
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ,26 सितंबर ! खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने आज पनोह पंचायत में 1 करोड़ 46 लाख रुपये के लागत से मुख्य सड़क से गांव नाल्टी के लिए बनने वाली सम्पर्क मार्ग का भूमिपूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने नाल्टी गांव में मंदिर श्रद्धालुओ सुविधा के लिए 2 लाख रु बने शैड़ का लोकापर्ण किया जिसके बाद उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाल्टी में 10 लाख रु से खेल मैदान के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में आमजन को सड़क की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 20 से अघिक सडको को अपग्रेड किया गया जिसमें 1 करोड़ 28 लाख 34 हजार की लागत से कोट से कंगरी वाया बल्ही सड़क, 3 करोड़ 5 लाख 34 हजार हंगार - चोखणा - बद्धाघाट सड़क, 14 करोड़ 68 लाख 14 हजार दधोल - लदरौर - जाहू वाया हटवाड़ सड़क, 2 करोड़ 52 लाख 18 हजार मैहरन - नैण - जलौन - तलाई- कोली बस्ती टकरेड़ा सड़क, 5 करोड़ 28 लाख 07 हजार पनोह - टकरेडा - तरोंतड़ा - घुमारवीं सड़क, 5 करोड़ 55 लाख 42 हजार से रोहन पुल से लैहड़ी - सरेल - डुमैहर -लदरौर सड़क, 2 करोड़ 62 लाख से गदेडू - भब्बा - कवाल - कोटला-बाड़ी-मझेडवां सड़क, 1 करोड़ 85 लाख 28 हजार नेशनल हाइवे - 103 से भगड़वान सड़क घुमारवीं, 5 करोड़ 70 लाख से टिक्कर सिल्ह वाया मरहोल - सोई - रोपड़ी सड़क, 5 करोड़ 41 लाख से डंगार - चोखणा रोड से ढलोह जोल दरव्योड़ा स्कूल हमीरपुर जिला की सीमा तक सड़क, 3 करोड़ 91 लाख 70 हजार से लेठवीं-लंझता-बेला सड़क, 4 करोड़ 58 लाख 51 हजार से तरौंतडा - दाबला सड़क का अपग्रेड किया गया है। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 85 लाख 93 हजार से छत - डून सड़क, 3 करोड़ 05 लाख 34 हजार से चोखणा- बद्धाघाट सड़क, 5 करोड़ 28 लाख 07 हजार से पनोह- टकरेड़ा- तरौंतड़ा-घुमारवीं सड़क, 2 करोड़ 34 लाख 42 हजार निहारी - कल्लरमोड सड़क अपग्रेड -मिहाड़ा-गल्याट - खिल्ल, दलोटे- कुवादड सडक, 1 करोड़ 48 लाख से लौहट सड़क, 4 करोड़ 22 लाख 63 हजार से पलासला - पन्याला रोड, 1 करोड़ 85 लाख 39 हजार से छत - डून सडक - डंगार व 2 करोड़ 96 लाख 28 हजार से बरोटा सड़क को अपग्रेड किया गया है।इसके अतिरिक्त 70 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया और लगभग 200 सम्पर्क सड़कों का निर्माण किया गया। उन्होंने बताया घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 9 नई पंचायतों का सृजन किया गया जिसमें पनोह को नई पंचायत बनाया गया। ताकि पंचायतों में विकास कार्यों में ओर गति प्रदान की जा सके तथा लोगों को कामकाज करवाने की सुविधा घर द्वार पर प्राप्त हो सके। उन्होंने आज टकरेडा में 25 लाख रुपए की लागत से पक्का किए टकरेडा- छो संपर्क मार्ग का उद्धघाटन किया और 3 लाख रुपये से बनी सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के माध्यम से से लगभग 16 करोड रुपए की लागत से पलथी-सेपडा-बकरोआ-पलेह -पेहडवीं-मझासू सिंचाई योजना से 4 पंचायतों आवारी खलीनी, बकरोआ , औहर , पनोह के 13 गांवों को सिंचाई सुविधा मिलेगी । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य इंद्रा देवी, ग्राम पंचायत पनोह प्रधान शर्मिला देवी, पंचायत समिति सदस्य राम पाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रूप सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत उपप्रधान सुरेश चन्देल तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -