Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      ऊना  ! भाजपा जीती कांग्रेस हारी, सत्ता का दुरुपयोग पड़ा कांग्रेस पर भारी : बिंदल  ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी द्वारा 18 जुलाई, को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य  ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! प्रदेश सरकार हिमाचल का  सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रही है :  डॉ.धनीराम शांडिल  ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! हरदीप सिंह बावा ने उप-मुख्यमंत्री से भेंट की  ! 

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,हादसा,वीडियो

      कूल्लू  ! मलाणा सड़क मार्ग पर कार जलकर हुई राख  ! 

      खबर हिमाचल से ,सूचना,वीडियो

      चम्बा ! पवित्र श्री मणिमहेश यात्रा के लिए इस बार चम्बा से भी भरी जाएगी हेलीकॉप्टर की उड़ान !

      खबर हिमाचल से ,सूचना,वीडियो

      चम्बा ! डोडा में आतंकी घटनाओं के बाद चम्बा डोडा बस बंद की गई  ! 

      खबर हिमाचल से ,उपलब्धि,वीडियो

      कांगडा ! विधायक कमलेश ठाकुर देने जा रही देहरा को पुलिस जिला का तोहफा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • ऊना  ! भाजपा जीती कांग्रेस हारी, सत्ता का दुरुपयोग पड़ा कांग्रेस पर भारी : बिंदल  ! 
  • हमीरपुर  ! प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब तक की सबसे निकम्मी सरकार : गोपाल दास वर्मा  ! 
  • चम्बा ! मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चम्बा में बैठक आयोजित !
  • शिमला  ! रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स  ! 
  • शिमला  ! पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर  ! 
  • शिमला  ! विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की  ! 
  • सोलन  ! कमल ख़रीद कर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री  ! 
  • चम्बा ! सूखने की कगार पर है बिन बारिश के खेतों में बिजी गई फसल !
  • चम्बा ! सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन और चक्का जाम !
  • चम्बा  ! मंडे मीटिंग में उपायुक्त चम्बा ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों की
  • चम्बा ! हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पेंशनर संघ की हुई महत्वपूर्ण बैठक !
  • बिलासपुर  ! गाँव मरयाणी की महिला ने लगाया फंदा हुई मौ#त  ! 
  • लाहौल ! सघन डायरिया नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी जिंक की गोलियां ! 
  • शिमला  ! बीबीएन गोलीकांड को कबाड़ माफिया का संरक्षण : बिंदल  ! 
  • हमीरपुर  !  विधायक जीतराम कटवाल ने भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत के लिए किया प्रचार  ! 
  • शिमला ! पटवारी और कानूनगो के मोबाइल नंबर होंगे सार्वजनिक - अनुपम कश्यप ! 
  • सोलन ! मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस के प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार !
  • शिमला ! माँगों को लेकर पेंशनर्स का मंथन,जेसीसी गठन की उठायी मांग, सरकार को दी चेतावनी,बोले मांगे नही मानी तो उतरेंगे सड़कों पर !
  • शिमला ! चलौंठी में भूस्खलन से चार मंजिला भवन को खतरा, नगर निगम ने किया अनसेफ घोषित,भवन करवाया गया खाली !
  • हमीरपुर  ! होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता : कमलेश  !
और अधिक खबरें

ऊना  ! भाजपा जीती कांग्रेस हारी, सत्ता का दुरुपयोग पड़ा कांग्रेस पर भारी : बिंदल  ! 

July 18, 2024 @ 08:20 pm

शिमला  ! मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी द्वारा 18 जुलाई, को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य  ! 

July 18, 2024 @ 07:09 pm

शिमला  ! प्रदेश सरकार हिमाचल का  सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रही है :  डॉ.धनीराम शांडिल  ! 

July 18, 2024 @ 07:04 pm

शिमला  ! हरदीप सिंह बावा ने उप-मुख्यमंत्री से भेंट की  ! 

July 18, 2024 @ 06:59 pm
होम Khabar Himachal Seऊना  ! भाजपा जीती कांग्रेस हारी, सत्ता का दुरुपयोग पड़ा कांग्रेस पर भारी : बिंदल  ! 
  • खबर हिमाचल से ,राजनीति

ऊना  ! भाजपा जीती कांग्रेस हारी, सत्ता का दुरुपयोग पड़ा कांग्रेस पर भारी : बिंदल  ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - उना ( उना ) - July 18, 2024 @ 08:20 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ऊना, 18 जुलाई, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] !        भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक जिला ऊना कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेषरूप से उपस्थित रहे |  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 4 लोक सभा चुनाव जीतने, 3 उपचुनाव जीतने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री, अनुराग ठाकुर को पांचवी बार सांसद, सुरेश कश्यप को दूसरी बार, राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत को प्रथम बार सांसद बनने पर सभी को बधाई दी और कार्यकर्ताओं का लक्ष्य के साथ 100 प्रतिशत धरातल पर दिन रात काम करने के लिए दिल की  गहराईयों से धन्यवाद किया। लोक सभा और उपचुनाव की जीत भाजपा के लिए बहुमूल्य है।  बिंदल के कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आजादी के बाद दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री है जो तीसरी बार लगातार देश के प्रधानमंत्री बने है ।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2023 से हिमाचल में 11 बड़ी रैलियां, 8 चुनावी रैलियां की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल में दो महा रैलियों में हिमाचल का वायुमंडल सकारात्मक कर चुनावी जीत का आगाज किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की 2, नितिन गडकरी 3, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी जी की 2 रैलियों का लोक सभा चुनावों के समय बड़ा योगदान रहा।  उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा टिफिन बैठक, विकास तीरथ यात्रा, विधानसभा घेराव, विधानसभा के अंदर विधायक दल का जबरदस्त प्रदर्शन, योग दिवस, तीरथ स्थल की सफाई, त्रिदेव सम्मेलन, अम्बेडकर  जयंती, युवा सम्मेलन, पन्ना प्रमुख सम्मेलन जैसे सैंकड़ो कार्यक्रम संगठन और कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किए गए। इससे पार्टी का बल बढा और चुनावों के समय इन सभी अभियानों का पार्टी को बड़ा लाभ मिला |  डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी हारी और भाजपा जीती है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण लोकसभा चुनाव रिजल्ट में सभी के समक्ष आया जहां भाजपा ने 61 विधानसभा सीटों पर दमदार विजय हासिल की है मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा में हारे और उनके मित्र मंत्री, कैबिनेट भी चुनावों में हारे। उपचुनावो में कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद भाजपा ने तीन सीटों पर विजय हासिल की | उन्होंने कहा कि विधानसभा में भाजपा का संख्याबल 25 था, उसके बावजूद भाजपा ने राज्यसभा में जीत हासिल की। यह हमारे राजनेताओं की कुशल नीति का परिणाम है और इस परिमाण ने हिमाचल में नया इतिहास रचा।  उन्होंने कहा कि पूरे चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार जी का बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला। बिंदल ने भाजपा का इतिहास दोहराते हुए कहा कि भाजपा वो पार्टी है जिसने अपना  चुनावी सफर 2 सांसदों से शुरू किया था और आज भाजपा ने केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा है| भाजपा का ठोस आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में पूर्ण रूप से दादागिरी के साथ कार्य किया, जिसके अंतर्गत उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गलत झूठे केस दर्ज किये, सत्ता का दुरुपयोग तो इतना देखने को मिला कि एक-एक भाजपा समर्थक के घर, दुकान पर अफसर ने नोटिस दिए और सरकारी दबाव डाला,  कर्मचारियों को प्रताड़ित किया गया तबादले का डर दिखाया गया और उसके बावजूद कांग्रेस हारी और भाजपा जीती। कांग्रेस ने केवल झूठ बोल जनता को गुमराह किया है, झूठी गारंटी और झूठे वायदे यही इनका मूल मंत्र है। प्रदेश भर में मुख्यमंत्री और उनके मित्र मंत्री जिनके पास कैबिनेट रैंक है, केवल मात्र सुख भोगने के लिए आए हैं। आज हिमाचल प्रदेश पर 30000 करोड़ का कर्ज हो गया है और सरकार गहरी नींद में सो रही है। कानून व्यवस्था अपने सबसे बूरे दौर से गुजर रही है हिमाचल प्रदेश जैसी देवभूमि में गोलियां चलना एक आम बात हो गई है। बिलासपुर और बददी गोलीकांड भुलाया नहीं जा सकता। यह कांग्रेस सरकार माफिया राज और गुंडा तत्व को संरक्षण देने वाली सरकार है और सत्ता के दुरुपयोग के साथ-साथ इन सभी नकारात्मक शक्तियों का प्रयोग चुनाव में सरकार द्वारा किया गया है। यह मित्रों की सरकार जन विरोधी, मन विरोधी, विकास विरोधी और प्रदेश विरोधी है। उन्होंने कहा कि 6 कांग्रेस विधायक और 3 निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को छोड़ा और भाजपा का दामन थामा, इनमें से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल और आशीष शर्मा चुनाव जीते इस जीत के लिए सभी को बधाई, आज भाजपा का विधानसभा में संख्याबल 28 पहुंच गया हैं।  आज की बैठक में सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, सांसद हर्ष महाजन, इंदू गोस्वामी, डॉ राजीव भारद्वाज, विपिन परमार, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, वीरेंद्र कँवर, पवन काजल, हंसराज, डॉ राजीव सैज़ल, गोविन्द ठाकुर, रशिमधर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल, डॉ संजय ठाकुर, सुमित शर्मा, डेज़ी ठाकुर, मुनीश चौहान, राजेश ठाकुर, कमलजीत सूद, कर्ण नंदा, चेतन बरागटा, राकेश शर्मा, महेंदर धर्माणी, उमेश दत्त, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलवीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, विनोद ठाकुर, संजय शर्मा, पंकज जामवाल, लखविंदर राणा, प्रमोद ठाकुर, संजय सूद, साहित मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, आई टी, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक एवं संसदीय क्षेत्रों के विस्तारक उपस्थित रहे |

ऊना, 18 जुलाई, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] !        भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक जिला ऊना कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेषरूप से उपस्थित रहे | 

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 4 लोक सभा चुनाव जीतने, 3 उपचुनाव जीतने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री, अनुराग ठाकुर को पांचवी बार सांसद, सुरेश कश्यप को दूसरी बार, राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत को प्रथम बार सांसद बनने पर सभी को बधाई दी और कार्यकर्ताओं का लक्ष्य के साथ 100 प्रतिशत धरातल पर दिन रात काम करने के लिए दिल की  गहराईयों से धन्यवाद किया। लोक सभा और उपचुनाव की जीत भाजपा के लिए बहुमूल्य है। 

बिंदल के कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आजादी के बाद दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री है जो तीसरी बार लगातार देश के प्रधानमंत्री बने है । 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2023 से हिमाचल में 11 बड़ी रैलियां, 8 चुनावी रैलियां की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल में दो महा रैलियों में हिमाचल का वायुमंडल सकारात्मक कर चुनावी जीत का आगाज किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की 2, नितिन गडकरी 3, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी जी की 2 रैलियों का लोक सभा चुनावों के समय बड़ा योगदान रहा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा टिफिन बैठक, विकास तीरथ यात्रा, विधानसभा घेराव, विधानसभा के अंदर विधायक दल का जबरदस्त प्रदर्शन, योग दिवस, तीरथ स्थल की सफाई, त्रिदेव सम्मेलन, अम्बेडकर  जयंती, युवा सम्मेलन, पन्ना प्रमुख सम्मेलन जैसे सैंकड़ो कार्यक्रम संगठन और कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किए गए। इससे पार्टी का बल बढा और चुनावों के समय इन सभी अभियानों का पार्टी को बड़ा लाभ मिला | 

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी हारी और भाजपा जीती है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण लोकसभा चुनाव रिजल्ट में सभी के समक्ष आया जहां भाजपा ने 61 विधानसभा सीटों पर दमदार विजय हासिल की है मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा में हारे और उनके मित्र मंत्री, कैबिनेट भी चुनावों में हारे। उपचुनावो में कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद भाजपा ने तीन सीटों पर विजय हासिल की |

उन्होंने कहा कि विधानसभा में भाजपा का संख्याबल 25 था, उसके बावजूद भाजपा ने राज्यसभा में जीत हासिल की। यह हमारे राजनेताओं की कुशल नीति का परिणाम है और इस परिमाण ने हिमाचल में नया इतिहास रचा। 

उन्होंने कहा कि पूरे चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार जी का बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला। 
बिंदल ने भाजपा का इतिहास दोहराते हुए कहा कि भाजपा वो पार्टी है जिसने अपना  चुनावी सफर 2 सांसदों से शुरू किया था और आज भाजपा ने केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा है|

भाजपा का ठोस आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में पूर्ण रूप से दादागिरी के साथ कार्य किया, जिसके अंतर्गत उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गलत झूठे केस दर्ज किये, सत्ता का दुरुपयोग तो इतना देखने को मिला कि एक-एक भाजपा समर्थक के घर, दुकान पर अफसर ने नोटिस दिए और सरकारी दबाव डाला,  कर्मचारियों को प्रताड़ित किया गया तबादले का डर दिखाया गया और उसके बावजूद कांग्रेस हारी और भाजपा जीती। कांग्रेस ने केवल झूठ बोल जनता को गुमराह किया है, झूठी गारंटी और झूठे वायदे यही इनका मूल मंत्र है।

प्रदेश भर में मुख्यमंत्री और उनके मित्र मंत्री जिनके पास कैबिनेट रैंक है, केवल मात्र सुख भोगने के लिए आए हैं। आज हिमाचल प्रदेश पर 30000 करोड़ का कर्ज हो गया है और सरकार गहरी नींद में सो रही है। कानून व्यवस्था अपने सबसे बूरे दौर से गुजर रही है हिमाचल प्रदेश जैसी देवभूमि में गोलियां चलना एक आम बात हो गई है। बिलासपुर और बददी गोलीकांड भुलाया नहीं जा सकता। यह कांग्रेस सरकार माफिया राज और गुंडा तत्व को संरक्षण देने वाली सरकार है और सत्ता के दुरुपयोग के साथ-साथ इन सभी नकारात्मक शक्तियों का प्रयोग चुनाव में सरकार द्वारा किया गया है। यह मित्रों की सरकार जन विरोधी, मन विरोधी, विकास विरोधी और प्रदेश विरोधी है।

उन्होंने कहा कि 6 कांग्रेस विधायक और 3 निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को छोड़ा और भाजपा का दामन थामा, इनमें से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल और आशीष शर्मा चुनाव जीते इस जीत के लिए सभी को बधाई, आज भाजपा का विधानसभा में संख्याबल 28 पहुंच गया हैं। 

आज की बैठक में सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, सांसद हर्ष महाजन, इंदू गोस्वामी, डॉ राजीव भारद्वाज, विपिन परमार, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, वीरेंद्र कँवर, पवन काजल, हंसराज, डॉ राजीव सैज़ल, गोविन्द ठाकुर, रशिमधर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल, डॉ संजय ठाकुर, सुमित शर्मा, डेज़ी ठाकुर, मुनीश चौहान, राजेश ठाकुर, कमलजीत सूद, कर्ण नंदा, चेतन बरागटा, राकेश शर्मा, महेंदर धर्माणी, उमेश दत्त, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलवीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, विनोद ठाकुर, संजय शर्मा, पंकज जामवाल, लखविंदर राणा, प्रमोद ठाकुर, संजय सूद, साहित मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, आई टी, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक एवं संसदीय क्षेत्रों के विस्तारक उपस्थित रहे |

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख
पिछला लेख शिमला  ! मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी द्वारा 18 जुलाई, को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य  ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

ऊना  ! भाजपा जीती कांग्रेस हारी, सत्ता का दुरुपयोग पड़ा कांग्रेस पर भारी : बिंदल  ! 

July 18, 2024 @ 08:20 pm

हमीरपुर  ! प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब तक की सबसे निकम्मी सरकार : गोपाल दास वर्मा  ! 

July 1, 2024 @ 07:28 pm

चम्बा ! मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चम्बा में बैठक आयोजित !

July 1, 2024 @ 03:50 pm

शिमला  ! रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स  ! 

July 1, 2024 @ 05:13 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,हादसा,वीडियो

कूल्लू  ! मलाणा सड़क मार्ग पर कार जलकर हुई राख  ! 

खबर हिमाचल से ,सूचना,वीडियो

चम्बा ! पवित्र श्री मणिमहेश यात्रा के लिए इस बार चम्बा से भी भरी जाएगी हेलीकॉप्टर की उड़ान !

खबर हिमाचल से ,सूचना,वीडियो

चम्बा ! डोडा में आतंकी घटनाओं के बाद चम्बा डोडा बस बंद की गई  ! 

खबर हिमाचल से ,उपलब्धि,वीडियो

कांगडा ! विधायक कमलेश ठाकुर देने जा रही देहरा को पुलिस जिला का तोहफा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,राजनीति

ऊना  ! भाजपा जीती कांग्रेस हारी, सत्ता का दुरुपयोग पड़ा कांग्रेस पर भारी : बिंदल  ! 

-July 18, 2024 @ 08:20 pm

0
ऊना, 18 जुलाई, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] !        भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक जिला

शिमला  ! मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी द्वारा 18 जुलाई, को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य  ! 

July 18, 2024 @ 07:09 pm

शिमला  ! प्रदेश सरकार हिमाचल का  सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रही है :  डॉ.धनीराम शांडिल  ! 

July 18, 2024 @ 07:04 pm

शिमला  ! हरदीप सिंह बावा ने उप-मुख्यमंत्री से भेंट की  ! 

July 18, 2024 @ 06:59 pm

कूल्लू  ! मलाणा सड़क मार्ग पर कार जलकर हुई राख  ! 

July 18, 2024 @ 05:42 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,राजनीति

ऊना  ! भाजपा जीती कांग्रेस हारी, सत्ता का दुरुपयोग पड़ा कांग्रेस पर भारी : बिंदल  ! 

खबर हिमाचल से ,राजनीति

शिमला  ! मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी द्वारा 18 जुलाई, को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य  ! 

खबर हिमाचल से ,राजनीति

शिमला  ! प्रदेश सरकार हिमाचल का  सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रही है :  डॉ.धनीराम शांडिल  ! 

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • !! राशिफल 18 जून 2024 मंगलवार !!

    June 18, 2024 @ 06:02 am
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm
  • शिमला ! हिमाचल में बेरोजगारों के लिए निकली बम्पर नोकरियाँ, यहां करे आवेदन !

    January 5, 2023 @ 06:54 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2024 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !