
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
ऊना ! छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि लगभग 50 लाख रुपए की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में पार्किंग व बहुउद्देशीय भवन का निर्माण आरंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि ऊना शहर के बीचों-बीच एक हाईटेक पार्किंग का निर्माण होगा, जिससे बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिल पाएगी। वहीं भाजपा ऊना नगर अध्यक्ष सुरजीत सैणी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष खामोश जैतक तथा महामंत्री नवीन पुरी ने पार्किंग के लिए सतपाल सत्ती का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह सती के नेतृत्व में ऊना शहर में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। शहर के गंदे पानी की निकासी के लिए नालों के निर्माण को सतपाल सिंह सत्ती ने 28 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवा दी है तथा शीघ्र ही इसका काम शुरू हो जाएगा। ऊना से मैहतपुर तक सड़कों पर तारकोल बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसके लिए सतपाल सत्ती के विशेष प्रयासों से बजट प्राप्त हुआ है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इसी प्रकार आरटीओ का अपना कार्यालय तैयार है तथा होमगार्ड कर्मचारियों को भी अपना भवन मिल गया है। इसके अलावा विजिलेंस डिपार्टमेंट का भवन बन कर तैयार है। उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती बिना किसी भेदभाव से ऊना विधानसभा क्षेत्र का विकास करवा रहे हैं, जिसके लिए सभी उनके आभारी हैं।
ऊना ! छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि लगभग 50 लाख रुपए की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में पार्किंग व बहुउद्देशीय भवन का निर्माण आरंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि ऊना शहर के बीचों-बीच एक हाईटेक पार्किंग का निर्माण होगा, जिससे बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिल पाएगी।
वहीं भाजपा ऊना नगर अध्यक्ष सुरजीत सैणी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष खामोश जैतक तथा महामंत्री नवीन पुरी ने पार्किंग के लिए सतपाल सत्ती का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह सती के नेतृत्व में ऊना शहर में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। शहर के गंदे पानी की निकासी के लिए नालों के निर्माण को सतपाल सिंह सत्ती ने 28 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवा दी है तथा शीघ्र ही इसका काम शुरू हो जाएगा। ऊना से मैहतपुर तक सड़कों पर तारकोल बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसके लिए सतपाल सत्ती के विशेष प्रयासों से बजट प्राप्त हुआ है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
भाजपा नेताओं ने कहा कि इसी प्रकार आरटीओ का अपना कार्यालय तैयार है तथा होमगार्ड कर्मचारियों को भी अपना भवन मिल गया है। इसके अलावा विजिलेंस डिपार्टमेंट का भवन बन कर तैयार है। उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती बिना किसी भेदभाव से ऊना विधानसभा क्षेत्र का विकास करवा रहे हैं, जिसके लिए सभी उनके आभारी हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -