Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

      Khabar Himachal Se

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • !! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !
  • मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !
  • शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !
  • शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !
  • शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !
  • शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !
  • शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !
  • सिरमौर ! नाहन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली आर्थिक सहायता, सरकार की रिपोर्ट पर भड़के डॉ. राजीव बिंदल !
  • सोलन ! स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुबाथू रोड का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग को दिये रोड की हालात सुधारने के सख्त निर्देश ! 
  • शिमला ; राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार, भाजपा को बताया प्रदेश विरोधी !
  • शिमला !“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! पीआईडी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की प्रिवेंटिव डिटेंशन में गिरफ्तारी !
  • !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
और अधिक खबरें

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

February 20, 2026 @ 07:07 am

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm
होम Khabar Himachal Se डलहौजी ! डलहौजी में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन !
  • खबर हिमाचल से

डलहौजी ! डलहौजी में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन !

द्वारा
K S Premi - -
चंबा ( डलहौज़ी ) - November 10, 2024 @ 04:26 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

 डलहौजी ! उपमंडल मुख्यालय डलहौजी में  उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ उपायुक्त व अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसायटी चंबा मुकेश रेपसवाल ने किया। केंद्रीय तिबती विद्यालय के ग्राउंड में आयोजित इस एक दिवसीय मेले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा विभिन्न फूड स्टॉल लगाए गए। मेले में डाग शो, बेबी शो तथा तंबोला का भी आयोजन किया गया।    इस अवसर पर मुकेश रेपसवाल ने कहा कि रैड क्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय मानवता वादी संगठन है जिसकी स्थापना बर्ष 1863 में हेनरी डयूनेंट के द्वारा  स्विट्जरलैंड के जिनेवा में की गई थी। रेड क्रॉस का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न प्रकार की आपात स्थितियों में घायलों और पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा, भोजन, पानी और अन्य आवश्यक चीजें प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस की सेवाएं बदलते समय के साथ व्यापक हो गई हैं और अब यह संगठन स्वास्थ्य सेवाएं, रक्तदान अभियान, आपदा प्रबंधन, शिक्षा और आपातकालीन तैयारियों में भी काम करता है।  इस के अलावा संगठन दुनिया भर में आपदाओं और कठिन समय में मानवता की सेवा करने के लिए एक उदाहरण बन चुका है। मुकेश रेपसवाल  लोगों से अपील की कि वह रेड क्रॉस में ज्यादा से ज्यादा सहयोग  करें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।   इस से पूर्व एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित मेहमानों का विधिवत स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में इस बर्ष रैड क्रॉस सोसायटी डलहौजी व हैलपिंग हैंड सोशल वैलफेयर सोसाइटी डलहौजी द्वारा आयोजित रैड क्रॉस खेल मेले में 15 तथा 19 बर्ष से कम आयु वर्ग की विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताएं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों  को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3100 सौ रुपए तथा उपविजेता टीम को 2100 का पुरस्कार दिया गया जबकि अन्य खेलों में विजेता टीम के खिलाड़ी को 500 रूपए व उपविजेता टीम के खिलाड़ी को 250 रूपए का नकद पुरस्कार दिया गया। मेले के सफल आयोजन के लिए सर्वाधिक 3 लाख रुपए के रैड क्रास कूपन खरीदने पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल , 2 लाख 20 हजार रूपए के रैड क्रॉस  कूपन खरीदने पर डलहौजी पब्लिक स्कूल तथा 1 लाख 10 हजार के रैड क्रॉस कूपन खरीदने पर सैकरेट हार्ट स्कूल को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।    मेले में आयोजित डॉग शो प्रतियोगिता में संजय कुमार का जर्मन शेफर्ड प्रथम, नीतीश चनोरिया का हिमालयन मैसरिक दूसरे तथा अंकुश कुमार का हसकी प्रजाति का डॉग तीसरे स्थान पर रहे। इन सभी डाग मालिकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। रेड क्रॉस मेले में आयोजित रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया।   इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, डलहौजी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ कैप्टन जी एस गिल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी, हिल टाप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम धवन, सैकरेट हार्ट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मौले, डलहौजी पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन कुलवंत सिंह राणा, प्रैस क्लब डलहौजी के प्रधान विशाल आनंद सहित विभिन्न विधालयो के विधार्थी व अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 डलहौजी ! उपमंडल मुख्यालय डलहौजी में  उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ उपायुक्त व अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसायटी चंबा मुकेश रेपसवाल ने किया। केंद्रीय तिबती विद्यालय के ग्राउंड में आयोजित इस एक दिवसीय मेले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा विभिन्न फूड स्टॉल लगाए गए। मेले में डाग शो, बेबी शो तथा तंबोला का भी आयोजन किया गया। 
 
इस अवसर पर मुकेश रेपसवाल ने कहा कि रैड क्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय मानवता वादी संगठन है जिसकी स्थापना बर्ष 1863 में हेनरी डयूनेंट के द्वारा  स्विट्जरलैंड के जिनेवा में की गई थी। रेड क्रॉस का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न प्रकार की आपात स्थितियों में घायलों और पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा, भोजन, पानी और अन्य आवश्यक चीजें प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस की सेवाएं बदलते समय के साथ व्यापक हो गई हैं और अब यह संगठन स्वास्थ्य सेवाएं, रक्तदान अभियान, आपदा प्रबंधन, शिक्षा और आपातकालीन तैयारियों में भी काम करता है।  इस के अलावा संगठन दुनिया भर में आपदाओं और कठिन समय में मानवता की सेवा करने के लिए एक उदाहरण बन चुका है। मुकेश रेपसवाल  लोगों से अपील की कि वह रेड क्रॉस में ज्यादा से ज्यादा सहयोग  करें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।
 
इस से पूर्व एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित मेहमानों का विधिवत स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में इस बर्ष रैड क्रॉस सोसायटी डलहौजी व हैलपिंग हैंड सोशल वैलफेयर सोसाइटी डलहौजी द्वारा आयोजित रैड क्रॉस खेल मेले में 15 तथा 19 बर्ष से कम आयु वर्ग की विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताएं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों  को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3100 सौ रुपए तथा उपविजेता टीम को 2100 का पुरस्कार दिया गया जबकि अन्य खेलों में विजेता टीम के खिलाड़ी को 500 रूपए व उपविजेता टीम के खिलाड़ी को 250 रूपए का नकद पुरस्कार दिया गया। मेले के सफल आयोजन के लिए सर्वाधिक 3 लाख रुपए के रैड क्रास कूपन खरीदने पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल , 2 लाख 20 हजार रूपए के रैड क्रॉस  कूपन खरीदने पर डलहौजी पब्लिक स्कूल तथा 1 लाख 10 हजार के रैड क्रॉस कूपन खरीदने पर सैकरेट हार्ट स्कूल को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। 
 
मेले में आयोजित डॉग शो प्रतियोगिता में संजय कुमार का जर्मन शेफर्ड प्रथम, नीतीश चनोरिया का हिमालयन मैसरिक दूसरे तथा अंकुश कुमार का हसकी प्रजाति का डॉग तीसरे स्थान पर रहे। इन सभी डाग मालिकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। रेड क्रॉस मेले में आयोजित रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया।
 
इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, डलहौजी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ कैप्टन जी एस गिल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी, हिल टाप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम धवन, सैकरेट हार्ट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मौले, डलहौजी पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन कुलवंत सिंह राणा, प्रैस क्लब डलहौजी के प्रधान विशाल आनंद सहित विभिन्न विधालयो के विधार्थी व अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! स्कूल जाने की बजाय रास्ते में दारू पीने में व्यस्त रहे टीचर को शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड !
पिछला लेख शिमला ! मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध वादक मुसाफिर राम भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त किया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 20, 2026 @ 07:07 am

0
मेष का आज का राशिफल (20 फरवरी, 2026) मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !