
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 30 सितंबर [ विशाल सूद ] ! बारबाडोज की राजधानी ब्रिजटाऊन में 5 से 12 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में बतौर भारतीय प्रतिनिधि भाग लेने हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां गत रात्रि 2:00 बजे नई दिल्ली से ब्रिजटाऊन के लिए रवाना हुए। यात्रा के पहले पड़ाव में पठानियां आज प्रात: भारतीय समयानुसार 7:30 बजे लन्दन स्थित हिथ्रो हवाई अड्डे पहुँचे। पठानियां 2 अक्तूबर तक ब्रिटेन की राजधानी लन्दन के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे। पठानियां के साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी सम्मेलन में भाग लेने बारबाडोज के लिए रवाना हुए हैं। कुलदीप पठानियां 3 अक्तूबर, 2025 को प्रात: 8:00 बजे लन्दन से ब्रिजटाऊन के लिए रवाना होंगे तथा 5 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान पठानियां सम्मेलन में आयोजित होने वाले सत्रों में चर्चा के लिए लाए गए विषयों पर अपना सम्बोधन देंगे तथा देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पठानियां भारत के सर्वश्रेष्ठ पीठासीन अधिकारियों में शूमार हैं तथा कई सम्मेलनों में अपने जोरदार सम्बोधन, जोशिले अन्दाज व बेबाक टिप्पणियों की वजह से अपनी काबलियत का लोहा मनवा चुके हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में “प्रोद्योगिकी का लाभ उठाना: डिजिटल परिवर्तनों के माध्यम से लोकतन्त्र को बढ़ावा देना और डिजिटल विभाजन से निपटना” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गम्भीर तथा विस्तृत चर्चा की जाएगी जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संसद तथा विधान मण्डल के निकट लाना है जिससे जनता और संसद का सम्बन्ध मजबूत होगा और लोकतन्त्र भी सशक्त होगा। कुलदीप पठानियां 5 से 12 अक्तूबर के बीच सम्मेलन में तीन चयनित विषयों पर अपना सम्बोधन देंगे। सम्मेलन के दौरान विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -