Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! समुदाय और विद्यालय के बेहतर सामंजस्य से जीता तीसरी बार खंड में बेस्ट स्कूल प्रबंधन समिति का पुरस्कार !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! विधानसभा  अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम रद्द  !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (लिपिकीय वर्ग) लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई !

      Khabar Himachal Se

      भरमौर ! तागी पशु औषधालय स्थानांतरित न हो ग्रामीणों ने ए.पी.एम.सी. के चेयरमैन ललित ठाकुर को सौंपा ज्ञापन !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 1 करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब व सिरमौर के दो आरोपी गिरफ्तार !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस पर शिमला में आक्रोश रैली, चीन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पर भड़के मंत्री जगत सिंह नेगी, बोले - नाइंसाफी वाला रहा पूर्व राज्यपाल का कार्यकाल !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कांगड़ा ! 26 वर्षीय जवान अक्षित शर्मा की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान नदी में डूबने से हुई मौ#त !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      ऊना ! शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतनः मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! हिम संगीत उत्सव के दूसरे दिवस में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एवं हिमाचली लाेक संगीत की प्रस्तुति !
  • मंडी ! पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब !
  • शिमला ! 4 महीने में ही रोबोटिक सर्जरी के बढ़े दुगना दाम, हिम केयर में कब होगी कवर : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! डाॅ. सिकंदर कुमार ने सदन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से पूछे सवाल !
  • !! राशिफल 12 मार्च 2026 शुक्रवार !!
  • चम्बा ! परीक्षा देकर लौट रही छात्रा ने रावी नदी में कूदकर की आत्म#हत्या !
  • भरमौर ! तागी पशु औषधालय स्थानांतरित न हो ग्रामीणों ने ए.पी.एम.सी. के चेयरमैन ललित ठाकुर को सौंपा ज्ञापन !
  • चम्बा ! मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (लिपिकीय वर्ग) लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई !
  • चम्बा ! विधानसभा  अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम रद्द  !
  • चम्बा ! समुदाय और विद्यालय के बेहतर सामंजस्य से जीता तीसरी बार खंड में बेस्ट स्कूल प्रबंधन समिति का पुरस्कार !
  • शिमला ! कहासुनी एवं हाथापाई के चलते एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार ! 
  • सोलन ! 6.330 ग्राम चिट्टा सहित  व्यक्ति गिरफ्तार ! 
  • शिमला ! हिमाचल सदन पर पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग : सुधीर शर्मा !
  • हमीरपुर ! करोट पंचायत में विकास की गूंज के बीच विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का नाचते-गाते भव्य स्वागत !
  • शिमला !“घर का भेदी लंका ढाए” — एआई समिट पर राजनीति कर कांग्रेस ने देश की छवि धूमिल की: बलबीर वर्मा !
  • मंडी ; अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम !
  • ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !
  • शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !
  • शिमला ! विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत !
और अधिक खबरें

चम्बा ! समुदाय और विद्यालय के बेहतर सामंजस्य से जीता तीसरी बार खंड में बेस्ट स्कूल प्रबंधन समिति का पुरस्कार !

March 12, 2026 @ 01:12 pm

चम्बा ! विधानसभा  अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम रद्द  !

March 12, 2026 @ 11:16 am

चम्बा ! मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (लिपिकीय वर्ग) लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई !

March 12, 2026 @ 09:29 am

भरमौर ! तागी पशु औषधालय स्थानांतरित न हो ग्रामीणों ने ए.पी.एम.सी. के चेयरमैन ललित ठाकुर को सौंपा ज्ञापन !

March 12, 2026 @ 09:23 am
होम Khabar Himachal Seशिमला ! शिशु स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में चलाया जाएगा विशेष अभियानः जय राम ठाकुर !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! शिशु स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में चलाया जाएगा विशेष अभियानः जय राम ठाकुर !

द्वारा
विशाल सूद -
अन्य ( अन्य ) - December 7, 2021 @ 06:52 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य एक स्वशिशुस्थ समाज और समृद्ध हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण है और इस बारे मंे लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। वह आज यहां राज्य सरकार और नीति आयोग द्वारा पोषण और सहकारी संघवाद विषय पर आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण को एक जन आंदोलन बनाने के लिए जमीनी स्तर पर और अधिक जागरूकता लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पोषण जागरूकता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है और अब 18,925 आंगनबाड़ी और 5,99,643 लाभार्थियांे को पोषण ट्रैक्कर पर पंजीकृत किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अति कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों के प्रबंधन के लिए हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को सबसे पसंदीदा पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का लगभग प्रत्येक क्षेत्र प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है, लेकिन बेहतर सम्पर्क सुविधा यहां सबसे प्रमुख चुनौती है। उन्होंनेे कहा कि 15वें वित्त आयोग ने हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार और उन्नयन के लिए 400 करोड़ रूपये, मण्डी जिला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रूपये और ज्वालामुखी मंदिर के लिए पेयजल और मल निकासी योजना के सुधारीकरण के लिए 20 करोड़ रूपये की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक राजस्व घाटे वाला राज्य है और विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं में निवेश के लिए राज्य के पास सीमित साधन हंै। ऐसे में इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए उदार सहायता की आवश्यकता है। राज्य में रेल सम्पर्क बढ़ाने पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें भू-अधिग्रहण सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने इस विषय पर राज्य को क्षतिपूर्ति प्रदान करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इससे हिमाचल मंे रेल नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्त यातायात व्यवस्था को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पाॅलिसी तैयार की है ताकि हिमाचल प्रदेश को विद्युत गतिशीलता विकास और इलैक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में वैश्विक केन्द्र बनाया जा सके और विद्युत चालित वाहनों के लिए सार्वजनिक एवं निजी चार्जिंग आधारभूत संरचना तैयार की जा सके। इसके लिए विद्युत चालित वाहन निर्माता उद्योगों को अनुदान और प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा सामाजिक सेवा क्षेत्र में व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं फल प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसानों और बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। जय राम ठाकुर ने कहा कि भारत के संघात्मक ढांचे में केन्द्र एवं राज्यों के मध्य बेहतर सहयोग के लिए नीति आयोग की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बाह्य सहायता के लिए केन्द्र को प्रेषित प्रस्तावों को बहुत कम समय में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वीकृति प्रदान करने के लिए केन्द्र एवं नीति आयोग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक छोटा राज्य होने और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल ने अपनी लक्षित पात्र जनसंख्या को कोविड-19 टीकाकरण का शत्-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश मातृ एवं शिशु को बेहतर पोषण प्रदान करने का लक्ष्य प्राप्त कर देश मंे अग्रणी बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर प्रयोग कर राज्य को सुशासन के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण,पारदर्शिता जबावदेही, राज्य के सभी नागरिकों को आवश्यकतानुसार गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध सूचना उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से ई-गवर्नेंस के क्षेत्र मंे कई पहल लागू की गई हंै और कुछ अन्य के क्रियान्वयन का कार्य जारी है। उन्हांेने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और पब्लिक अफेयर्स सेंटर, बैगलुरू ने हिमाचल को वर्ष 2017 और 2018 में छोटे और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में सुशासन मंे प्रथम स्थान और वर्ष 2019 में द्वितीय स्थान पर आंकते हुए इसे मान्यता दी है। जय राम ठाकुर ने कहा कि नीति आयोग द्वारा आयोजित यह कार्यशाला पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर चर्चा के अतिरिक्त विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों के पास लंबित मामलों के निपटान में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डाॅ. वी.के. पाॅल और उनके सहयोगी इन मामलों के शीघ्रातिशीघ्र हल के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुशासन सूचकांक के तहत संबंधित उपायुक्तों को पुरस्कार प्रदान किए। सुशासन सूचकांक में हमीरपुर जिला प्रथम, बिलासपुर जिला द्वितीय एवं कुल्लू जिला तृतीय स्थान पर रहा। हिमाचल प्रदेश सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा जिला सुशासन सूचकांक पर रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट सभी के तुलनात्मक प्रदर्शन का आंकलन करने के लिए सात विषयों, 19 केन्द्रित विषयों और 75 संकेतकों पर एकत्रित 12 जिलों के सेकेण्डरी डेटा के आधार पर तैयार की गई है। हिमाचल प्रदेश, देश का पहला राज्य है जिसने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुशासन की गुणवत्ता का आंकलन करना शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने हैंडबुक आॅन पर्सनल मैटर्ज-2021 का अद्यतन संस्करण भी जारी किया। नीति आयोग के सदस्य डाॅ. वी.के. पाॅल ने हिमाचल प्रदेश में आकांक्षात्मक पोषण परिणाम प्राप्त करना विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने लक्षित पात्र आयु वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन फोलिक एसिड को दोगुना करने से प्रदेश में बेहतर एनीमिक परिदृश्य सामने आया है। उन्होंने मातृ वंदना योजना के तहत राज्य सरकार की उपलब्धियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रगति की है, लेकिन एनीमिया की समस्या चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने कम वजन वाले शिशुओं पर विशेष अभियान शुरू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिसका उद्देश्य वर्ष 2024 तक ओआरएस और जिंक द्वारा डायरिया से होने वाली मृत्यु को पूर्णतः शून्य करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरक आहार के लिए जन आंदोलन और एनीमिया मुक्त हिमाचल मिशन को तेज करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने वर्ष 2023-24 तक राज्य को टीबी मुक्त बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की लगभग 2 की पाॅजिटिवी दर के दृष्टिगत जिला और निचले स्तर पर कड़ी निगरानी की आवश्यकता है। इस अवसर पर नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव डाॅ. राकेश सरवाल ने देश और हिमाचल प्रदेश में विभिन्न सामाजिक संकेतकों के संबंध में एक प्रस्तुति दी। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नीति आयोग के सदस्य द्वारा दिए गए सुझावों और सिफारिशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वस्थ एवं खुशहाल हिमाचल के लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और नीति आयोग को आयोग की सिफारिशों को कार्यान्वित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का भी आश्वासन दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अपने बजट में कहा है कि सरकार बच्चों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए विस्तृत अध्ययन कर इसके आधार पर एक कार्य योजना तैयार करेगी। नीति आयोग के फेलो अरविंद मेहता, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, आर.डी. धीमान और जे.सी. शर्मा, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, नीति आयोग की प्रतिनिधि सुदेन्धु ज्योति सिन्हा, डाॅ. नीना भाटिया, हेमंत मीणा और यूनिसेफ तथा एसएएस, सीएचआरडी के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी कार्यशाला में उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख बिलासपुर ! बाहरी देशों से आने वाले सभी लोगों को सात दिन के होम क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य - पंकज राय !
पिछला लेख बिलासपुर ! सहारा योजना के तहत जिला में 1435 पात्र लोगों को मिल रहा लाभ !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतनः मुख्यमंत्री !

March 11, 2026 @ 09:02 pm

शिमला ! हिम संगीत उत्सव के दूसरे दिवस में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एवं हिमाचली लाेक संगीत की प्रस्तुति !

March 11, 2026 @ 09:08 pm

मंडी ! पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब !

March 11, 2026 @ 09:12 pm

शिमला ! 4 महीने में ही रोबोटिक सर्जरी के बढ़े दुगना दाम, हिम केयर में कब होगी कवर : जयराम ठाकुर !

March 11, 2026 @ 09:16 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 1 करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब व सिरमौर के दो आरोपी गिरफ्तार !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस पर शिमला में आक्रोश रैली, चीन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पर भड़के मंत्री जगत सिंह नेगी, बोले - नाइंसाफी वाला रहा पूर्व राज्यपाल का कार्यकाल !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कांगड़ा ! 26 वर्षीय जवान अक्षित शर्मा की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान नदी में डूबने से हुई मौ#त !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! समुदाय और विद्यालय के बेहतर सामंजस्य से जीता तीसरी बार खंड में बेस्ट स्कूल प्रबंधन समिति का पुरस्कार !

Shiwani Jaryal --March 12, 2026 @ 01:12 pm

0
चम्बा , 11 मार्च [ शिवानी ] ! तीसरी बार बेस्ट एसएमसी पुरस्कार के लिए चयनित हुआ

चम्बा ! विधानसभा  अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम रद्द  !

March 12, 2026 @ 11:16 am

चम्बा ! मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (लिपिकीय वर्ग) लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई !

March 12, 2026 @ 09:29 am

भरमौर ! तागी पशु औषधालय स्थानांतरित न हो ग्रामीणों ने ए.पी.एम.सी. के चेयरमैन ललित ठाकुर को सौंपा ज्ञापन !

March 12, 2026 @ 09:23 am

चम्बा ! परीक्षा देकर लौट रही छात्रा ने रावी नदी में कूदकर की आत्म#हत्या !

March 12, 2026 @ 09:10 am
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! समुदाय और विद्यालय के बेहतर सामंजस्य से जीता तीसरी बार खंड में बेस्ट स्कूल प्रबंधन समिति का पुरस्कार !

खबर हिमाचल से

चम्बा ! विधानसभा  अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम रद्द  !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (लिपिकीय वर्ग) लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !