Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !
  • चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !
  • शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !
  • शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !
  • हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !
  • चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !
  • चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में नशे के खिलाफ बड़ा बिगुल, नगर परिषद में नशा निवारण समिति की दूसरी बैठक !
  • !! राशिफल 06 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ; भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध !
  • शिमला ! केंद्र सरकार द्वारा 10 हजार करोड़ रोकने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का हमला, कहा—लोकभवन जाने से बेहतर दिल्ली में रखते बात !
  • सिरमौर ! नाहन में 3 दिवसीय नीरज चंदेल मैमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न केटेगरी में 14 टीमें ले रही है भाग !
  • शिमला ; विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा विधायकों का अभिनन्दन - सीएम !
  • मंडी ! विबी जी रामजी और एसआईआर को लेकर मंडी में कार्यशाला आयोजित !
  • शिमला ! ठियोग में भाजपा जिला महासू की प्रभावी चौपाल, विकसित भारत बजट और मतदाता शुद्धिकरण अभियान पर जोरदार संवाद !
  • शिमला ! भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन के चलते राज्य में फाइनेंशल क्रंच की स्थिति, विपक्ष को किया जा रहा इगनोर - सत्ती !
और अधिक खबरें

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

February 10, 2026 @ 08:11 pm
होम Khabar Himachal Se ऊना ! मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत ऊना जिला की 7,280 महिलाओं को 3.27 करोड़ रुपए जारी किए !
  • खबर हिमाचल से

ऊना ! मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत ऊना जिला की 7,280 महिलाओं को 3.27 करोड़ रुपए जारी किए !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - उना ( हरोली ) - June 19, 2024 @ 06:57 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ऊना ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिले के हरोली स्थित कांगड़ मैदान में आयोजित समारोह में 7,280 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख- सम्मान निधि के तहत 4500-4500 रुपए तीन महीने की सम्मान निधि के रूप में 3.27 करोड़ रुपए जारी किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थी महिलाओं को चेक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 18 से 59 वर्ष आयु की 48 हजार से अधिक महिलाओं को 4500-4500 रुपए तीन महीने की सम्मान-निधि के तौर पर जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 23 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश की महिलाओं को योजना के बारे में लगातार गुमराह कर इसे लागू करने में अड़ंगे लगाती रही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर बार-बार पूछते थे कि महिलाओं को 1500 रुपए कब मिलेंगे लेकिन हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद कर महिलाओं को सम्मान निधि प्रदान की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए प्रदान कर रही है, जबकि प्रदेश कांग्रेस सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 18,000 प्रति वर्ष प्रदान कर रही है, ताकि वे स्वाभिमान के साथ जीवन-यापन कर अपने खर्र्चों के लिए अन्यों पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रदान करना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कभी भी चुनाव को देखकर राजनीति नहीं करतीे, बल्कि जन-सेवा ही हमारा एकमात्र ध्येय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जय राम ठाकुर कहते थे कि 4 जून को प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया उन्हें प्रदेश की जनता ने अब घर बिठा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिर तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहे हैं और अब जनता के निर्णय का सम्मान न करने वाले तीन पूर्व विधायकों को निश्चित तौर पर मतदाता सबक सिखाएंगे।     ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था तथा भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया था। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को खराब किया लेकिन अब वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उप- मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ईमानदारी के साथ अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। बीते दिन हुई कैबिनेट बैठक में हरोली में बिजली बोर्ड का मंडलीय कार्यालय खोलने को मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं मंजूर करवाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरोली विधानसभा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रूपये की लागत से ब्लक ड्रग पार्क स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री ने हिमकेप्स लॉ एवं नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा में जीएनएम की सीटें 40 से बढ़ाकर 60 करने की घोषणा की। उन्होंने दुलैहड़ पार्क तथा बीटन मैदान के सुधार के लिए 50-50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उप-मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में विकासात्मक घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।   उप-मुख्यमंत्री की दिवंगत धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री को याद करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह विश्वविद्यालय में उनकी सहपाठी रहीं, उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन से जुड़े सभी लोगों के परिवार समाज सेवा में लगे रहते हैं। डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री महिलाओं की आवाज हमेशा उठाती रही हैं और महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान निधि प्रदान करना कांग्रेस सरकार की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र से करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की निधि रुकवाने के लिए भाजपा ने काफी हथकंडे अपनाए लेकिन वर्तमान सरकार ने इस साजिश को सफल नहीं होने दिया। भाजपा नेता महिलाओं के बीच जाकर लगातार पूछते थे कि 1500 रुपये कब मिलेंगे। यहीं नहीं, भाजपा ने सम्मान निधि योजना के फॉर्म भरने से भी महिलाओं को रोका और कहा कि यह सिर्फ समय की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं भाजपा नेताओं की बातों में आ गई लेकिन जिन महिलाओं ने फार्म भरे उन्हें आज 4500-4500 रुपये मिले हैं। यह प्रदेशवासियों का कांग्रेस सरकार के प्रति भरोसा और विश्वास है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनेता का वायदा सबसे बड़ा भरोसा होता है। वे 25 साल से इस क्षेत्र से विधायक हैं तथा लगातार उनकी मत प्रतिशतता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद प्रदेश के नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्रों में भी महिलाओं को सम्मान निधि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस निधि को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दो नेताओं ने अपनी विधायकी गंवाई तथा आज ये नेता अब गुमनाम हैं। उन्होंने कहा कि आज उनकी धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री इस संसार में नहीं है लेकिन उनका स्नेह हमेशा हमारे साथ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. सिम्मी हमेशा ही हरोली क्षेत्र की महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए उनसे मशविरा करती थीं।   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सता मंे आने के पहले दिन से ही महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर ठोस प्रयास कर रहे हैं। शपथ लेने के बाद वह सबसे पहले बालिका आश्रम टूटीकंडी गए और अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाने के लिए कानून बनाकर उनकी देखभाल का जिम्मा राज्य सरकार को दिया और मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की शुरूआत कर 4000 बच्चों की शिक्षा और देखरेख प्रदान की। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टु, उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ऊना ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिले के हरोली स्थित कांगड़ मैदान में आयोजित समारोह में 7,280 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख- सम्मान निधि के तहत 4500-4500 रुपए तीन महीने की सम्मान निधि के रूप में 3.27 करोड़ रुपए जारी किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थी महिलाओं को चेक भी वितरित किए।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 18 से 59 वर्ष आयु की 48 हजार से अधिक महिलाओं को 4500-4500 रुपए तीन महीने की सम्मान-निधि के तौर पर जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 23 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश की महिलाओं को योजना के बारे में लगातार गुमराह कर इसे लागू करने में अड़ंगे लगाती रही।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -


उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर बार-बार पूछते थे कि महिलाओं को 1500 रुपए कब मिलेंगे लेकिन हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद कर महिलाओं को सम्मान निधि प्रदान की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए प्रदान कर रही है, जबकि प्रदेश कांग्रेस सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 18,000 प्रति वर्ष प्रदान कर रही है, ताकि वे स्वाभिमान के साथ जीवन-यापन कर अपने खर्र्चों के लिए अन्यों पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रदान करना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कभी भी चुनाव को देखकर राजनीति नहीं करतीे, बल्कि जन-सेवा ही हमारा एकमात्र ध्येय है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जय राम ठाकुर कहते थे कि 4 जून को प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया उन्हें प्रदेश की जनता ने अब घर बिठा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिर तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहे हैं और अब जनता के निर्णय का सम्मान न करने वाले तीन पूर्व विधायकों को निश्चित तौर पर मतदाता सबक सिखाएंगे।    


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था तथा भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया था। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को खराब किया लेकिन अब वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि पहली बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उप- मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ईमानदारी के साथ अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। बीते दिन हुई कैबिनेट बैठक में हरोली में बिजली बोर्ड का मंडलीय कार्यालय खोलने को मंजूरी प्रदान की गई है।


उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं मंजूर करवाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरोली विधानसभा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रूपये की लागत से ब्लक ड्रग पार्क स्थापित कर रही है।


मुख्यमंत्री ने हिमकेप्स लॉ एवं नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा में जीएनएम की सीटें 40 से बढ़ाकर 60 करने की घोषणा की। उन्होंने दुलैहड़ पार्क तथा बीटन मैदान के सुधार के लिए 50-50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उप-मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में विकासात्मक घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  


उप-मुख्यमंत्री की दिवंगत धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री को याद करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह विश्वविद्यालय में उनकी सहपाठी रहीं, उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन से जुड़े सभी लोगों के परिवार समाज सेवा में लगे रहते हैं। डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री महिलाओं की आवाज हमेशा उठाती रही हैं और महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान निधि प्रदान करना कांग्रेस सरकार की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।


उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र से करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की निधि रुकवाने के लिए भाजपा ने काफी हथकंडे अपनाए लेकिन वर्तमान सरकार ने इस साजिश को सफल नहीं होने दिया। भाजपा नेता महिलाओं के बीच जाकर लगातार पूछते थे कि 1500 रुपये कब मिलेंगे। यहीं नहीं, भाजपा ने सम्मान निधि योजना के फॉर्म भरने से भी महिलाओं को रोका और कहा कि यह सिर्फ समय की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं भाजपा नेताओं की बातों में आ गई लेकिन जिन महिलाओं ने फार्म भरे उन्हें आज 4500-4500 रुपये मिले हैं। यह प्रदेशवासियों का कांग्रेस सरकार के प्रति भरोसा और विश्वास है।


उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनेता का वायदा सबसे बड़ा भरोसा होता है। वे 25 साल से इस क्षेत्र से विधायक हैं तथा लगातार उनकी मत प्रतिशतता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद प्रदेश के नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्रों में भी महिलाओं को सम्मान निधि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस निधि को और बढ़ाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दो नेताओं ने अपनी विधायकी गंवाई तथा आज ये नेता अब गुमनाम हैं। उन्होंने कहा कि आज उनकी धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री इस संसार में नहीं है लेकिन उनका स्नेह हमेशा हमारे साथ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. सिम्मी हमेशा ही हरोली क्षेत्र की महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए उनसे मशविरा करती थीं।  


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सता मंे आने के पहले दिन से ही महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर ठोस प्रयास कर रहे हैं। शपथ लेने के बाद वह सबसे पहले बालिका आश्रम टूटीकंडी गए और अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाने के लिए कानून बनाकर उनकी देखभाल का जिम्मा राज्य सरकार को दिया और मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की शुरूआत कर 4000 बच्चों की शिक्षा और देखरेख प्रदान की।


इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टु, उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया कांगड़ा और चम्बा जिला के उम्मीदवारो के लिए प्रवेश पत्र जारी !
पिछला लेख सोलन ! माइक्रोटेक इंडस्ट्री काठा में 92 कर्मचारियों ने किया रक्तदान !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 

February 10, 2026 @ 02:25 pm

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm

चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

February 10, 2026 @ 03:11 pm

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

February 10, 2026 @ 04:12 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

-February 10, 2026 @ 08:36 pm

0
बिलासपुर, 10 फरवरी: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) जिला केंद्र

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

February 10, 2026 @ 08:11 pm

चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !

February 10, 2026 @ 08:06 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

खबर हिमाचल से

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !