
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
भरमौर , 24 दिसंबर [ के. एस. प्रेमी ] ! लिल्ह-अनानेहर मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद एक बोलेरो कैंपर के खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, बोलेरो कैंपर में सवार तीन लोगों सहित पैदल चल रहे चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान धारो राम पुत्र प्रजा निवासी गांव भामुई डाकघर प्रीणा उपतहसील धरवाला के तौर पर हुई है। वहीं, निशा पुत्री जगदेव गांव रैना, मान सिंह पुत्र गुलाब सिंह गांव प्रीणा, बबीता पुत्री लछिया गांव डिगरेह, आरती पुत्री लछिया गांव डिगरेह, विष्णु पुत्र शैयरी राम गांव जुलेटी, प्रिया पुत्री विष्णु गांव सुकरैना तथा मचलो राम पुत्र भागू राम गांव ढांगू डाकघर प्रीणा घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद एक बोलेरो कैंपर लिल्ह से अनानेहर की तरफ निकली थी। इस दौरान जब जीप चढ़ाई पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पीछे हटने लगी। इस दौरान पैदल चल रहे चार लोग भी बोलेरो कैंपर की चपेट में आ गए। बोलेरो कैंपर सड़क से निचली तरफ गिर जाने के कारण उसमें सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, उसमें सवार तीन लोगों सहित पैदल चल रहे चार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
भरमौर , 24 दिसंबर [ के. एस. प्रेमी ] ! लिल्ह-अनानेहर मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद एक बोलेरो कैंपर के खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, बोलेरो कैंपर में सवार तीन लोगों सहित पैदल चल रहे चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान धारो राम पुत्र प्रजा निवासी गांव भामुई डाकघर प्रीणा उपतहसील धरवाला के तौर पर हुई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं, निशा पुत्री जगदेव गांव रैना, मान सिंह पुत्र गुलाब सिंह गांव प्रीणा, बबीता पुत्री लछिया गांव डिगरेह, आरती पुत्री लछिया गांव डिगरेह, विष्णु पुत्र शैयरी राम गांव जुलेटी, प्रिया पुत्री विष्णु गांव सुकरैना तथा मचलो राम पुत्र भागू राम गांव ढांगू डाकघर प्रीणा घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद एक बोलेरो कैंपर लिल्ह से अनानेहर की तरफ निकली थी। इस दौरान जब जीप चढ़ाई पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पीछे हटने लगी। इस दौरान पैदल चल रहे चार लोग भी बोलेरो कैंपर की चपेट में आ गए। बोलेरो कैंपर सड़क से निचली तरफ गिर जाने के कारण उसमें सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, उसमें सवार तीन लोगों सहित पैदल चल रहे चार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -