
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ! निगम की कुनिहार रामशहर दिल्ली बस रूट न चलने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगो में सरकार व् निगम के प्रति गहरा रोष व्याप्त किया है। लोगो ने सरकार प्रशासन से मांग कि हैं इस रूट को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। बता दे कि निगम की कुनिहार रामशहर दिल्ली बस रूट को कोरोना के दौर मे बंद किया गया था लेकिन अभी तक इस रूट को बहाल नहीं किया है। पहाड़ी इलाको कि करीब डेढ़ दर्जन से भी अधिक के लोग इस बस मे सफर करते थे। इस बस रूट कीरोजाना की 30 से 40 हजार मुनाफा होता था मगर कोरोना के फेस -2 लॉकडाउन खुलने के पश्चात निगम द्वारा अभी तक रूट बहाल नहीं किया गया। इस बस रूट मे कुनिहार से रामशहर बद्दी पीजीआई चंडीगढ़ दिल्ली के लिए सीधे यात्री सफर करते है। इस रूट में पहाड़ी इलाको दिग्गल रामशहर से काफी कामगार व् कर्मचारी रोजाना सफर तय करते थे। यात्रियों ने बताया कि उक्त रूट कुनिहार से सुबह 5 बजे, रामशहर से साढ़े 6 बजे, नालागढ़ से 7 ;20 मिनट, बद्दी से 7:45 , चंडीगढ़ से दिल्ली 8 ;45 पर रवाना ओर दिल्ली से चंडीगढ़ 10 ;30, चंडीगढ़ से 4 ;10 , नालागढ़ से 6 बजे साय और 8 बजे रात्रि कुनिहार पहुंचती थी। मगर विगत मार्च 2020 से कोरोना दौर से बंद चली आ रही है। इलाके की जनता की मांग है कि इस रूट का शीघ्र बहाल होना जनता व् निगम के हित में लाभदायक है। पंचायत के दर्जनों पूर्व व् वर्तमान जनप्रतिनिधि युवक, महिला , सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनो के अध्यक्षो ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री विक्रम सिंह से मांग करती है कि जनता कि इस समस्या को मध्यनजर रखते हुए कुनिहार रामशहर दिल्ली बस रूट को जल्द जल्द बहाल किया जाए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -