- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला 01 जनवरी 2026 [ विशाल सूद ] ! भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर ने संगठन का विस्तार करते हुए शिमला नगर निगम की पार्षद रचना झीना शर्मा को प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया है। पार्षद रचना झीना पूर्व में पार्टी में मंडल उपाध्यक्ष सहित जिला व प्रदेश स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।अपनी नियुक्ति पर रचना झीना शर्मा ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव से महिला मोर्चा की सोशल मीडिया गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
शिमला 01 जनवरी 2026 [ विशाल सूद ] ! भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर ने संगठन का विस्तार करते हुए शिमला नगर निगम की पार्षद रचना झीना शर्मा को प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया है।
पार्षद रचना झीना पूर्व में पार्टी में मंडल उपाध्यक्ष सहित जिला व प्रदेश स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति पर रचना झीना शर्मा ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव से महिला मोर्चा की सोशल मीडिया गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -