Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

      Khabar Himachal Se

      ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा शिवलिंग जो हर 4 साल बाद एक तिल या जौ के आकर में बढ़ता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      ऊना ! सुक्खू सरकार ने ही हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! शिवानी शर्मा को सर्वसहमति से चुना गया सर्व टीजीटी कैडर महासंघ जिला चम्बा का प्रधान  !
  • शिमला ! आरडीजी को लेकर हिमाचल में घमासान, कांग्रेस की गारंटियों के लिए भाजपा नहीं करेगी पैसे का इंतजाम !
  • चम्बा ! 1 किलो 217 ग्राम चरस सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए !
  • ऊना ! सुक्खू सरकार ने ही हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • हमीरपुर ! हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा शिवलिंग जो हर 4 साल बाद एक तिल या जौ के आकर में बढ़ता !
  • किन्नौर ! भावा नगर के पास दर्दनाक सड़क हादसा: कार दुर्घटना में चार की मौ#त, एक गंभीर घायल !
  • शिमला ! शहर में यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए जा रहे सशक्त कदम ! 
  • सिरमौर ! भाजपा बताए, प्रदेश को आरडीजी मिलने के पक्ष में हैं या नहीं : मुख्यमंत्री !
  • सोलन ! जटोली के पास दो गाड़ियों में टक्कर, नहीं हुआ कोई जानी नुकसान, बड़ा हादसा टला !
  • शिमला ! विधानसभा सत्र के दौरान रहेगी मजबूत कानून व्यवस्था- उपायुक्त !
  • सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !
  • बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !
  • शिमला ! रॉयल एनफ़ील्ड आइस हॉकी लीग सीज़न 3: अंतिम पीरियड के जोरदार उछाल के साथ हुमास वॉरियर्स ने पुरुष खिताब जीता !
  • शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई !
  • शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !
  • ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !
  • शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !
  • शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !
  • !! राशिफल 13 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
और अधिक खबरें

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

February 14, 2026 @ 08:52 pm

ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !

February 14, 2026 @ 08:49 pm

शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !

February 14, 2026 @ 08:36 pm

शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई !

February 14, 2026 @ 08:31 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का लाभः मुख्यमंत्री !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का लाभः मुख्यमंत्री !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - May 28, 2023 @ 06:25 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित पुरानी पेंशन बहाली आभार समारोह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ प्रदान किया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के साथ-साथ कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन स्कीम के तहत लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से आगामी लड़ाई के लिए तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र के पास फंसे पैसे वापस लाने के लिए कर्मचारियों को राज्य सरकार का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सरकारी कर्मचारी के पुत्र हैं और कर्मचारियों की दर्द को अच्छी तरह से जानते हैं, इसलिए उनके आत्म-सम्मान को अधिमान देते हुए मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों ने विकास की गाथा लिखी है और राज्य सरकार उनके योगदान की भरपूर सराहना करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के पास एनपीएस का पैसा फंसा है, लेकिन तमाम चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार हर हाल में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देगी। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उन्होंने एनपीएस का 9242.60 करोड़ रुपये वापिस करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उठाया जाएगा और कर्मचारियों के सहयोग से अपना हक वापस लेकर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 दिसम्बर, 2022 को कांग्रेस सरकार बनी, तब अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति विकट हैे, इसलिए राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कभी भी कर्ज के सहारे नहीं चल सकता है। इसलिए सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रत्येक निवासी पर 92 हजार रुपये से अधिक का कर्ज है, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार आने वाले चार वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ले आएगी। राज्य सरकार का पहला बजट इस दिशा में उठाया गया पहला कदम है। राज्य के आर्थिक संसाधन बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। वाटर सेस लगाया गया है तथा बिजली परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में देरी से हिमाचल प्रदेश को नुकसान होता है, इसलिए कर्मचारियों को कार्य की गति तेज करनी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने की प्रथा बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि बजट में राज्य सरकार ने कई ग्रीन इनिशिएटिव भी लिए हैं। ग्रीन हाईड्रोजन के दोहन के साथ-साथ ई-वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। तीन वर्षों में एचआरटीसी की सभी डीजल बसों को ई-बसों में परिवर्तित किया जाएगा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 6000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया गया है, जिसके तहत उनकी पढ़ाई से लेकर देखभाल, पॉकेट मनी व साल में एक बार हवाई यात्रा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों को कानूनी अधिकार देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। विधवाओं एवं एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु की 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान करने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है तथा दूसरे चरण में स्पिति घाटी की महिलाओं को भी पेंशन प्रदान की जाएगी। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही कर्मचारियों की सच्ची साथी है और कांग्रेस ने कभी कर्मचारियों से लड़ने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिलने के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने वायदा किया था कि जहां कांग्रेस की सरकार बनेगी, वहां कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाएगी। ऐसे में हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी पुरानी पेंशन बहाल हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की हवाओं से कर्नाटक का मिजाज बदल रहा है। इसी साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे और उम्मीद है कि कर्मचारी वहां भी कांग्रेस का साथ देंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘आता नहीं, गुजरा हुआ जमाना’। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता दिल्ली जाकर प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कटौती करने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा चाहे हमारी गर्दन काट दे, इसके बावजूद सरकार का संकल्प है कि कर्मचारियों को ओपीएस हर हाल में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 10 हजार करोड़ रुपये पर कुंडली मारे बैठी है। उन्होंने कहा कि राज्य के छह हजार अनाथ बच्चों को अपनाकर प्रदेश सरकार उनका पालन-पोषण कर रही है। एनपीएसईए के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहली ही कैबिनेट में ऐतिहासिक फैसला लेकर पुरानी पेंशन को बहाल करते हुए कर्मचारियों का मान-सम्मान लौटाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए लंबा संघर्ष किया और वर्तमान सरकार ने उनकी मांग को पूरा किया है। इससे पहले, मुख्यंमत्री ने पुलिस लाइन धर्मशाला के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद वह हनुमान मंदिर से सभा स्थल तक विशाल जन समूह के साथ पहुंचे। एनपीएसईए ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर लगभग    15 क्विंटल फूलों की बारिश की और पटाखे व आतिशबाजी चलाकर भव्य स्वागत किया गया। एनपीएसईए ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में    31 लाख रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने 102 वर्षीय संसार चंद और उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित भी किया। संतोष कटोच ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को   31 हजार रुपये का चैक भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, आशीष बुटेल, चौधरी राम कुमार, मोहन लाल ब्राक्टा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, एनपीएसईए के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, एनपीएसईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, हरियाणा एनपीएसईए के अध्यक्ष विजेंद्र धालीवाल, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।   https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs      

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित पुरानी पेंशन बहाली आभार समारोह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ प्रदान किया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के साथ-साथ कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन स्कीम के तहत लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से आगामी लड़ाई के लिए तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र के पास फंसे पैसे वापस लाने के लिए कर्मचारियों को राज्य सरकार का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सरकारी कर्मचारी के पुत्र हैं और कर्मचारियों की दर्द को अच्छी तरह से जानते हैं, इसलिए उनके आत्म-सम्मान को अधिमान देते हुए मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों ने विकास की गाथा लिखी है और राज्य सरकार उनके योगदान की भरपूर सराहना करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के पास एनपीएस का पैसा फंसा है, लेकिन तमाम चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार हर हाल में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देगी। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उन्होंने एनपीएस का 9242.60 करोड़ रुपये वापिस करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उठाया जाएगा और कर्मचारियों के सहयोग से अपना हक वापस लेकर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 दिसम्बर, 2022 को कांग्रेस सरकार बनी, तब अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति विकट हैे, इसलिए राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कभी भी कर्ज के सहारे नहीं चल सकता है। इसलिए सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रत्येक निवासी पर 92 हजार रुपये से अधिक का कर्ज है, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार आने वाले चार वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ले आएगी। राज्य सरकार का पहला बजट इस दिशा में उठाया गया पहला कदम है। राज्य के आर्थिक संसाधन बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। वाटर सेस लगाया गया है तथा बिजली परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में देरी से हिमाचल प्रदेश को नुकसान होता है, इसलिए कर्मचारियों को कार्य की गति तेज करनी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने की प्रथा बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि बजट में राज्य सरकार ने कई ग्रीन इनिशिएटिव भी लिए हैं। ग्रीन हाईड्रोजन के दोहन के साथ-साथ ई-वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। तीन वर्षों में एचआरटीसी की सभी डीजल बसों को ई-बसों में परिवर्तित किया जाएगा।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 6000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया गया है, जिसके तहत उनकी पढ़ाई से लेकर देखभाल, पॉकेट मनी व साल में एक बार हवाई यात्रा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों को कानूनी अधिकार देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। विधवाओं एवं एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु की 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान करने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है तथा दूसरे चरण में स्पिति घाटी की महिलाओं को भी पेंशन प्रदान की जाएगी।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही कर्मचारियों की सच्ची साथी है और कांग्रेस ने कभी कर्मचारियों से लड़ने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिलने के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने वायदा किया था कि जहां कांग्रेस की सरकार बनेगी, वहां कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाएगी। ऐसे में हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी पुरानी पेंशन बहाल हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की हवाओं से कर्नाटक का मिजाज बदल रहा है। इसी साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे और उम्मीद है कि कर्मचारी वहां भी कांग्रेस का साथ देंगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘आता नहीं, गुजरा हुआ जमाना’। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता दिल्ली जाकर प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कटौती करने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा चाहे हमारी गर्दन काट दे, इसके बावजूद सरकार का संकल्प है कि कर्मचारियों को ओपीएस हर हाल में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 10 हजार करोड़ रुपये पर कुंडली मारे बैठी है। उन्होंने कहा कि राज्य के छह हजार अनाथ बच्चों को अपनाकर प्रदेश सरकार उनका पालन-पोषण कर रही है।

एनपीएसईए के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहली ही कैबिनेट में ऐतिहासिक फैसला लेकर पुरानी पेंशन को बहाल करते हुए कर्मचारियों का मान-सम्मान लौटाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए लंबा संघर्ष किया और वर्तमान सरकार ने उनकी मांग को पूरा किया है।

इससे पहले, मुख्यंमत्री ने पुलिस लाइन धर्मशाला के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद वह हनुमान मंदिर से सभा स्थल तक विशाल जन समूह के साथ पहुंचे। एनपीएसईए ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर लगभग    15 क्विंटल फूलों की बारिश की और पटाखे व आतिशबाजी चलाकर भव्य स्वागत किया गया। एनपीएसईए ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में    31 लाख रुपये का चैक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने 102 वर्षीय संसार चंद और उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित भी किया। संतोष कटोच ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को   31 हजार रुपये का चैक भेंट किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, आशीष बुटेल, चौधरी राम कुमार, मोहन लाल ब्राक्टा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, एनपीएसईए के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, एनपीएसईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, हरियाणा एनपीएसईए के अध्यक्ष विजेंद्र धालीवाल, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 
     
साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! फूलों की खुश्बू से महका माल रोड,सेजिज संस्था द्वारा लगाई गई पुष्प प्रदर्शनी !
पिछला लेख चम्बा ! उपायुक्त अपूर्व देवगन की  अध्यक्षता में मिशन लाइफ के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! शिवानी शर्मा को सर्वसहमति से चुना गया सर्व टीजीटी कैडर महासंघ जिला चम्बा का प्रधान  !

February 14, 2026 @ 06:20 pm

शिमला ! आरडीजी को लेकर हिमाचल में घमासान, कांग्रेस की गारंटियों के लिए भाजपा नहीं करेगी पैसे का इंतजाम !

February 14, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! 1 किलो 217 ग्राम चरस सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार !

February 14, 2026 @ 04:59 pm

शिमला ! मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए !

February 14, 2026 @ 05:36 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा शिवलिंग जो हर 4 साल बाद एक तिल या जौ के आकर में बढ़ता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

विशाल सूद-February 14, 2026 @ 08:52 pm

0
शिमला , 14 फरवरी  [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा से

ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !

February 14, 2026 @ 08:49 pm

शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !

February 14, 2026 @ 08:36 pm

शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई !

February 14, 2026 @ 08:31 pm

शिमला ! रॉयल एनफ़ील्ड आइस हॉकी लीग सीज़न 3: अंतिम पीरियड के जोरदार उछाल के साथ हुमास वॉरियर्स ने पुरुष खिताब जीता !

February 14, 2026 @ 08:29 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

खबर हिमाचल से

ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !

खबर हिमाचल से

शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !