
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 22 मई [ विशाल सूद ] ! ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य, साहस और पराक्रम दिखाने वाले देश के वीर बहादुर जवानों के सम्मान व वीर जवानों की शौर्य की गौरव गाथा को जन- जन तक पहुँचाने के लिए पांवटा साहिब में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यात्रा की अगुवाई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने किया। प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पांवटा साहिब विधायक सुखराम चौधरी मौजूद रहे। सिरमौर जिला आज भारत माता की जय के नारों से गूंजता रहा। यहां पांवटा साहिब, माजरा शंभुवाला और जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा आयोजित हुई। तिरंगा यात्रा की शुरआत पांवटा साहिब से हुई। तिरंगा यात्रा की अगवाई पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी शामिल हुए। यहां अनुराग ठाकुर ने भारत माता की जय घोष के साथ तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। *डॉ. राजीव बिंदल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि* भाजपा ने पत्र लिखकर और सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार चेतावनी दी कि प्रदेश में पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या की पहचान कर उन्हें प्रदेश से बाहर खड़े रहने की गुहार लगाई मगर, मगर प्रदेश सरकार वोट की राजनीति के चलते प्रदेश ही नहीं देश के हित को ही अनदेखा कर रही है। तिरंगा यात्रा से पहले अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी। अनुराग ठाकुर ने कहा भारत किसी को छेड़ता नहीं है यदि कोई हमें छेडेगा तो फिर हम छोड़ेंगे भी नहीं है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेवा के शौर्य धैर्य और अदम्य साहस की सराहना की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर विश्व में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। भारतीय सेना ने सटीक निशाना और एक भी सिविलियन को नुकसान पहुंचा बगैर अपना लक्ष्य भेदन करने का अनोखा इतिहास रचा है। यहां उन्होंने सरकार और भारतीय सेना पर सवाल उठाने वाले विपक्ष के कुछ नेताओं को भी करारा जवाब दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता पहले सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नेता पाकिस्तान और चीन की भाषा बोलते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब चीन डोकलाम पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था तो इन नेताओं की बोलती बंद क्यों थी। इन्होंने साबित कर दिया है कि यह देश में रहकर दुश्मनों के हित में कार्य करते हैं।
सिरमौर , 22 मई [ विशाल सूद ] ! ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य, साहस और पराक्रम दिखाने वाले देश के वीर बहादुर जवानों के सम्मान व वीर जवानों की शौर्य की गौरव गाथा को जन- जन तक पहुँचाने के लिए पांवटा साहिब में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यात्रा की अगुवाई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने किया। प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पांवटा साहिब विधायक सुखराम चौधरी मौजूद रहे। सिरमौर जिला आज भारत माता की जय के नारों से गूंजता रहा। यहां पांवटा साहिब, माजरा शंभुवाला और जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा आयोजित हुई। तिरंगा यात्रा की शुरआत पांवटा साहिब से हुई। तिरंगा यात्रा की अगवाई पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी शामिल हुए। यहां अनुराग ठाकुर ने भारत माता की जय घोष के साथ तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। *डॉ. राजीव बिंदल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि* भाजपा ने पत्र लिखकर और सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार चेतावनी दी कि प्रदेश में पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या की पहचान कर उन्हें प्रदेश से बाहर खड़े रहने की गुहार लगाई मगर, मगर प्रदेश सरकार वोट की राजनीति के चलते प्रदेश ही नहीं देश के हित को ही अनदेखा कर रही है।
तिरंगा यात्रा से पहले अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी। अनुराग ठाकुर ने कहा भारत किसी को छेड़ता नहीं है यदि कोई हमें छेडेगा तो फिर हम छोड़ेंगे भी नहीं है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेवा के शौर्य धैर्य और अदम्य साहस की सराहना की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर विश्व में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। भारतीय सेना ने सटीक निशाना और एक भी सिविलियन को नुकसान पहुंचा बगैर अपना लक्ष्य भेदन करने का अनोखा इतिहास रचा है। यहां उन्होंने सरकार और भारतीय सेना पर सवाल उठाने वाले विपक्ष के कुछ नेताओं को भी करारा जवाब दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता पहले सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नेता पाकिस्तान और चीन की भाषा बोलते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब चीन डोकलाम पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था तो इन नेताओं की बोलती बंद क्यों थी। इन्होंने साबित कर दिया है कि यह देश में रहकर दुश्मनों के हित में कार्य करते हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -