
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
नालागढ़ ! नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं हिमाचल भाजपा के कार्याकारिणी सदस्य केएल ठाकुर ने मंगलवार को दोपहर के बाद पहाड़ी क्षेत्र रामशहर का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का उदघाटन किया तथा नए विकास कार्यों की नींव रखी। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के साथ मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं का सुना और उनका शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने 70 मीटर तक बिछाई जा रही टाइल कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा उन्हें दूर करने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने शिव मंदिर के समीप ढाई लाख रूपए से बने सामुदायिक भवन का उदघाटन किया। इसके बाद उन्होंने करीब एक किलोमीटर दूरी की पड़ीघाट से लुआनीबनी संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इस सडक़ पर करीब पांच लाख रूपए खर्च कि जाएंगे जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके बाद उन्होंने डोली सडक़ से सोयका संपर्क मार्ग का उदघाटन किया। इस संपर्क मार्ग पर करीब एक लाख चालीस हजार रूपए खर्च किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने सलगुआं बहरोटा सामुदायिक भवन का उदघाटन कर लोगों को समर्पित किया। इसका निर्माण करीब साढे तीन लाख रूपए से किया गया है। केएल ठाकुर ने इस मौके पर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। शिव मंदिर से ऊपरला बहरोटा को डेढ लाख और सलगुआं बहरोटा से शिव मंदिर तक मार्ग के लिए डेढ लाख रूपए देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधान एवं उपप्रधान, बाबूराम समाज सेवक , एनडी शास्त्री, जगदीश शर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने प्रकाश के घर से रविंद्र के घर तक गली का निर्माण करने के लिए एक लाख देने की घोषणा की।
नालागढ़ ! नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं हिमाचल भाजपा के कार्याकारिणी सदस्य केएल ठाकुर ने मंगलवार को दोपहर के बाद पहाड़ी क्षेत्र रामशहर का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का उदघाटन किया तथा नए विकास कार्यों की नींव रखी। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के साथ मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं का सुना और उनका शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने 70 मीटर तक बिछाई जा रही टाइल कार्यों का जायजा लिया।
इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा उन्हें दूर करने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने शिव मंदिर के समीप ढाई लाख रूपए से बने सामुदायिक भवन का उदघाटन किया। इसके बाद उन्होंने करीब एक किलोमीटर दूरी की पड़ीघाट से लुआनीबनी संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इस सडक़ पर करीब पांच लाख रूपए खर्च कि जाएंगे जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके बाद उन्होंने डोली सडक़ से सोयका संपर्क मार्ग का उदघाटन किया। इस संपर्क मार्ग पर करीब एक लाख चालीस हजार रूपए खर्च किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने सलगुआं बहरोटा सामुदायिक भवन का उदघाटन कर लोगों को समर्पित किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसका निर्माण करीब साढे तीन लाख रूपए से किया गया है। केएल ठाकुर ने इस मौके पर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। शिव मंदिर से ऊपरला बहरोटा को डेढ लाख और सलगुआं बहरोटा से शिव मंदिर तक मार्ग के लिए डेढ लाख रूपए देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधान एवं उपप्रधान, बाबूराम समाज सेवक , एनडी शास्त्री, जगदीश शर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने प्रकाश के घर से रविंद्र के घर तक गली का निर्माण करने के लिए एक लाख देने की घोषणा की।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -