
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! नेहरू युवा केंद्र चम्बा द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया अभियान फिटनेस का डोज आधा घंटा हर रोज के तहत धनेई गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र चम्बा के जिला युवा समन्वयक विवेक कुमार तथा अकाउंटेंट अजय सेन के दिशा-निर्देशों पर स्वयंसेवी पुष्पा ने किया। स्वयंसेवी पुष्पा ने गांव में चामुंडा युथ क्लब धनेई के प्रधान नरेंद्र कुमार के साथ मिलकर लोगों को व्यायाम करवाया। साथ ही उन्हें फिटनेस व हेल्थ के प्रति जागरूक किया, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर दिन व्यायाम व योग करने वाला व्यक्ति अन्य व्यक्तियों की तुलना में अधिक स्वस्थ होता है तथा बीमारियों से बचा रहता है। इसके विपरीत जो लोग व्यायाम व योग नहीं करते हैं, उन्हें मोटापे की शिकायत हो सकती है तथा बीमारियां भी घेर सकती हैं। इसलिए लोग व्यायाम व योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि सभी स्वस्थ बने रहें। स्वयंसेवी ने लोगो को कोविड-19 के खिलाफ भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जब तक लोग कोरोना के खिलाफ जारी किए गए दिशा-निर्देशों का ईमानदारी के साथ पालन नहीं करते हैं, तब तक संक्रमण के बढ़ते खतरे पर लगाम लगाना काफी मुश्किल है।
चम्बा ! नेहरू युवा केंद्र चम्बा द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया अभियान फिटनेस का डोज आधा घंटा हर रोज के तहत धनेई गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र चम्बा के जिला युवा समन्वयक विवेक कुमार तथा अकाउंटेंट अजय सेन के दिशा-निर्देशों पर स्वयंसेवी पुष्पा ने किया। स्वयंसेवी पुष्पा ने गांव में चामुंडा युथ क्लब धनेई के प्रधान नरेंद्र कुमार के साथ मिलकर लोगों को व्यायाम करवाया। साथ ही उन्हें फिटनेस व हेल्थ के प्रति जागरूक किया, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि हर दिन व्यायाम व योग करने वाला व्यक्ति अन्य व्यक्तियों की तुलना में अधिक स्वस्थ होता है तथा बीमारियों से बचा रहता है। इसके विपरीत जो लोग व्यायाम व योग नहीं करते हैं, उन्हें मोटापे की शिकायत हो सकती है तथा बीमारियां भी घेर सकती हैं। इसलिए लोग व्यायाम व योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि सभी स्वस्थ बने रहें। स्वयंसेवी ने लोगो को कोविड-19 के खिलाफ भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जब तक लोग कोरोना के खिलाफ जारी किए गए दिशा-निर्देशों का ईमानदारी के साथ पालन नहीं करते हैं, तब तक संक्रमण के बढ़ते खतरे पर लगाम लगाना काफी मुश्किल है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -