
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ,26 दिसंबर ! भाजपा पद की गरिमा वी महिलाओं का सम्मान करना सीख ले। यह बात कांग्रेस के प्रदेश सचिव रमेश राव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। रमेश राव ने पूर्व भाजपा मंत्री व भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर पर अभद्र भाषा में नारेबाजी करने पर रोष वयक्त करते हुए कहा की भाजपा के पूर्व मंत्री बताएं कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करना कब सीखेगी। उन्होंने कहा । भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री वी उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र नारे लगाकर भाजपा ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में हुई अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। रमेश ने कहा की विरोध करने की भी एक सीमा होती है। परंतु भाजपा ने सारी सीमाएं लांघ कर जो अभद्र नारे मुख्यमंत्री वी उनकी पत्नी के विरुद्ध लगाए वो निंदनीय है। रमेश रॉव ने कहा हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश हैं। इस लोकतंत्र की खुबसुरती भी यही है कि हम अपनी बात को बेवाकी से रख सकते हैं, लेकिन शनिवार को भाजपा के पूर्व मंत्री और कार्यकर्ताओं ने नीचता की सभी हदे पार कर दी। जिस तरह की अभद्र भाषा मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के लिए भाजपा ने इस्तेमाल की है ये हार की बौखलाहट को साफ साफ दिखाता है। रमेश ने कहा कि कांग्रेस भी विपक्ष में रही है। कांग्रेस ने भी सरकार को विपक्ष में रहते हुए काफी बार घेरा है। रमेश ने कहा की कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री पर और सरकार पर सवाल उठाये पर कांग्रेस अपनी मर्यादा में रही। उन्होंने कहा की यही कांग्रेस विचार धारा की खूबसूरती हैं कि कांग्रेस में संस्कारों की सीमा लांघना नही सिखाया जाता। रमेश राव ने कहा की भाजपा को इस शीघ्र संज्ञान लेना चाहिए व दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। रमेश रॉव ने कहा जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है भाजपा के नेताओं की नीद हराम हो गई है। उन्होंने कहा की भाजपा 5 साल मलाई खाती रही और डबल इंजन का नाम लेती रही। प्रदेश में आया राम गया राम जैसे निर्णय लेती रही। पूर्व भाजपा सरकार घोटालों में सम्मलित रही और प्रदेश 75 हजार के कर्ज में डुबो दिया। उन्होंने कहा की भाजपा ने सरकार के अंतिम महीनो में 580 के करीब संस्थान खोल दिये जिसमें बजट का कोई प्रावधान था। पूर्व सरकार ने प्रदेश को कंगाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसीलिए प्रदेश की जनता ने समझदारी दिखाते हुए भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा ,26 दिसंबर ! भाजपा पद की गरिमा वी महिलाओं का सम्मान करना सीख ले। यह बात कांग्रेस के प्रदेश सचिव रमेश राव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। रमेश राव ने पूर्व भाजपा मंत्री व भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर पर अभद्र भाषा में नारेबाजी करने पर रोष वयक्त करते हुए कहा की भाजपा के पूर्व मंत्री बताएं कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करना कब सीखेगी। उन्होंने कहा ।
भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री वी उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र नारे लगाकर भाजपा ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में हुई अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। रमेश ने कहा की विरोध करने की भी एक सीमा होती है। परंतु भाजपा ने सारी सीमाएं लांघ कर जो अभद्र नारे मुख्यमंत्री वी उनकी पत्नी के विरुद्ध लगाए वो निंदनीय है। रमेश रॉव ने कहा हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस लोकतंत्र की खुबसुरती भी यही है कि हम अपनी बात को बेवाकी से रख सकते हैं, लेकिन शनिवार को भाजपा के पूर्व मंत्री और कार्यकर्ताओं ने नीचता की सभी हदे पार कर दी। जिस तरह की अभद्र भाषा मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के लिए भाजपा ने इस्तेमाल की है ये हार की बौखलाहट को साफ साफ दिखाता है। रमेश ने कहा कि कांग्रेस भी विपक्ष में रही है। कांग्रेस ने भी सरकार को विपक्ष में रहते हुए काफी बार घेरा है। रमेश ने कहा की कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री पर और सरकार पर सवाल उठाये पर कांग्रेस अपनी मर्यादा में रही।
उन्होंने कहा की यही कांग्रेस विचार धारा की खूबसूरती हैं कि कांग्रेस में संस्कारों की सीमा लांघना नही सिखाया जाता। रमेश राव ने कहा की भाजपा को इस शीघ्र संज्ञान लेना चाहिए व दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। रमेश रॉव ने कहा जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है भाजपा के नेताओं की नीद हराम हो गई है। उन्होंने कहा की भाजपा 5 साल मलाई खाती रही और डबल इंजन का नाम लेती रही। प्रदेश में आया राम गया राम जैसे निर्णय लेती रही। पूर्व भाजपा सरकार घोटालों में सम्मलित रही और प्रदेश 75 हजार के कर्ज में डुबो दिया।
उन्होंने कहा की भाजपा ने सरकार के अंतिम महीनो में 580 के करीब संस्थान खोल दिये जिसमें बजट का कोई प्रावधान था। पूर्व सरकार ने प्रदेश को कंगाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसीलिए प्रदेश की जनता ने समझदारी दिखाते हुए भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -