
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 04 नवंबर ! एचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में आज दिनांक 4.11.2022 को सर्तकता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों द्वारा खैरी चौक पर “ भ्रष्टाचार मुक्त भारत –विकसित भारत ” विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने नुक्कड़ नाटक मंचन द्वारा बताया गया कि किस प्रकार भ्रष्टाचार किसी भी देश के विकास में सबसे बड़ा अवरोध है और भ्रष्टाचार का कीड़ा आज भारत के बड़े नेता से लेकर आम आदमी तक फैल चुका है। नाटक के अंत में चमेरा पावर स्टेशन-I के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री प्रवेश कुमार जैन ने जन समूह व नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सराहनीय नाटक मंचन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज भारत ही नहीं पूरा विश्व भ्रष्टाचार जैसी बीमारी से परेशान है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत को देखना शायद आज हर भारतीय का एक सपना है। हमें अपने देश को रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाने के लिए निरंतर काम करना चाहिए। हमें इसके लिए लगातार सही दिशा में कार्य करने होंगे। इसके लिए सबसे पहले हमें खुद के आचरण को सुधारना होगा। भारत को सभी सामाजिक बुराईयों से छुटकारा दिलाने की ज़िम्मेदारी भी युवाओं के कंधों पर है जो हमारे राष्ट्र के निर्माता हैं। इस अवसर पर महाप्रबंधक (यांत्रिक) श्री संजय कुमार राय सहित पावर स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारिगण , कार्मिकगण, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।
चम्बा , 04 नवंबर ! एचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में आज दिनांक 4.11.2022 को सर्तकता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों द्वारा खैरी चौक पर “ भ्रष्टाचार मुक्त भारत –विकसित भारत ” विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने नुक्कड़ नाटक मंचन द्वारा बताया गया कि किस प्रकार भ्रष्टाचार किसी भी देश के विकास में सबसे बड़ा अवरोध है और भ्रष्टाचार का कीड़ा आज भारत के बड़े नेता से लेकर आम आदमी तक फैल चुका है।
नाटक के अंत में चमेरा पावर स्टेशन-I के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री प्रवेश कुमार जैन ने जन समूह व नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सराहनीय नाटक मंचन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज भारत ही नहीं पूरा विश्व भ्रष्टाचार जैसी बीमारी से परेशान है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत को देखना शायद आज हर भारतीय का एक सपना है। हमें अपने देश को रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाने के लिए निरंतर काम करना चाहिए। हमें इसके लिए लगातार सही दिशा में कार्य करने होंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसके लिए सबसे पहले हमें खुद के आचरण को सुधारना होगा। भारत को सभी सामाजिक बुराईयों से छुटकारा दिलाने की ज़िम्मेदारी भी युवाओं के कंधों पर है जो हमारे राष्ट्र के निर्माता हैं।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (यांत्रिक) श्री संजय कुमार राय सहित पावर स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारिगण , कार्मिकगण, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -