Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !
  • मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !
  • शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !
  • शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !
  • शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !
  • शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !
  • शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !
  • सिरमौर ! नाहन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली आर्थिक सहायता, सरकार की रिपोर्ट पर भड़के डॉ. राजीव बिंदल !
  • सोलन ! स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुबाथू रोड का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग को दिये रोड की हालात सुधारने के सख्त निर्देश ! 
  • शिमला ; राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार, भाजपा को बताया प्रदेश विरोधी !
  • शिमला !“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! पीआईडी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की प्रिवेंटिव डिटेंशन में गिरफ्तारी !
  • !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
  • चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !
और अधिक खबरें

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm
होम Khabar Himachal Seचम्बा ! गुन्नूघराट पुखरोटू पेयजल योजना को मिली मंजूरी, जल्द होगा शिलान्यास- विधानसभा उपाध्यक्ष ।
  • खबर हिमाचल से

चम्बा ! गुन्नूघराट पुखरोटू पेयजल योजना को मिली मंजूरी, जल्द होगा शिलान्यास- विधानसभा उपाध्यक्ष ।

द्वारा
ks_premi -
चंबा ( चंबा ) - August 21, 2020 @ 07:26 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चंबा ! गुन्नूघराट पुखरोटू पेयजल योजना के निर्माण को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने यह बात आज चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत मसरूंड में किसानों को बीज की किटें वितरित करने के बाद कही। उन्होंने बताया कि इस योजना के निर्माण पर 20 करोड़ की राशि खर्च होगी और इससे 9 पंचायतों के लोगों को पेयजल की पर्याप्त सुविधा मिलेगी। विधानसभा उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के निचले क्षेत्रों में जहां संपर्क सड़कों के नेटवर्क को विस्तार दिया जा रहा है वहीं पुरानी सड़कों के सुधार और अपग्रेडेशन को लेकर भी कार्य योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुखरी- मसरूंड- सिढ़- सरोल सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौड़ा किया जा रहा है। 35 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 23 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि सेंट्रल रोड फंड से कोटी से बड़ोह और बड़ोह से नकरोड़ तक की मुख्य सड़क की अपग्रेडेशन के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य भी प्रगति पर है। कम जनसंख्या वाली बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ने की सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस वर्ष 55 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है जिससे छूटे हुए 100 से 249 तक की जनसंख्या वाले गांवों और बस्तियों को भी सड़क से जोड़ा जा रहा है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि कृषि विभाग किसानों को नकदी फसलों की ओर रुझान बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसानों को भी उन तमाम योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए जिनके माध्यम से वे कृषि को अपनी आर्थिकी का सबसे बड़ा आधार बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि और बागवानी रोजगार के लिए अन्य राज्यों को होने वाले पलायन को रोकने में भी सबसे कारगर भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का जिक्र करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए और युवाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। उद्योग में 60 लाख तक के निवेश पर संयंत्र अथवा मशीनरी के निवेश पर पुरुष उद्यमियों को 25 प्रतिशत जबकि महिलाओं को 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा अपने बजट भाषण में 45 वर्ष तक की विधवाओं को आजीविका उपलब्ध करवाने के लिए इसी योजना के तहत 35 प्रतिशत सब्सिडी देने की भी घोषणा की गई है जो प्रशंसनीय कदम है। उन्होंने कोविड-19 के इस दौर में सभी जरूरी एहतियातों पर अमल करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों, बुजुर्गों और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को विशेष तौर से अपना बचाव करने की आवश्यकता है। इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने देवदार का पौधा भी रोपा और लोगों से पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के अलावा पौधों के संरक्षण का आग्रह किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड पवन शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि ईश्वर ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण संजीव अत्री, युवा मोर्चा जिला महामंत्री एडवोकेट रविंद्र कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टेकचंद टंडन,चुराह मंडल अध्यक्ष ताराचंद, मंडल उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर व करमचंद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री एवं पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश कुमार, पुखरी पंचायत प्रधान गोपाल ठाकुर, जिला भाजयुमो जिला सह प्रवक्ता मानसिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी जगजीत सिंह व मसरूंड पंचायत उप प्रधान तिलक राज भी मौजूद रहे।

चंबा ! गुन्नूघराट पुखरोटू पेयजल योजना के निर्माण को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने यह बात आज चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत मसरूंड में किसानों को बीज की किटें वितरित करने के बाद कही। उन्होंने बताया कि इस योजना के निर्माण पर 20 करोड़ की राशि खर्च होगी और इससे 9 पंचायतों के लोगों को पेयजल की पर्याप्त सुविधा मिलेगी।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के निचले

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

क्षेत्रों में जहां संपर्क सड़कों के नेटवर्क को विस्तार दिया जा रहा है वहीं पुरानी सड़कों के सुधार और अपग्रेडेशन को लेकर भी कार्य योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुखरी- मसरूंड- सिढ़- सरोल सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौड़ा किया जा रहा है। 35 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 23 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि सेंट्रल रोड फंड से कोटी से बड़ोह और बड़ोह से नकरोड़ तक की मुख्य सड़क की अपग्रेडेशन के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य भी प्रगति पर है।

कम जनसंख्या वाली बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ने की सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस वर्ष 55 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है जिससे छूटे हुए 100 से 249 तक की जनसंख्या वाले गांवों और बस्तियों को भी सड़क से जोड़ा जा रहा है।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि कृषि विभाग किसानों को नकदी फसलों की ओर रुझान बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसानों को भी उन तमाम योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए जिनके माध्यम से वे कृषि को अपनी आर्थिकी का सबसे बड़ा आधार बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि और बागवानी रोजगार के लिए अन्य राज्यों को होने वाले पलायन को रोकने में भी सबसे कारगर भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का जिक्र करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए और युवाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। उद्योग में 60 लाख तक के निवेश पर संयंत्र अथवा मशीनरी के निवेश पर पुरुष उद्यमियों को 25 प्रतिशत जबकि महिलाओं को 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा अपने बजट भाषण में 45 वर्ष तक की विधवाओं को आजीविका उपलब्ध करवाने के लिए इसी योजना के तहत 35 प्रतिशत सब्सिडी देने की भी घोषणा की गई है जो प्रशंसनीय कदम है।

उन्होंने कोविड-19 के इस दौर में सभी जरूरी एहतियातों पर अमल करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों, बुजुर्गों और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को विशेष तौर से अपना बचाव करने की आवश्यकता है। इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने देवदार का पौधा भी रोपा और लोगों से पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के अलावा पौधों के संरक्षण का आग्रह किया।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड पवन शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि ईश्वर ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण संजीव अत्री, युवा मोर्चा जिला महामंत्री एडवोकेट रविंद्र कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टेकचंद टंडन,चुराह मंडल अध्यक्ष ताराचंद, मंडल उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर व करमचंद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री एवं पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश कुमार, पुखरी पंचायत प्रधान गोपाल ठाकुर, जिला भाजयुमो जिला सह प्रवक्ता मानसिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी जगजीत सिंह व मसरूंड पंचायत उप प्रधान तिलक राज भी मौजूद रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! सेवा निवृत्त सहायक लोक संपर्क अधिकारी अजय गुप्ता की मृत्यु पर शोक व्यक्त ।
पिछला लेख ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया चंबा उपमंडल के लाभार्थियों के साथ संवाद ।

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

विशाल सूद-February 19, 2026 @ 09:07 pm

0
धर्मशाला, 19 फ़रवरी [ विशाल सूद ] ! आज धर्मशाला के प्रेस क्लब, नगरोटा बगवां में

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm

शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !

February 19, 2026 @ 08:46 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !