
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 09 अगस्त [ के एस प्रेमी ] ! हिमाचल की पांगी घाटी में भीषण आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। इस आग की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की इस घटना को लेकर पांगी प्रशासन जानकारी हासिल करने में जुट गया है। जानकारी के अनुसार चम्बा जिले के अंतर्गत पड़ने वाली जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल के गांव घिसल में शाम के समय एक मकान आग की भेंट चढ़ने का मामला सामने आया। चूंकि यह गांव पांगी घाटी मुख्यालय किलाड़ से काफी दूर है तो साथ ही शाम को दूरभाष के साथ संपर्क नहीं हाेने की वजह से आग से हुए नुक्सान के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई। बताया जाता है कि यह भीषण आग लगने का मामला पांगी की ग्राम पंचायत साच के गांव घिसूल निवासी सूरम चंद पुत्र लिठू राम के यहां पेश आया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन लकड़ी का मकान आग की भेट चढ़ने से नही बचाया जा सका। आग इतनी तेजी के साथ फैली की ग्रामीणों के सभी प्रयास असफल साबित हुए। प्रथम जानकारी के अनुसार इस मकान जलने की घटना में किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं पहुंचा है। मामले की पुष्टि करते हुए साच पंचायत प्रधान दीनानाथ ठाकुर ने बताया कि आग की घटना से सूरम चंद के जीवन भर की कमाई जलकर राख हो गई। प्रभावित परिवार को मकान के भीतर में रखा सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पांगी प्रशासन को इस बारे सूचित कर दिया गया है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा , 09 अगस्त [ के एस प्रेमी ] ! हिमाचल की पांगी घाटी में भीषण आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। इस आग की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की इस घटना को लेकर पांगी प्रशासन जानकारी हासिल करने में जुट गया है। जानकारी के अनुसार चम्बा जिले के अंतर्गत पड़ने वाली जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल के गांव घिसल में शाम के समय एक मकान आग की भेंट चढ़ने का मामला सामने आया।
चूंकि यह गांव पांगी घाटी मुख्यालय किलाड़ से काफी दूर है तो साथ ही शाम को दूरभाष के साथ संपर्क नहीं हाेने की वजह से आग से हुए नुक्सान के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बताया जाता है कि यह भीषण आग लगने का मामला पांगी की ग्राम पंचायत साच के गांव घिसूल निवासी सूरम चंद पुत्र लिठू राम के यहां पेश आया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन लकड़ी का मकान आग की भेट चढ़ने से नही बचाया जा सका। आग इतनी तेजी के साथ फैली की ग्रामीणों के सभी प्रयास असफल साबित हुए।
प्रथम जानकारी के अनुसार इस मकान जलने की घटना में किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं पहुंचा है। मामले की पुष्टि करते हुए साच पंचायत प्रधान दीनानाथ ठाकुर ने बताया कि आग की घटना से सूरम चंद के जीवन भर की कमाई जलकर राख हो गई।
प्रभावित परिवार को मकान के भीतर में रखा सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पांगी प्रशासन को इस बारे सूचित कर दिया गया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -