
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , [ बद्दी ] ,23 जनवरी [ पंकज गोल्डी ] ! बहुजन समाज पार्टी की जिला सोलन की बैठक नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी कांशीराम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बीएसपी शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विक्रम नायर ने बताया कि प्रदेश प्रभारी कांशीराम द्वारा विधानसभा चुनावों के नतीजों व गतिविधियों की समीक्षा की गई। राज्य प्रभारी द्वारा संगठन में कुछ पदों को ज्यों का त्यों ही रखा गया व कुछ नए पदों के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। विक्रम सिंह नायर लोकसभा संसदीय क्षेत्र शिमला के प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव के पद पर बने रहेंगे, सुरेश सिंह बांबी प्रदेश सचिव के पद पर बने रहेंगे, दौलत राम भाटिया जिला सिरमौर के प्रभारी रहेंगे, नरेंद्र सिंह दून विधानसभा के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। नागेन्द्र जसवाल को विधानसभा दून का प्रभारी नियुक्त किया गया, गोपाल बांबी विधानसभा नालागढ़ के सचिव के पद पर बने रहेंगे, पारस बैंस नालागढ़ विधानसभा प्रभारी, रामपाल बैंस नालागढ़ विधानसभा के प्रभारी, राजू सिंह कार्यकारिणी सदस्य नालागढ़, हरदेव सिंह अध्यक्ष नालागढ़ विधानसभा, नानक चंद कार्यकारणी सदस्य नालागढ़ विधानसभा, सोहन सिंह उपाध्यक्ष नालागढ़ विधानसभा, मुंशी कुमार उपाध्यक्ष विधानसभा दून और रंजीत सिंह व् राधा कृष्ण को कार्यकारिणी सदस्य दून विधानसभा नियुक्त किया गया। बैठक में बीते हुऐ विधानसभा चुनाव के नतीजे एवं सभी गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई और सदस्यता अभियान को गति देने बारे में भी चर्चा की गई। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
सोलन , [ बद्दी ] ,23 जनवरी [ पंकज गोल्डी ] ! बहुजन समाज पार्टी की जिला सोलन की बैठक नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी कांशीराम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बीएसपी शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विक्रम नायर ने बताया कि प्रदेश प्रभारी कांशीराम द्वारा विधानसभा चुनावों के नतीजों व गतिविधियों की समीक्षा की गई। राज्य प्रभारी द्वारा
संगठन में कुछ पदों को ज्यों का त्यों ही रखा गया व कुछ नए पदों के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। विक्रम सिंह नायर लोकसभा संसदीय क्षेत्र शिमला के प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव के पद पर बने रहेंगे, सुरेश सिंह बांबी प्रदेश सचिव के पद पर बने रहेंगे, दौलत राम भाटिया जिला सिरमौर के प्रभारी रहेंगे, नरेंद्र सिंह दून विधानसभा के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। नागेन्द्र जसवाल को विधानसभा दून का प्रभारी नियुक्त किया गया, गोपाल बांबी विधानसभा नालागढ़ के सचिव के पद पर बने रहेंगे, पारस बैंस नालागढ़ विधानसभा प्रभारी, रामपाल बैंस नालागढ़ विधानसभा के प्रभारी, राजू सिंह कार्यकारिणी सदस्य नालागढ़, हरदेव सिंह अध्यक्ष नालागढ़ विधानसभा, नानक चंद कार्यकारणी सदस्य नालागढ़ विधानसभा, सोहन सिंह उपाध्यक्ष नालागढ़ विधानसभा, मुंशी कुमार उपाध्यक्ष विधानसभा दून और रंजीत सिंह व् राधा कृष्ण को कार्यकारिणी सदस्य दून विधानसभा नियुक्त किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बैठक में बीते हुऐ विधानसभा चुनाव के नतीजे एवं सभी गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई और सदस्यता अभियान को गति देने बारे में भी चर्चा की गई।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -