- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 06 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! आज कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा द्वारा हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना जिलों के स्वयंसेवकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के हित में फाउंडेशन किस प्रकार प्रभावी कार्य कर सकता है, इस विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान तीनों जिलों में युवाओं को जोड़कर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यंग कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति भी की गई। - जिला हमीरपुर के लिए आदित्य, शुभम और विशाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।- जिला कांगड़ा के लिए अनमोल, कार्तिक और साक्षी को दायित्व दिया गया।- जिला ऊना के लिए निकिता और अनमोल को नियुक्त किया गया।- इसके अलावा जिला बिलासपुर के लिए गौरव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इन सभी जिलों के कार्यों की निगरानी और युवाओं को प्रेरित करने के लिए राहुल शर्मा को ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया। राहुल शर्मा का यह दायित्व बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा है, क्योंकि वे सभी कोऑर्डिनेटर्स के साथ मिलकर युवाओं के बीच फाउंडेशन के कार्यों को आगे बढ़ाने, समाज सेवा की भावना को मजबूत करने और नई ऊर्जा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मार्गदर्शन करेंगे। इसके साथ-साथ एक मार्गदर्शन मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें रुपिंदर सिंह ठाकुर से विशेष आग्रह किया गया कि वे समय-समय पर फाउंडेशन को अपना मार्गदर्शन देते रहें, ताकि संगठन समाज के लिए और अधिक प्रभावी कार्य कर सके। अंत में डॉ. विशाल राणा ने सभी उपस्थित युवाओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि युवाओं की शक्ति और सेवा भावना से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने सभी को समाज सेवा के इस मिशन को पूरी लगन, ईमानदारी और उत्साह के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
हमीरपुर , 06 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! आज कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा द्वारा हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना जिलों के स्वयंसेवकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के हित में फाउंडेशन किस प्रकार प्रभावी कार्य कर सकता है, इस विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान तीनों जिलों में युवाओं को जोड़कर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यंग कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति भी की गई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- जिला हमीरपुर के लिए आदित्य, शुभम और विशाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
- जिला कांगड़ा के लिए अनमोल, कार्तिक और साक्षी को दायित्व दिया गया।
- जिला ऊना के लिए निकिता और अनमोल को नियुक्त किया गया।
- इसके अलावा जिला बिलासपुर के लिए गौरव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
इन सभी जिलों के कार्यों की निगरानी और युवाओं को प्रेरित करने के लिए राहुल शर्मा को ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया। राहुल शर्मा का यह दायित्व बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा है, क्योंकि वे सभी कोऑर्डिनेटर्स के साथ मिलकर युवाओं के बीच फाउंडेशन के कार्यों को आगे बढ़ाने, समाज सेवा की भावना को मजबूत करने और नई ऊर्जा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मार्गदर्शन करेंगे।
इसके साथ-साथ एक मार्गदर्शन मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें रुपिंदर सिंह ठाकुर से विशेष आग्रह किया गया कि वे समय-समय पर फाउंडेशन को अपना मार्गदर्शन देते रहें, ताकि संगठन समाज के लिए और अधिक प्रभावी कार्य कर सके।
अंत में डॉ. विशाल राणा ने सभी उपस्थित युवाओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि युवाओं की शक्ति और सेवा भावना से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने सभी को समाज सेवा के इस मिशन को पूरी लगन, ईमानदारी और उत्साह के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -