
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 10 जनवरी [ शिवानी ] ! आम तौर पर पति पत्नी के बीच थोड़े बहुत मनमुटाव चलते ही रहते है। कई बार देखा जाता है कि पति पत्नी के आपसी मन मुटाव के चलते पत्नी ने आत्महत्या कर ली या पति ने अपनी जान गवां दी। वैसे ही पंजाब में एक पति का अपनी पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मार देने का मामला सामने आया है। पंजाब के फिरोजपुर कैंट में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी पत्नी की हत्या की ओर बाद में खुद को भी गोली मार ली। यह घटना रविवार रात की है जब पत्नी की हत्या करने के बाद लेफ्टिनेंट ने खुद को भी गोली मार दी। पुलिस को घटनास्थल से सैन्य अधिकारी द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी को मारने की वजह वैवाहिक जीवन में कलह को बताया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सेना का अधिकारी हिमाचल के शिमला का रहने वाला हैं। मृतक निशांत परमार जिनकी उम्र 40 वर्ष थी। सेना की सप्लाई डिपो (एएससी) बटालियन-507 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात थे। निशांत देहरादून निवासी अपनी पत्नी डिंपल सिंह तोमर के साथ फिरोजपुर कैंट में सरकारी कोठी में रहते थे। दोनों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। जिसके चलते निशांत ने रविवार रात करीब आठ बजे के आसपास अपनी पत्नी को गोली मार दी। उसके बाद निशांत अपने यूनिट दफ्तर गया। वहां मंदिर में माथा टेका और फिर एक जवान की सरकारी राइफल से गले के नीचे रखकर खुद को भी गोली मार ली। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा , 10 जनवरी [ शिवानी ] ! आम तौर पर पति पत्नी के बीच थोड़े बहुत मनमुटाव चलते ही रहते है। कई बार देखा जाता है कि पति पत्नी के आपसी मन मुटाव के चलते पत्नी ने आत्महत्या कर ली या पति ने अपनी जान गवां दी। वैसे ही पंजाब में एक पति का अपनी पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मार देने का मामला सामने आया है। पंजाब के फिरोजपुर कैंट में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी पत्नी की हत्या की ओर बाद में खुद को भी गोली मार ली। यह घटना रविवार रात की है जब पत्नी की हत्या करने के बाद लेफ्टिनेंट ने खुद को भी गोली मार दी।
पुलिस को घटनास्थल से सैन्य अधिकारी द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी को मारने की वजह वैवाहिक जीवन में कलह को बताया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पुलिस के मुताबिक सेना का अधिकारी हिमाचल के शिमला का रहने वाला हैं। मृतक निशांत परमार जिनकी उम्र 40 वर्ष थी। सेना की सप्लाई डिपो (एएससी) बटालियन-507 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात थे।
निशांत देहरादून निवासी अपनी पत्नी डिंपल सिंह तोमर के साथ फिरोजपुर कैंट में सरकारी कोठी में रहते थे। दोनों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। जिसके चलते निशांत ने रविवार रात करीब आठ बजे के आसपास अपनी पत्नी को गोली मार दी। उसके बाद निशांत अपने यूनिट दफ्तर गया। वहां मंदिर में माथा टेका और फिर एक जवान की सरकारी राइफल से गले के नीचे रखकर खुद को भी गोली मार ली।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -