Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! राज्यपाल ने पूरा नहीं पढ़ा अभिभाषण, सीएम सुक्खू बोले- आरडीजी हमारा हक !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित, सदन संचालन के लिए सहयोग का आग्रह !
  • !! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !
  • शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !
  • मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !
  • मंडी ; टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद !
  • बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू और मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट !
  • शिमला ! चौदहवीं विधानसभा के 11वें सत्र को सम्बोधित करने विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर राज्यपाल !
  • हमीरपुर ! डी ए वी. आलमपुर के होनहार छात्र विवान राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित !
  • सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !
  • बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !
  • हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !
  • शिमला ! राज्यपाल ने पूरा नहीं पढ़ा अभिभाषण, सीएम सुक्खू बोले- आरडीजी हमारा हक !
  • ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !
  • शिमला ! विधानसभा सत्र को लेकर भ्रम की स्थिति,राज्यपाल के अभिभाषण पर पहले चर्चा हो : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !
  • सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !
  • शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !
  • हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

February 17, 2026 @ 07:43 am

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

February 16, 2026 @ 07:55 pm

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

February 16, 2026 @ 07:14 pm

मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

February 16, 2026 @ 07:11 pm
होम Khabar Himachal Seसोलन ! राज्यपाल ने नालागढ़ में बीबीएन औद्योगिक संघ की ‘मेम्बर्ज़ मीट’ की अध्यक्षता की !
  • खबर हिमाचल से

सोलन ! राज्यपाल ने नालागढ़ में बीबीएन औद्योगिक संघ की ‘मेम्बर्ज़ मीट’ की अध्यक्षता की !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - सोलन ( सोलन ) - September 26, 2022 @ 04:52 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सोलन ,26 सितम्बर ! राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश को टीबी मुक्त राज्य बनाने में उद्योगपतियों से महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियां को आर्थिक विकास के साथ-साथ इस कार्य में भी अपना योगदान देना चाहिए। राज्यपाल आज सोलन जिले के नालागढ़ में क्षेत्र के उद्योगों की ओर से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक संघ (बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) द्वारा आयोजित ‘मेम्बर्ज मीट’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन का मुद्दा सामुदायिक स्वास्थ्य से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित किया है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज विश्व के अधिकतर देशों में क्षय रोग का उन्मूलन हो चुका है लेकिन भारत में अभी भी ऐसे मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। इसी के दृष्टिगत प्रधानमंत्री ने वर्ष 2024 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 तक राज्य को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। है। उन्होंने कहा कि अगर टीबी के मरीज सही समय पर अपना इलाज करवाएं तो निश्चित तौर पर हम इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज हमें टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक रुप से साझा प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संघ ने जरूरत के अनुसार अपने सामाजिक दायित्वों का हमेशा निर्वहन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2023 तक संघ के प्रयासों से प्रदेश टीबी मुक्त हो जाएगा। राज्यपाल ने लोगों से व्यक्तिगत रूप से इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कार्य करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से क्षय रोग से पीड़ित एक व्यक्ति को गोद लेने और उनकी हर प्रकार सहायता की जिम्मेदारी लेने की अपील की। उन्होंने कहा वर्तमान आंकड़ों के अनुसार भारत में टीबी के 12.30 लाख मामले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2021 में प्रति लाख जनसंख्या पर 191 टीबी मामले हैं। वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 14492 टीबी के मामले हैं, जिनमें से 2.6 प्रतिशत जनजातीय क्षेत्रों में, 74 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों और 23.4 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में हैं। राज्यपाल के सचिव एवं राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव राजेश शर्मा ने प्रदेश में सोसाइटी की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उद्योगपतियों से रेडक्रॉस गतिविधियों से जुड़ने और संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने निःक्षय पोर्टल में पंजीकरण् करने के लिए अपनी सहमति प्रदान करने वाले राज्य के 9000 टीबी रोगियों की मदद के लिए आगे आने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उप प्रबंध निदेशक गोपाल बेरी ने राज्यपाल का स्वागत किया और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने निःक्षय 2.0 पोर्टल के अपेक्षित परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने वाले हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। इस अवसर पर सी.आई.आई. हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने राज्यपाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बीबीएन क्षेत्र के उद्योगपतियों ने कोरोना संकट काल में लोगों की मदद करने में बढ़चढ़ कर योगदान दिया और उद्योगपतियों से निगमित सामाजिक दायित्व गतिविधियों के तहत सामाजिक कार्यों में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि माइक्रोटेक कंपनी आने वाले दो वर्षों में राज्य में टीबी उन्मूलन अभियान के लिए एक करोड़ रुपये प्रदान करेगी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेन्द्र गुलेरिया ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि औद्योगिक संघ के सहयोग से निश्चित रूप से टीबी के उन्मूलन के लक्ष्य का प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बीबीएन की विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की भी जानकारी प्रदान की। सीआईआई हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष गगन कपूर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इससे पहले, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के दृष्टिगत बीबीएन पुलिस द्वारा शुरू किए गए ‘जागृति अभियान’ के प्रथम वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने और पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हम सभी को कार्य करना होाग। उन्होंने बद्दी में बीबीएन पुलिस के माध्यम से हो रहे इस कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि नवरात्रि का यह कार्यक्रम, नारी शक्ति के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अपने आप में सशक्तिकरण का द्योतक है। उन्होंने कहा कि जागृति के रूप में यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमें उन लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो जमीन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं और ऐसे व्यक्ति समाज के लिए प्रेरक शक्ति हैं। हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत किया और जागृति अभियान शुरू करने के लिए बद्दी पुलिस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन कार्यक्रमों को लक्षित समूहों तक पहुंचाना अधिक आवश्यक है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने राज्यपाल का स्वागत एवं सम्मान किया तथा जागृति अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत पुलिस जिले की 32000 से अधिक महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के सफल क्रियान्वयन के लिए बद्दी पुलिस को ‘स्कॉच’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि बद्दी पुलिस प्रतिक्रियाशील जुड़ाव से सक्रिय जुड़ाव की ओर बढ़ रही हैं’। इस अवसर पर ‘जागृति’ विषय पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, बीबीएनडीए की सीईओ ऋचा वर्मा, सोलन की उपायुक्त कृतिका कुल्हरी तथा पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख बिलासपुर ! मंत्री राजिंद्र गर्ग ने पनोह पंचायत में एक करोड़ 46 लाख बनने वाली सडक का किया भूमिपूजन !
पिछला लेख शिमला ! मुख्यमंत्री ने किया शिमला-दिल्ली-शिमला हवाई सेवा का पुनरारंभ !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित, सदन संचालन के लिए सहयोग का आग्रह !

February 16, 2026 @ 05:38 pm

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

February 16, 2026 @ 07:55 pm

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

February 16, 2026 @ 07:14 pm

मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

February 16, 2026 @ 07:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 17, 2026 @ 07:43 am

0
मेष का आज का राशिफल (17 फरवरी, 2026) आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा-

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

February 16, 2026 @ 07:55 pm

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

February 16, 2026 @ 07:14 pm

मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

February 16, 2026 @ 07:11 pm

मंडी ; टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद !

February 16, 2026 @ 07:08 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

खबर हिमाचल से

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

खबर हिमाचल से

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !