
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! विकासखंड घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत बकरोआ के बल्लू बाणी गांव में रविवार को दीवार गिरने से एक 28 वर्षीय विवाहित महिला की मौत हो गई। ग्राम पंचायत बकरोआ प्रधान कमलेश कुमारी ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब रविवार शाम बी.पी.एल. परिवार से संबंधित 28 वर्षीय महिला निशा देवी पत्नी संजू कुमार जर्जर रसोई के समीप कार्य कर रही थी। तो अचानक इस रसोई की एक दीवार उस पर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घुमारवीं थाना पुलिस ने मौका पर जाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल का दौरा करने के उपरांत बताया की मृतिका अपने पीछे तीसरी कक्षा में पढऩे वाली 8 वर्षीय बालिका व पहली कक्षा में पढऩे वाले 5 वर्षीय बालक को छोड़ गई है। मृतका का पोस्टमार्टम कल सोमवार को करवाया जाएगा। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने पीडि़त परिवार को तुरंत फौरी राहत उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है।
बिलासपुर ! विकासखंड घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत बकरोआ के बल्लू बाणी गांव में रविवार को दीवार गिरने से एक 28 वर्षीय विवाहित महिला की मौत हो गई। ग्राम पंचायत बकरोआ प्रधान कमलेश कुमारी ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब रविवार शाम बी.पी.एल. परिवार से संबंधित 28 वर्षीय महिला निशा देवी पत्नी संजू कुमार जर्जर रसोई के समीप कार्य कर रही थी। तो अचानक इस रसोई की एक दीवार उस पर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घुमारवीं थाना पुलिस ने मौका पर जाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल का दौरा करने के उपरांत बताया की मृतिका अपने पीछे तीसरी कक्षा में पढऩे वाली 8 वर्षीय बालिका व पहली कक्षा में पढऩे वाले 5 वर्षीय बालक को छोड़ गई है। मृतका का पोस्टमार्टम कल सोमवार को करवाया जाएगा। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने पीडि़त परिवार को तुरंत फौरी राहत उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -