
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , [ बद्दी ] , 19 अक्तूबर [ पंकज गोल्डी ] ! भाजपा दून मंडल के ग्राम केंद्र प्रभारी v ग्राम केंद्र विस्तारको का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बद्दी में अध्यक्ष बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।वर्ग में शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा संगठन महामंत्री अक्षय भरमौरी ने शिरकत कर आवश्यक चुनाव से संबधित और पन्ना प्रमुख व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। भरमौरी ने कहा की पार्टी व सगठन का आधार ही कार्यकर्ता होते है।कार्यकर्ताओं के बल पर वह किसी भी कार्य को संभव कर देते है।और मिशन 2022 में पन्ना प्रमुख का अहम रोल है।एक एक मतदाता को अपने पन्ने में जाने।वर्ग में जिला अध्यक्ष आशुतोष वैध ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान किया।तथा कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए बहुत कुछ किया।और अब लोगो को बताने की आवश्यकता है। अपने अपने मोर्चे पर डट जाएं और अपने बूथ को मजबूत करे।वर्ग में मंडल अध्यक्ष ने प्रस्तावना रखते हुए ग्राम केंद्र प्रभारियों और विस्तारको को उनके करणीय कार्य बताए। तथा पन्ना प्रमुखों के पन्ने भी वितरित किए।सभी ग्राम केंद्र प्रभारियों और विस्तरको को मंडल की और से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशुतोष वैध,अमर चंद संधू,कैप्टन डी आर चंदेल,बलबीर ठाकुर,जयपाल,कश्मीरी लाल, खेम चंद लोकेश दत्ता,मान सिंह मेहता,प्रेम चंद ठाकुर,नरेंद्र दिप्पा,निर्मल निम्मा,राज कुमार संडोली,राजिंद्र ठाकुर गट्ट,सुरजन सैनी,चन्ना किशन पुरिया,संदीप चौधरी,काका राम,मनोज राणा,अवतार सिंह थाना,हुकम चंद कश्यप,लाल चंद,रामपाल, वीरेंद्र चौधरी,हेमंत ठाकुर,अमर लाल प्रेम चंद,गुरविंदर मेहता,सिकंदर मेहता,राजीव नेगी,हरविंद्र डैनी,अश्वनी,सौंधु राम,गुरदीप सिंह,संजीव गिरी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -