 28, 2024 @ 09:47 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हमीरपुर , 28 मई ! कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जोरदार जुबानी हमला बोला। उन्होंने ऊना जिले के गगरेट में चिंतपूर्णी माता और भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति है। मोदी और शाह ने धनबल से प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। मोदी ने अपने खरबपति मित्रों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों की कर्ज माफी के लिए उनके पास पैसा नहीं है। प्रियंका ने कुटलैहड़ विधानसभा में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भोटा और बड़सर बाजार में रोड शो निकाला, जिसमें अपार जनसमर्थन मिला। प्रियंका ने लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, विधानसभा उम्मीदवार राकेश कालिया, विवेक शर्मा और सुभाष ढटवालिया के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि आज भी भाजपा हिमाचल की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में लगी हुई है। हमारे नेताओं की दृढ़ता व एकजुटता है कि हम आज भी सरकार चला रहे हैं। जिन्होंने जाना था अच्छा है चले गए, सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। आपदा व सरकार गिराने के प्रयासों के समय भाजपा का सच जनता के सामने आया। मोदी राजनीति में धर्म का इस्तेमाल करते हैं, धार्मिक काम नहीं करते। जनता के प्रति उनकी श्रद्धा नहीं है। भाजपा वाले कौन से धर्म के रखवाले हैं, जो धनबल से सरकारों को गिराते हैं, विधायकों को करोड़ों रुपये में खरीदते हैं। आपदा में साथ नहीं देते। मोदी कैसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने हिमाचल में आपदा को पूरी तरह नकार दिया। प्रियंका ने कहा कि भाजपा दस साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई। यह कैसे हुआ, जानना जरूरी है, बड़ी-बड़ी कंपनियों को डरा धमकाकर कर चंदा लिया गया। हिमाचल में 6-6 उपचुनाव करा रहे हैं, जिनमें करोड़ों रुपये खर्च करेंगे, लेकिन आपदा में देने के लिए पैसे नहीं। मोदी सरकार ने दस साल जनता को गुमराह करने का ही काम किया। हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। प्रदेश सरकार ने अपने कोष से 22000 प्रभावित परिवारों को फिर से बसाया। लेकिन, मोदी सरकार ने एक रुपया नहीं दिया। आर्थिक संकट के बावजूद 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस दी, 18 साल से अधिक आयु की बेटियों, महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन दी जा रही है। दूध पर एमएसपी देने वाला हिमाचल पहला राज्य है, यहां के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू लोगों के साथ घुलमिलकर रहते हैं। आपदा में आपने उनका काम देखा है।  उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर जनता को नहीं दिखते। वह दिल्ली में सूट-बूट में अपने खरबपति मित्रों के साथ ही नजर आते हैं। मोदी भी ऐसे हैं, वह भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी नहीं जाते। इनकी विचारधारा अलग ही है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को जानती थी, लोग डांट भी देते थे, लेकिन उन्होंने कभी बुरा नहीं माना। आज के प्रधानमंत्री कोई डांट के दिखाए। एक तरफ देश के साथ घुलने-मिलने की विचारधारा है, तो दूसरी तरफ 100-100 करोड़ रुपये लगाकर कांग्रेस के विधायकों को खरीदकर सरकार गिराने की। मोदी के राज में देश में लोकतंत्र का नामोनिशान नहीं है। देश में 70 करोड़ बेरोजगार हैं। अग्निवीर जैसी योजनाएं युवाओं के भविष्य को अंधकारमय कर रही हैं। कांग्रेस सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना को बंद करेगी। मनरेगा की दिहाड़ी 400 रुपये प्रतिदिन होगी। शहरी मनरेगा शुरू करेंगे। छोटे व्यापार को मजबूत बनाया जाएगा। हिमाचल की जनता 1 जून को जागरूक होकर वोट करे। चारों लोकसभा व 6 विधानसभा सीटों को जिताइये, इससे देशभर में यह संदेश जाना चाहिए कि देवभूमि की जनता धनबल की राजनीति बर्दाश्त नहीं करती। यहां के लोग पवित्र और शालीन हैं, उनमें सभ्यता का अहसास होता है। मेरा भी हिमाचल में घर है। लोग साधारण जीवन जीते हैं, झूठ में अधिक नहीं पड़ते। पिछले डेढ़ साल से कांग्रेस की सरकार ने जनता की सेवा की है, लेकिन भाजपा इसे पचा नहीं पा रही। हमारे सारे नेता जनसेवा में लगे हैं जबकि भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी राजनीति कर रहे हैं, आपदा तक में हिमाचल की सुध नहीं ली।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सतपाल रायजादा के अलावा गगरेट, कुटलैहड़ व बड़सर में राकेश कालिया, विवेक शर्मा व सुभाष ढटवालिया के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर 20 साल सांसद जीतकर जा रहे हैं, लेकिन न तो ऊना से तलवाड़ा तक रेल लाइन पहुंची न ही हमीरपुर तक। अनुराग झूठ के सहारे अपनी राजनीति चला रहे हैं। मोदी व अनुराग ने दस साल पहले कहा कि एक साल में रेल लाइन तलवाड़ा पहुंच जाएगी, वे जनता को बताएं कि अब फाइल क्यों दबी हुई है। लोकतंत्र में जनबल सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए भाजपा के झूठ व धनबल को जनता 1 जून को करारा जवाब दे। गांधी परिवार का हिमाचल के साथ गहरा नाता है। इंदिरा गांधी ने हिमाचल को अलग राज्य बनाया। सोनिया गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए प्रधानमंत्री का पद त्याग दिया आजकल कोई प्रधान व पंच का पद नहीं छोड़ता। भाजपा झूठ पर झूठ परोसने में लगी हुई है। लेकिन, उसका चाल, चेहरा व चरित्र बेनकाब हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गगरेट में चाय, पकौड़े वालों, पेट्रोल पंप, ढाबों व दुकानों पर चैतन्य टैक्स लगा हुआ था। कोई अफसर गगरेट आने को तैयार नहीं था, एक अफसर ने तो मुझे कहा कि काजा भेज दो पर गगरेट मत भेजो। अफसर कमीशन के पैसे एकत्रित करने को तैयार नहीं थे। बिकाऊ विधायक चैतन्य का लक्ष्य हर साल 15 करोड़ रुपये कमाने का था, जो हमारी सरकार के भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करने के कारण संभव नहीं था। भाजपा जितना मर्जी जोर लगा ले यह सरकार पांच साल चलेगी और जनसेवा काम बदस्तूर जारी रहेगा। न तो भाजपा ओपीएस छीन सकती है न ही महिलाओं की 1500 रुपये पेंशन रुकवा पाएगी।

हमीरपुर , 28 मई ! कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जोरदार जुबानी हमला बोला। उन्होंने ऊना जिले के गगरेट में चिंतपूर्णी माता और भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति है। मोदी और शाह ने धनबल से प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। मोदी ने अपने खरबपति मित्रों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों की कर्ज माफी के लिए उनके पास पैसा नहीं है।

प्रियंका ने कुटलैहड़ विधानसभा में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भोटा और बड़सर बाजार में रोड शो निकाला, जिसमें अपार जनसमर्थन मिला। प्रियंका ने लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, विधानसभा उम्मीदवार राकेश कालिया, विवेक शर्मा और सुभाष ढटवालिया के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि आज भी भाजपा हिमाचल की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में लगी हुई है। हमारे नेताओं की दृढ़ता व एकजुटता है कि हम आज भी सरकार चला रहे हैं। जिन्होंने जाना था अच्छा है चले गए, सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। आपदा व सरकार गिराने के प्रयासों के समय भाजपा का सच जनता के सामने आया। मोदी राजनीति में धर्म का इस्तेमाल करते हैं, धार्मिक काम नहीं करते। जनता के प्रति उनकी श्रद्धा नहीं है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

भाजपा वाले कौन से धर्म के रखवाले हैं, जो धनबल से सरकारों को गिराते हैं, विधायकों को करोड़ों रुपये में खरीदते हैं। आपदा में साथ नहीं देते। मोदी कैसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने हिमाचल में आपदा को पूरी तरह नकार दिया।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा दस साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई। यह कैसे हुआ, जानना जरूरी है, बड़ी-बड़ी कंपनियों को डरा धमकाकर कर चंदा लिया गया। हिमाचल में 6-6 उपचुनाव करा रहे हैं, जिनमें करोड़ों रुपये खर्च करेंगे, लेकिन आपदा में देने के लिए पैसे नहीं। मोदी सरकार ने दस साल जनता को गुमराह करने का ही काम किया। हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। प्रदेश सरकार ने अपने कोष से 22000 प्रभावित परिवारों को फिर से बसाया। लेकिन, मोदी सरकार ने एक रुपया नहीं दिया।

आर्थिक संकट के बावजूद 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस दी, 18 साल से अधिक आयु की बेटियों, महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन दी जा रही है। दूध पर एमएसपी देने वाला हिमाचल पहला राज्य है, यहां के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू लोगों के साथ घुलमिलकर रहते हैं। आपदा में आपने उनका काम देखा है। 

उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर जनता को नहीं दिखते। वह दिल्ली में सूट-बूट में अपने खरबपति मित्रों के साथ ही नजर आते हैं। मोदी भी ऐसे हैं, वह भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी नहीं जाते। इनकी विचारधारा अलग ही है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को जानती थी, लोग डांट भी देते थे, लेकिन उन्होंने कभी बुरा नहीं माना। आज के प्रधानमंत्री कोई डांट के दिखाए। एक तरफ देश के साथ घुलने-मिलने की विचारधारा है, तो दूसरी तरफ 100-100 करोड़ रुपये लगाकर कांग्रेस के विधायकों को खरीदकर सरकार गिराने की। मोदी के राज में देश में लोकतंत्र का नामोनिशान नहीं है। देश में 70 करोड़ बेरोजगार हैं। अग्निवीर जैसी योजनाएं युवाओं के भविष्य को अंधकारमय कर रही हैं। कांग्रेस सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना को बंद करेगी। मनरेगा की दिहाड़ी 400 रुपये प्रतिदिन होगी। शहरी मनरेगा शुरू करेंगे। छोटे व्यापार को मजबूत बनाया जाएगा। हिमाचल की जनता 1 जून को जागरूक होकर वोट करे। चारों लोकसभा व 6 विधानसभा सीटों को जिताइये, इससे देशभर में यह संदेश जाना चाहिए कि देवभूमि की जनता धनबल की राजनीति बर्दाश्त नहीं करती। यहां के लोग पवित्र और शालीन हैं, उनमें सभ्यता का अहसास होता है। मेरा भी हिमाचल में घर है। लोग साधारण जीवन जीते हैं, झूठ में अधिक नहीं पड़ते। पिछले डेढ़ साल से कांग्रेस की सरकार ने जनता की सेवा की है, लेकिन भाजपा इसे पचा नहीं पा रही। हमारे सारे नेता जनसेवा में लगे हैं जबकि भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी राजनीति कर रहे हैं, आपदा तक में हिमाचल की सुध नहीं ली।

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सतपाल रायजादा के अलावा गगरेट, कुटलैहड़ व बड़सर में राकेश कालिया, विवेक शर्मा व सुभाष ढटवालिया के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर 20 साल सांसद जीतकर जा रहे हैं, लेकिन न तो ऊना से तलवाड़ा तक रेल लाइन पहुंची न ही हमीरपुर तक। अनुराग झूठ के सहारे अपनी राजनीति चला रहे हैं। मोदी व अनुराग ने दस साल पहले कहा कि एक साल में रेल लाइन तलवाड़ा पहुंच जाएगी, वे जनता को बताएं कि अब फाइल क्यों दबी हुई है। लोकतंत्र में जनबल सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए भाजपा के झूठ व धनबल को जनता 1 जून को करारा जवाब दे। गांधी परिवार का हिमाचल के साथ गहरा नाता है। इंदिरा गांधी ने हिमाचल को अलग राज्य बनाया। सोनिया गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए प्रधानमंत्री का पद त्याग दिया आजकल कोई प्रधान व पंच का पद नहीं छोड़ता। भाजपा झूठ पर झूठ परोसने में लगी हुई है। लेकिन, उसका चाल, चेहरा व चरित्र बेनकाब हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गगरेट में चाय, पकौड़े वालों, पेट्रोल पंप, ढाबों व दुकानों पर चैतन्य टैक्स लगा हुआ था। कोई अफसर गगरेट आने को तैयार नहीं था, एक अफसर ने तो मुझे कहा कि काजा भेज दो पर गगरेट मत भेजो। अफसर कमीशन के पैसे एकत्रित करने को तैयार नहीं थे। बिकाऊ विधायक चैतन्य का लक्ष्य हर साल 15 करोड़ रुपये कमाने का था, जो हमारी सरकार के भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करने के कारण संभव नहीं था। भाजपा जितना मर्जी जोर लगा ले यह सरकार पांच साल चलेगी और जनसेवा काम बदस्तूर जारी रहेगा। न तो भाजपा ओपीएस छीन सकती है न ही महिलाओं की 1500 रुपये पेंशन रुकवा पाएगी।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला  ! राशि गुप्ता ने आई.एन.आई.सी.टी. की परीक्षा में देश भर में 338वां रैंक प्राप्त किया  ! 
पिछला लेख हमीरपुर ! बिकाऊ राजेंद्र राणा कमल खरीद उम्मीदवार, लालच में बेचा ईमान : मुख्यमंत्री !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 

February 10, 2026 @ 02:25 pm

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm

चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

February 10, 2026 @ 03:11 pm

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

February 10, 2026 @ 04:12 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

-February 10, 2026 @ 08:36 pm

0
बिलासपुर, 10 फरवरी: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) जिला केंद्र

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

February 10, 2026 @ 08:11 pm

चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !

February 10, 2026 @ 08:06 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

खबर हिमाचल से

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !