Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !
  • शिमला ! प्रिवेंटिव डिटेंशन — पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी !
  • शिमला ! पुलिस ने चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी की बरामद — आगामी अन्वेषण जारी !
  • शिमला ! प्रदेश के साथ होने वाला कोई भी अन्याय सहन नही किया जा सकता ; प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने किसानों के साथ हो रही ठगी पर उठाया बड़ा सवाल, बागवानों की परेशानियों को किया उजागर ! 
  • शिमला ! कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, छोटे राज्यों के आर्थिक हालात पर चिंता जताई !
  • शिमला ! 16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, संख्या बल पर घमासान; भाजपा पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप !
  • हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !
  • शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !
  • शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !
  • चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • बिलासपुर ! जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां अंतिम रुप में प्रकाशित !
  • शिमला ! बीजेपी पर नरेश चौहान का पलटवार, कहा- राजनीति छोड़, हिमाचल हित की करें बात !
  • !! राशिफल 04 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! हिमाचल की भूमि पर लगे विद्युत परियोजनाओं से कर वसूलेगी सरकार !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 19, 2026 @ 07:45 am

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

February 18, 2026 @ 10:31 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

February 18, 2026 @ 09:35 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने चमयाणा में 262 करोड़ रुपये के अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का लोकार्पण किया !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने चमयाणा में 262 करोड़ रुपये के अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का लोकार्पण किया !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - September 28, 2022 @ 04:52 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,28 सितम्बर ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के निकट चमियाणा में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना-3 के तहत 262 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल अति विशिष्ट (सुपर स्पेशियलिटी) आयुर्विज्ञान संस्थान का उद्घाटन किया। इस अवसर उन्होंने 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक और 42 करोड़ रुपये की लागत केे एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि अटल सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा संस्थान लोगों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा और इस संस्थान का श्रेय तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भी जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का लोकार्पण करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊना में 450 करोड़ रुपये की लागत से पीजीआई सैटेलाइट सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने नेरचौक, नाहन, चंबा और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस समय छह सरकारी मेडिकल कॉलेज और निजी क्षेत्र में भी एक मेडिकल कालेज संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य की मौजूदा स्वास्थ्य अधोसरंचना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में 10 सुपर स्पेशलाइज्ड विभाग, जिनमें 50 आईसीयू और केन्द्रीकृत ऑक्सीजन आपूर्ति वाले 283 साधारण बिस्तर की सुविधा हैं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में नौ ऑपरेशन थियेटर, दो कैथ लैब और सिटी स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में ओपन हार्ट सर्जरी, एंजियोप्लास्टी, टी.ए.वी.आई, बी.एम.यू. आई.वी.यू.एस. तथा 4-डी अल्ट्रासाउंड की सुविधा होगी। इसके अलावा अस्पताल में डायलिसिस सहित नेफ्रोलॉजी सेवाओं के अलावा न्यूरोसर्जरी, किडनी प्रत्यारोपण और यूरोलॉजी प्रोसिजर्स की सुविधा होगी, जिसमें लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और लिथोट्रिप्सी शामिल हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जीआई एंडोस्कोपी, कॉलोनोस्कोपी, न्यूरोलॉजी सेवाएं, ई.ई.जी., ईएमजी और स्ट्रोक थेरेपी जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर का शिलान्यास किया गया, उससे स्वास्थ्य सुविधाए और अधिक सुुदृढ़ हांेगी। उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत सभी अति विशिष्ट विभागों में उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अन्तर्गत भविष्य में कोविड महामारी जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए 350 करोड़ रुपये की लागत से 14 क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण पर पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की भी सुविधा होगी और इस चिकित्सा संस्थान के लिए लगभग 300 पद सृजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अस्पताल परिसर में एक पौधा भी रोपित किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान 1860 डॉक्टरों की भर्ती की गई है और चिकित्सकों के 500 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष योजना चलाई जा रही है। उन्होेंने कहा कि इस अवधि में 48 ऑक्सीजन प्लांट और 1000 से अधिक वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की क्षमता 11000 से अधिक है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है, जिन्होंने लोगों को उनके घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की है। इस अवसर पर अटल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व विधायक रूप दास कश्यप, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभासीष पन्डा, आईजीएमसी की प्रधानाचार्या डॉ. सीता ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता, भाजपा नेता विजय ज्योति सेन, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन ढली टनल के कार्य का भी निरीक्षण किया और निष्पादन एजेंसियों को कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 1.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कार पार्किंग और ढली के समीप सामुदायिक केन्द्र का शिलान्यास भी किया।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख हमीरपुर ! राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में मेधावी छात्रों को 310 उपाधियां, 55 पदक प्रदान किए !
पिछला लेख चम्बा ! निगम के उपाध्यक्ष श्री जय सिंह ने की ऋण एवं जागरूकता शिविर की अध्यक्षता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !

February 18, 2026 @ 04:59 pm

शिमला ! प्रिवेंटिव डिटेंशन — पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी !

February 18, 2026 @ 06:11 pm

शिमला ! पुलिस ने चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी की बरामद — आगामी अन्वेषण जारी !

February 18, 2026 @ 06:14 pm

शिमला ! प्रदेश के साथ होने वाला कोई भी अन्याय सहन नही किया जा सकता ; प्रतिभा सिंह ! 

February 18, 2026 @ 06:17 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 19, 2026 @ 07:45 am

0
मेष का आज का राशिफल (19 फरवरी, 2026) सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है,

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

February 18, 2026 @ 10:31 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

February 18, 2026 @ 09:35 pm

चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

February 18, 2026 @ 09:26 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !