Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

      Khabar Himachal Se

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • !! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !
  • मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !
  • शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !
  • शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !
  • शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !
  • शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !
  • शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !
  • सिरमौर ! नाहन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली आर्थिक सहायता, सरकार की रिपोर्ट पर भड़के डॉ. राजीव बिंदल !
  • सोलन ! स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुबाथू रोड का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग को दिये रोड की हालात सुधारने के सख्त निर्देश ! 
  • शिमला ; राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार, भाजपा को बताया प्रदेश विरोधी !
  • शिमला !“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! पीआईडी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की प्रिवेंटिव डिटेंशन में गिरफ्तारी !
  • !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
और अधिक खबरें

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

February 20, 2026 @ 07:07 am

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने उठाए प्रभावी कदमः बिक्रम सिंह !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने उठाए प्रभावी कदमः बिक्रम सिंह !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - July 29, 2022 @ 07:14 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! उद्योग मंत्री ने वार्षिक उद्यमिता पुरस्कार समारोह में उद्यमियों को पुरस्कृत किया।उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां उद्योग विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक उद्यमिता पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता की। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स्टार्टअप, नवोन्मेष परियोजना तथा नई उद्योग नीति के अन्तर्गत उत्कृष्ट स्टार्टअप संस्थापकों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले उद्यमियों को बधाई देते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य का पारिस्थितिक तंत्र परिणामजनक है और युवा अपने नवोन्मेषी विचारों एवं कड़ी मेहनत से सफल उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र विकसित करने के लिए हिमाचल को वर्ष 2021 की राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग में एस्पायरिंग लीडर के रूप मेें नवाजा गया है। बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। नई स्टार्टअप नीति तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने आश्वस्त किया की राज्य सरकार स्टार्टअप के लिए वित्तीय मदद बढ़ाने तथा इनके संचालन में विभिन्न औपचारिकताओं को युक्तिसंगत बनाएगी। उन्होंने विभाग को मुख्यमंत्री स्टार्टअप, नवोन्मेषी परियोजनाओं और नई उद्योग नीति को और सुदृढ़ करने के लिए प्रस्ताव लाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में उद्योग विभाग को और तत्परता से कार्य करना चाहिए। उद्यमियों को स्टार्टअप के उपरान्त उत्पादों के विपणन सहित विभिन्न चरणों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान को भी नई योजना में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचली युवा सक्षम हैं और रोजगार की तलाश करने के बजाय रोजगार देने वाला बने, इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना सहित अनेक योजनाएं प्रारम्भ की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे ले जाने में उद्यमियों का महत्त्वपूर्ण योगदान है और नवोन्मेषी उद्यमों की स्थापना में प्रदेश सरकार उन्हें हर सम्भव सुविधा प्रदान कर रही है। निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने हिमाचल में स्थापित स्टार्टअप के संबंध में प्रस्तुति दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग उद्यमियों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार एवं उद्यमियों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करता रहेगा।विशेष सचिव उद्योग किरण भड़ाना ने भी इस अवसर पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न वाणिज्यिक स्टार्टअप संचालकों ने अपने अनुभव एवं सफलता की कहानियां साझा की। अतिरिक्त नियंत्रक भंडार सुनीता काप्टा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान व्यर्थ फूलों से अगरबतियां बनाने वाले युवान वेंडर्स के संचालक रविन्द्र पराशर को वर्ष 2019-20 के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार एलोवेरा से खाद्य उत्पाद बनाने वाले रूद्रा शक्ति हर्बस् के सुनील कुमार को 75 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में एआई के उपयोग से भूस्खलन निगरानी तंत्र विकसित करने वाली राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी की टीम इनटॉइट सर्विसस प्राइवेट लिमिटेड को 50 हजार रुपये प्रदान किए गए। वर्ष 2020-21 के लिए पहाड़ी खेती के लिए पोर्टेबल ट्रैक्टर का निर्माण करने वाले ठाकुर मैकेनिकल टूल एवं ठाकुर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के राजेश कुमार को एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार, ऑर्गेनिक मिठाइयां तैयार करने के लिए उमंग वर्ल्ड ऑफ नेचुरल स्वीट्स की रीना चंदेल को 75 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार तथा उद्यमियों को उनके व्यवसाय के विस्तार के लिए वेब आधारित एप्लीकेशन तैयार करने के लिए हिमालयन कंपनी ऑनलाइन सर्विसिज़ के अनुज शर्मा को 50 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा लाभार्थियों को 327 करोड़ रुपये के लाभ प्रदान !
पिछला लेख शिमला ! मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से प्रदान की महा क्विज के पहले राउंड के विजेताओं को पुरस्कार राशि !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 20, 2026 @ 07:07 am

0
मेष का आज का राशिफल (20 फरवरी, 2026) मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 20 फरवरी 2026 शुक्रवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !