
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! कांग्रेस आज अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना 1885 में ए ओ ह्यूम ने की थी। कांग्रेस ने आज राजीव भवन में ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस व सेवा दल ने तिरंगा यात्रा भी निकाली। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आज कांग्रेस 136 वां व सेवा दल 98 वा स्थापना दिवस मना रहा है। कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी। 1920 में गांधी के नेतृत्व आजादी के लिए शुरू की गई लड़ाई 1947 में पूरी हुई। कांग्रेस पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर नरसिम्हा राव इंदिरा गांधी ने देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और मजबूत स्थिति में पहुचाया। राठौर ने कहा कि आज देश की एकता व अखंडता पर चोट की जा रही है। देश मे धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है, लोगों पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे है। कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में अपनी नीतियों के का प्रचार जन-जन तक करेगी और 2022 में सत्ता में वापसी करेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -