
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी ,25 जनवरी [ शिवानी ] ! उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और केंद्रीय पर्यटन , रक्षा,व संस्कृति मंत्रालय द्वारा लाल किला दिल्ली में 23 से 31 जनवरी तक भारत पर्व 2024 आयोजित किया जा रहा है देखो अपना देश -अतुल्य भारत थीम के साथ 20 राज्यों के 200 कलाकारों द्वारा 24और25 जनवरी को लाल किला की धरती पर एनजेडसीसी कृत कोरियोग्राफर सुशील शर्मा द्वारा संस्कृति के सुंदर रंगों के साथ देश के 19 पारंपरिक नृत्य व शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियों ने सबको रोमांचित कर दिया। भारत पर्व 2024 में संस्कृतिकर्मी कुलदीप गुलेरिया, मांडव्य कला मंच के 9 कलाकारों के साथ पहली बार हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिसमें काजल,कृतिका ,परमजीत कौर,सुनिधि ठाकुर ,विपिन,हरि चरण,पंकज ठाकुर,आयुष और कुलदीप गुलेरिया ने हिमाचल की पहचान को कायम रखते हुए, देश दुनिया से आए मेहमानों और दिल्ली वासियों का लोक नृत्य "लुड्डी" से भरपूर मनोरंजन किया। बतातें चलें कि मांडव्य कलामंच ने गत वर्ष हिमाचल से एकमात्र दल ने भाग लेकर राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस 2023 में कर्तव्य पथ पर लुड्डी की धूम मचा कर हिमाचल का गौरव बढ़ाया। भारत पर्व को सफल बनाने के लिए एनजेडसीसी के कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र शर्मा, जरनैल सिंह , भूपेंद्र सिंह व उनका स्टाफ दिन रात प्रयासरत हैं।
मंडी ,25 जनवरी [ शिवानी ] ! उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और केंद्रीय पर्यटन , रक्षा,व संस्कृति मंत्रालय द्वारा लाल किला दिल्ली में 23 से 31 जनवरी तक भारत पर्व 2024 आयोजित किया जा रहा है देखो अपना देश -अतुल्य भारत थीम के साथ 20 राज्यों के 200 कलाकारों द्वारा 24और25 जनवरी को लाल किला की धरती पर एनजेडसीसी कृत कोरियोग्राफर सुशील शर्मा द्वारा संस्कृति के सुंदर रंगों के साथ देश के 19 पारंपरिक नृत्य व शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियों ने सबको रोमांचित कर दिया।
भारत पर्व 2024 में संस्कृतिकर्मी कुलदीप गुलेरिया, मांडव्य कला मंच के 9 कलाकारों के साथ पहली बार हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिसमें काजल,कृतिका ,परमजीत कौर,सुनिधि ठाकुर ,विपिन,हरि चरण,पंकज ठाकुर,आयुष और कुलदीप गुलेरिया ने हिमाचल की पहचान को कायम रखते हुए, देश दुनिया से आए मेहमानों और दिल्ली वासियों का लोक नृत्य "लुड्डी" से भरपूर मनोरंजन किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बतातें चलें कि मांडव्य कलामंच ने गत वर्ष हिमाचल से एकमात्र दल ने भाग लेकर राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस 2023 में कर्तव्य पथ पर लुड्डी की धूम मचा कर हिमाचल का गौरव बढ़ाया। भारत पर्व को सफल बनाने के लिए एनजेडसीसी के कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र शर्मा, जरनैल सिंह , भूपेंद्र सिंह व उनका स्टाफ दिन रात प्रयासरत हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -