
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगड़ा /धर्मशाला ! हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला डिपो ने वर्ष 2021 में 22 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह धनराशि वर्ष 2020 के मुकाबले में 10 करोड़ अधिक है। वर्ष 2020 में एच.आर.टी.सी. ने 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पत्रकार वार्ता के दौरान डी.डी.एम. एच.आर.टी.सी. पंकज चड्डा ने कहा कि वर्ष 2021 में एच.आर.टी.सी. की बसें 62 लाख किलोमीटर चली जबकि वर्ष 2020 में 35 लाख किलोमीटर बसें चली थीं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार प्रति किलोमीटर आय भी बढ़ी है। वर्ष 2020 में प्रतिकिलोमीटर आय 34.16 रूपए के करीब थी, जबकि 2021 में यह 36.51 रूपए पहुंच गई। पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि दिसम्बर 2021 तक बंद पड़े अधिकांश रूट शुरू कर दिए गए, अब कुछ ही रूट बचे हैं जिन पर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि धर्मशाला डिपो के लगभग सभी लंबें रूट शुरू कर दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसमें धर्मशाला से दिल्ली, हरिद्वार, पठानकोट तथा जम्मू के रूटों पर बसें शुरू कर दी गई हैं। साथ ही शनिवार को मैक्लोडगंज-दिल्ली रात्रि 9.30 बजे के रूट को भी शुरू कर दिया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -