Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट !

      Khabar Himachal Se

      धर्मशाला ! यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक हटाने की मांग, धर्मशाला में भीम आर्मी व ओबीसी संघर्ष समिति का प्रदर्शन !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक हटाने की मांग, धर्मशाला में भीम आर्मी व ओबीसी संघर्ष समिति का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न, 1 अप्रैल को 'धर्म रक्षा अर्पण निधि' कार्यक्रम में शामिल होंगे अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुजानपुर में होली मेले की तैयारियों का डीसी गंधर्वा राठौर ने लिया जायज़ा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! रौड़ा सेक्टर में दो गुटों में हुए लड़ाई झगड़े मामले में क्रॉस एफ़आईआर, जाँच में जुटी पुलिस टीम !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !
  • शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !
  • शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !
  • शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !
  • शिमला ! प्रिवेंटिव डिटेंशन — पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी !
  • शिमला ! पुलिस ने चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी की बरामद — आगामी अन्वेषण जारी !
  • शिमला ! प्रदेश के साथ होने वाला कोई भी अन्याय सहन नही किया जा सकता ; प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने किसानों के साथ हो रही ठगी पर उठाया बड़ा सवाल, बागवानों की परेशानियों को किया उजागर ! 
  • शिमला ! कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, छोटे राज्यों के आर्थिक हालात पर चिंता जताई !
  • शिमला ! 16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, संख्या बल पर घमासान; भाजपा पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप !
  • हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !
  • चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • शिमला ! पीआईडी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की प्रिवेंटिव डिटेंशन में गिरफ्तारी !
और अधिक खबरें

शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !

February 28, 2026 @ 10:16 pm

शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

February 28, 2026 @ 08:04 pm

शिमला ; पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट !

February 28, 2026 @ 08:01 pm

धर्मशाला ! यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक हटाने की मांग, धर्मशाला में भीम आर्मी व ओबीसी संघर्ष समिति का प्रदर्शन !

February 28, 2026 @ 07:55 pm
होम Khabar Himachal Seबिलासपुर । जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश पहुँचने पर भव्य स्वागत !
  • खबर हिमाचल से

बिलासपुर । जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश पहुँचने पर भव्य स्वागत !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - बिलासपुर ( बिलासपुर ) - November 21, 2020 @ 06:06 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा का आज हिमाचल प्रदेश पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप सहित प्रदेश के मंत्रीगणों, सांसदों व युवा मोर्चा के अध्यक्षों ने बिलासपुर के लुहनू मैदान में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ देकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। भारी संख्या में स्थानीय जनता और हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। लुहनू मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी आवश्यक गाइडलाइंस का पालन किया गया। आदरणीय अध्यक्ष जी के स्वागत में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से पूरा बिलासपुर गूंज उठा। ज्ञात हो कि बिहार विधान सभा चुनाव और देश भर में 59 सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय के बाद विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा पहली बार आज दो दिवसीय प्रवास पर हिमाचल प्रदेश पहुंचे। अपने दौरे पर वे पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें भी करेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधान सभा और उप-चुनावों के कारण मेरा हिमाचल प्रदेश आना संभव नहीं हो सका लेकिन बिहार सहित देश के 11 राज्यों में हुए उप-चुनावों और उसमें भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद मैं जीत की खुशखबरी के साथ हिमाचल प्रदेश आया हूँ। मुझे आप सबसे गले मिलने का मन कर रहा है लेकिन कोरोना संकट काल में मैं ऐसा कर पाने में असमर्थ हूँ। मैं आपके असीम प्यार और भावनाओं के लिए आप सब को हृदय से धन्यवाद देता हूं। श्री नड्डा ने स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह आप कार्यकर्ताओं का तप है जिसके बल पर मैं आज इतने बड़े मुकाम तक पहुंचा हूँ और यह मेरा सौभाग्य है कि आप सबमें एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिनके साथ मुझे काम करने का अवसर नहीं मिला। मैं परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ हिमाचल में पगडंडियों पर चला हूँ और हम सब जनता के दुःख-दर्द में भागीदार बने हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, अपितु माँ भारती की सेवा और गाँव-गरीब-किसान के कल्याण के लिए सत्ता में आती है। उन्होंने बिहार विधान सभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन को याद करते हुए कहा कि किस तरह माननीय प्रधानमंत्री जी ने मंच से नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा था कि “नड्डा जी, आप आगे बढ़ो, हम आपके साथ हैं।” उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के इस उद्गार के लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया। श्री नड्डा ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव केवल बिहार का चुनाव नहीं था, बल्कि इसके साथ-साथ मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर और तेलंगाना में भी उप-चुनाव हुए थे। इससे पहले लद्दाख हिल काउंसिल के भी चुनाव संपन्न हुए थे। इन सभी चुनावों में कश्मीर से लेकर कच्छ तक और बिहार से लेकर मणिपुर तक हर जगह कमल खिला और जनता ने हमें आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी में एक बार पुनः अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। यह विजय कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कोविड मैनेजमेंट और इस संक्रमण से देशवासियों को बचाने के लिए उठाये गए क़दमों और बनाई गई नीतियों पर भी जनता की मुहर है। अमेरिका जैसी वैश्विक शक्ति भी जहां कोरोना के सामने अपने आप को असहाय पा रही थी, वहीं हमारे प्रधानमंत्री जी ने मानव कल्याण और अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए साथ-साथ काम कर दुनिया को आगे बढ़ने की राह दिखाई जिसकी मुक्त कंठ से सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन से लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ तक ने की। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति को तो वहां की जनता ने कोविड मैनेजमेंट में अक्षमता के लिए राष्ट्रपति चुनाव में पराजित भी कर दिया। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के समय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जहां एक ओर अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत योजना की शुरुआत की तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने 1.70 लाख करोड़ रुपये से देश के गाँव, गरीब, किसान, बुजुर्ग, महिलाओं, दलितों, शोषितों, वंचितों और प्रवासी मजदूरों के कल्याण के लिए गरीब कल्याण योजना को भी अमलीजामा पहनाया। प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से गरीब कल्याण रोजगार योजना भी शुरू की गई। कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति में देश का कोई गरीब भूखा न सोने पाए, इसकी चिंता करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश के लगभग 80 करोड़ लोगों के लिए इस वर्ष मार्च महीने से लेकर नवंबर तक मुफ्त राशन की व्यवस्था की। कोविड-19 संकट काल के समय माननीय प्रधानमंत्री जी ने डीबीटी के माध्यम से 20 करोड़ बहनों के खातों में पांच-पांच सौ रुपये के तीन किस्तों के रूप में 1500 रुपये उनके एकाउंट में भेजे तो बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को भी एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। देश की 8 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को लॉकडाउन के समय तीन महीने में तीन गैस सिलिंडर मुफ्त उपलब्ध करवाए गए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी जान की परवाह न करते हुए लॉकडाउन की स्थिति में लगभग 25 करोड़ से अधिक लोगों तक फ़ूड पैकेट्स और राशन किट्स पहुंचाए। केंद्र सरकार, भाजपा की राज्य सरकारों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस संकट काल में हर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय केंद्र से एक रुपया भेजा जाता था तो लाभार्थी तक महज 15 पैसे ही पहुँच पाते थे जिसकी स्वीकारोक्ति प्रधानमंत्री रहते हुए स्वर्गीय राजीव गाँधी जी ने भी की थी लेकिन मोदी सरकार में एक-एक रूपया बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के एकाउंट में पहुँचते हैं। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है जो हिमाचल के विकास के लिए संकल्पित है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में चहुँ ओर विकास हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने हिमाचल प्रदेश में एम्स, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और पीजीआई दिया। श्री नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार के सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से कार्य करते हैं और उनके त्याग एवं उनकी तपस्या के बल पर भारतीय जनता पार्टी और हमारी विचारधारा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जब भी मुझे पूरे देश में कार्य करने का मौका मिलता है तो मैं हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का स्मरण करता हूँ, आप सब मेरी शक्ति हैं। हम सब दिन-रात काम कर हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की जयराम ठाकुर सरकार को सशक्त और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरा हिमाचल प्रदेश का संक्षिप्त दौरा है। मैं पुनः विस्तृत प्रवास पर हिमाचल प्रदेश वापस आउंगा और आप सबसे मिलूंगा।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख हिमाचल में अब बारिश की सही जानकारी मिलेगी।
पिछला लेख चम्बा ! आपदा प्रबंधन के लिए सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों को सशक्त बनाया जाएगा - उपायुक्त।

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

February 28, 2026 @ 08:04 pm

शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !

February 28, 2026 @ 10:16 pm

शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

February 18, 2026 @ 06:36 pm

शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !

February 18, 2026 @ 04:59 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक हटाने की मांग, धर्मशाला में भीम आर्मी व ओबीसी संघर्ष समिति का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न, 1 अप्रैल को 'धर्म रक्षा अर्पण निधि' कार्यक्रम में शामिल होंगे अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुजानपुर में होली मेले की तैयारियों का डीसी गंधर्वा राठौर ने लिया जायज़ा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !

विशाल सूद-February 28, 2026 @ 10:16 pm

0
शिमला , 28 फरवरी [ शिवानी ] ! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला द्वारा

शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

February 28, 2026 @ 08:04 pm

शिमला ; पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट !

February 28, 2026 @ 08:01 pm

धर्मशाला ! यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक हटाने की मांग, धर्मशाला में भीम आर्मी व ओबीसी संघर्ष समिति का प्रदर्शन !

February 28, 2026 @ 07:55 pm

शिमला ! शहर में. हाईटेक तरीके से होगी सफाई, गोबलर मशीन का महापौर की उपस्थिति में हुआ ट्रायल,एमसी खरीदेगा मशीनें !

February 28, 2026 @ 07:50 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! विश्वविद्यालय शिमला में एसएफआई के गुंडों द्वारा किए गए हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

शिमला ! छोटा शिमला में मानवता की मिसाल — 90 वर्षीय वृद्ध माता को मिला सम्मान और सुरक्षा !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ; पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !