Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, संख्या बल पर घमासान; भाजपा पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, छोटे राज्यों के आर्थिक हालात पर चिंता जताई !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! पुलिस ने चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी की बरामद — आगामी अन्वेषण जारी !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
  • चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !
  • शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !
  • शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !
  • हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !
  • शिमला ! 16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, संख्या बल पर घमासान; भाजपा पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप !
  • शिमला ! कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, छोटे राज्यों के आर्थिक हालात पर चिंता जताई !
  • शिमला ! कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने किसानों के साथ हो रही ठगी पर उठाया बड़ा सवाल, बागवानों की परेशानियों को किया उजागर ! 
  • शिमला ! प्रदेश के साथ होने वाला कोई भी अन्याय सहन नही किया जा सकता ; प्रतिभा सिंह ! 
  • हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !
  • शिमला ! प्रिवेंटिव डिटेंशन — पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी !
  • शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !
  • शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !
  • शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !
  • हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !
  • हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति पर कांग्रेस युवा नेता उदय कुमार ने जताई प्रसन्नता !
और अधिक खबरें

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

February 18, 2026 @ 09:35 pm

चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

February 18, 2026 @ 09:26 pm

चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

February 18, 2026 @ 06:52 pm

शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !

February 18, 2026 @ 06:48 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! छात्रों पर ऑनलाइन क्लासेज़ में मानसिक दबाव बनाने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! छात्रों पर ऑनलाइन क्लासेज़ में मानसिक दबाव बनाने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - June 18, 2021 @ 08:44 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! छात्र अभिभावक मंच ने दयानंद स्कूल प्रबंधन द्वारा टयूशन फीस में की गई पचास प्रतिशत तक की फीस बढ़ोतरी व उसकी वसूली के लिए छात्रों पर ऑनलाइन क्लासेज़ में मानसिक दबाव बनाने के खिलाफ शिक्षा निदेशक कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मंच का प्रतिनिधिमंडल उच्चतर शिक्षा निदेशक से मिला व उन्हें ज्ञापन सौंप कर फीस बढ़ोतरी वापिस लेने व दयानंद स्कूल पर कठोर कार्रवाई की मांग की। निदेशक ने मंच के सदस्यों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंच ने शिक्षा निदेशक को चेताया है कि अगर बढ़ी हुई पचास प्रतिशत फीस वापिस न ली गयी तो आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन में विजेंद्र मेहरा,भुवनेश्वर सिंह,कमलेश वर्मा,हेमंत शर्मा,राजकुमार,अमित राठौड़,बालक राम,रामप्रकाश,विरेन्द्र नेगी,विरेन्द्र लाल,नोख राम,सीता राम आदि मौजूद रहे। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा,भुवनेश्वर सिंह व कमलेश वर्मा ने कहा है कि दयानंद स्कूल की मनमानी फीसों व पचास प्रतिशत टयूशन फीस बढ़ोतरी के खिलाफ मंच के प्रतिनिधिन 28 अप्रैल 2021 को शिक्षा निदेशक से मिला था व इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद फीसों को लेकर स्कूल प्रबंधन से पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था परन्तु स्कूल ने जान बूझ कर लगभग सवा एक महीने के बाद इसका जबाव दिया ताकि इस दौरान ज़्यादा से ज्यादा अभिभावकों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करके पूर्ण फीस वसूली जा सके। पत्र के जबाव में भी स्कूल प्रबंधन ने सभी मुद्दों पर शिक्षा निदेशक को गुमराह किया है जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दयानंद स्कूल प्रबंधन के उस तर्क को पूर्णतः नकारा है जिसमें उसने कहा है कि फीस वृद्धि पीटीए की सहमति से की गयी है। जब वर्ष 2020 व 2021में अभिभावकों का जनरल हाउस ही नहीं हुआ तो पीटीए कैसे बनी। अगर स्कूल प्रबंधन ने सच में ही पीटीए का गठन किया है तो वह पीटीए के गठन के लिए अभिभावकों को भेजे गए जनरल हाउस के सूचना पत्र को सार्वजनिक करे। स्कूल प्रबंधन द्वारा पीटीए गठन वाले दिन के जनरल हाउस की कार्यवाही रजिस्टर को सार्वजनिक किया जाए। वर्ष 2019 के शिक्षा विभाग के आदेशानुसार दयानंद स्कूल के जनरल हाउस में कोई भी पीटीए नहीं बनी है व यह प्रबंधन के आर्थिक हितों के संरक्षण के लिए बनाई गई डम्मी पीटीए है। विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि दयानंद स्कूल की पीटीए शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार नहीं बनी है अतः यह पूर्णतः अमान्य है व अभिभावकों को मंजूर नहीं है। वैसे भी शिक्षा निदेशक ने 5 दिसम्बर 2019 को फीसों की बढ़ोतरी के संदर्भ में जो अधिसूचना जारी की है,उसमें स्पष्ट तौर पर केवल अभिभावकों के जनरल हाउस को ही फीसों के संदर्भ में निर्णय लेने की शक्ति दी गयी है व पीटीए की भूमिका पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा है कि मंच की मांग पर ही जनरल हाउस को फीसों के संदर्भ में शक्तियां देने व निर्णय लेने वाले पत्र में ही शिक्षा निदेशक ने साफ कर दिया था कि शिक्षा निदेशालय के पास निजी स्कूलों के प्रबंधन के साथ पीटीए की मिलीभगत की काफी शिकायतें आ रही हैं,इसलिए फीसों के संदर्भ में पीटीए की कोई भूमिका नहीं होगी। इस पर शिक्षा निदेशक ने 18 जनवरी व 12 मार्च 2020 के लिखित आदेशों के माध्यम से रोक लगा दी थी। परन्तु शिक्षा निदेशक के आदेशों की अवहेलना करके दयानंद स्कूल व अन्य निजी स्कूलों ने गैरकानूनी गैर शक्ति प्राप्त अमान्य पीटीए से मिलीभगत करके वर्ष 2021 में पचास प्रतिशत तक फीस बढ़ोतरी कर दी। दयानंद स्कूल प्रबंधन शिक्षा विभाग को यह कह कर गुमराह कर रहा है कि उसने केवल छः से सात प्रतिशत वृद्धि की है जबकि स्कूल ने टयूशन फीस में पचास प्रतिशत तक फीस वृद्धि की है। इस संदर्भ में स्कूल से पिछले व इस वर्ष की फीस रसीदें मंगवाने पर सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस वर्ष स्कूल ने जान बूझ कर यह पचास प्रतिशत वृद्धि टयूशन फीस में की है ताकि टयूशन फीस वसूली में ही स्कूल ज़्यादातर फीस वसूल सके। यह अनैतिक है व आर्थिक भ्रष्टाचार है व इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज़ में फीस जमा करने के लिए मानसिक दबाव बनाना संविधान के अनुच्छेद 39(एफ) में बच्चों को प्राप्त उनके नैतिक व भौतिक अधिकारों का उल्लंघन है। इस पर भी स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होनी चाहिए। स्कूल प्रबंधन कैसे नाबालिग छात्रों से आर्थिक हित(फीस मांगने) पूर्ति की मांग कर सकता है। स्कूल प्रबन्ध की मनमानी फीस जमा न करने वाले छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं से बाहर किया जा रहा है जोकि शिक्षा निदेशक के वर्ष 2020 के आदेशों का उल्लंघन है व इस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि इस वर्ष की गई भारी फीस बढ़ोतरी को रद्द किया जाए व कोरोना काल में वर्ष 2019 की तर्ज़ पर ही केवल टयूशन फीस वसूली जाए।

शिमला ! छात्र अभिभावक मंच ने दयानंद स्कूल प्रबंधन द्वारा टयूशन फीस में की गई पचास प्रतिशत तक की फीस बढ़ोतरी व उसकी वसूली के लिए छात्रों पर ऑनलाइन क्लासेज़ में मानसिक दबाव बनाने के खिलाफ शिक्षा निदेशक कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मंच का प्रतिनिधिमंडल उच्चतर शिक्षा निदेशक से मिला व उन्हें ज्ञापन सौंप कर फीस बढ़ोतरी वापिस लेने व दयानंद स्कूल पर कठोर कार्रवाई की मांग की। निदेशक ने मंच के सदस्यों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंच ने शिक्षा निदेशक को चेताया है कि अगर बढ़ी हुई पचास प्रतिशत फीस वापिस न ली गयी तो आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन में विजेंद्र मेहरा,भुवनेश्वर सिंह,कमलेश वर्मा,हेमंत शर्मा,राजकुमार,अमित राठौड़,बालक राम,रामप्रकाश,विरेन्द्र नेगी,विरेन्द्र लाल,नोख राम,सीता राम आदि मौजूद रहे।

मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा,भुवनेश्वर सिंह व कमलेश वर्मा ने कहा है कि दयानंद स्कूल की मनमानी फीसों व पचास प्रतिशत टयूशन फीस बढ़ोतरी के खिलाफ मंच के प्रतिनिधिन 28 अप्रैल 2021 को शिक्षा निदेशक से मिला था व इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद फीसों को लेकर स्कूल प्रबंधन से पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था परन्तु स्कूल ने जान बूझ कर लगभग सवा एक महीने के बाद इसका जबाव दिया ताकि इस दौरान ज़्यादा से ज्यादा अभिभावकों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करके पूर्ण फीस वसूली जा सके। पत्र के जबाव में भी स्कूल प्रबंधन ने सभी मुद्दों पर शिक्षा निदेशक को गुमराह किया है जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने दयानंद स्कूल प्रबंधन के उस तर्क को पूर्णतः नकारा है जिसमें उसने कहा है कि फीस वृद्धि पीटीए की सहमति से की गयी है। जब वर्ष 2020 व 2021में अभिभावकों का जनरल हाउस ही नहीं हुआ तो पीटीए कैसे बनी। अगर स्कूल प्रबंधन ने सच में ही पीटीए का गठन किया है तो वह पीटीए के गठन के लिए अभिभावकों को भेजे गए जनरल हाउस के सूचना पत्र को सार्वजनिक करे। स्कूल प्रबंधन द्वारा पीटीए गठन वाले दिन के जनरल हाउस की कार्यवाही रजिस्टर को सार्वजनिक किया जाए। वर्ष 2019 के शिक्षा विभाग के आदेशानुसार दयानंद स्कूल के जनरल हाउस में कोई भी पीटीए नहीं बनी है व यह प्रबंधन के आर्थिक हितों के संरक्षण के लिए बनाई गई डम्मी पीटीए है।

विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि दयानंद स्कूल की पीटीए शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार नहीं बनी है अतः यह पूर्णतः अमान्य है व अभिभावकों को मंजूर नहीं है। वैसे भी शिक्षा निदेशक ने 5 दिसम्बर 2019 को फीसों की बढ़ोतरी के संदर्भ में जो अधिसूचना जारी की है,उसमें स्पष्ट तौर पर केवल अभिभावकों के जनरल हाउस को ही फीसों के संदर्भ में निर्णय लेने की शक्ति दी गयी है व पीटीए की भूमिका पर रोक लगाई है।

उन्होंने कहा है कि मंच की मांग पर ही जनरल हाउस को फीसों के संदर्भ में शक्तियां देने व निर्णय लेने वाले पत्र में ही शिक्षा निदेशक ने साफ कर दिया था कि शिक्षा निदेशालय के पास निजी स्कूलों के प्रबंधन के साथ पीटीए की मिलीभगत की काफी शिकायतें आ रही हैं,इसलिए फीसों के संदर्भ में पीटीए की कोई भूमिका नहीं होगी। इस पर शिक्षा निदेशक ने 18 जनवरी व 12 मार्च 2020 के लिखित आदेशों के माध्यम से रोक लगा दी थी। परन्तु शिक्षा निदेशक के आदेशों की अवहेलना करके दयानंद स्कूल व अन्य निजी स्कूलों ने गैरकानूनी गैर शक्ति प्राप्त अमान्य पीटीए से मिलीभगत करके वर्ष 2021 में पचास प्रतिशत तक फीस बढ़ोतरी कर दी। दयानंद स्कूल प्रबंधन शिक्षा विभाग को यह कह कर गुमराह कर रहा है कि उसने केवल छः से सात प्रतिशत वृद्धि की है जबकि स्कूल ने टयूशन फीस में पचास प्रतिशत तक फीस वृद्धि की है। इस संदर्भ में स्कूल से पिछले व इस वर्ष की फीस रसीदें मंगवाने पर सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस वर्ष स्कूल ने जान बूझ कर यह पचास प्रतिशत वृद्धि टयूशन फीस में की है ताकि टयूशन फीस वसूली में ही स्कूल ज़्यादातर फीस वसूल सके। यह अनैतिक है व आर्थिक भ्रष्टाचार है व इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज़ में फीस जमा करने के लिए मानसिक दबाव बनाना संविधान के अनुच्छेद 39(एफ) में बच्चों को प्राप्त उनके नैतिक व भौतिक अधिकारों का उल्लंघन है। इस पर भी स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होनी चाहिए। स्कूल प्रबंधन कैसे नाबालिग छात्रों से आर्थिक हित(फीस मांगने) पूर्ति की मांग कर सकता है। स्कूल प्रबन्ध की मनमानी फीस जमा न करने वाले छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं से बाहर किया जा रहा है जोकि शिक्षा निदेशक के वर्ष 2020 के आदेशों का उल्लंघन है व इस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि इस वर्ष की गई भारी फीस बढ़ोतरी को रद्द किया जाए व कोरोना काल में वर्ष 2019 की तर्ज़ पर ही केवल टयूशन फीस वसूली जाए।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! पनेला लैरा सड़क पर बिछ रही तारकोल के कार्य का जिला परिषद ने किया निरीक्षण !
पिछला लेख बिलासपुर ! कुष्ठ रोग का सरकारी अस्पतालों में निशुल्क ईलाज - डाॅ0 प्रकाश दरोच !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! पुलिस ने चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी की बरामद — आगामी अन्वेषण जारी !

February 18, 2026 @ 06:14 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

February 18, 2026 @ 09:35 pm

चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

February 18, 2026 @ 09:26 pm

चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

February 18, 2026 @ 06:52 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

हमीरपुर ! हमीरपुर ब्लॉक की झनियारा पंचायत के विभिन्न गाँवो मे आयोजित हुई राजपूत महासभा की बैठकें !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, संख्या बल पर घमासान; भाजपा पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

विशाल सूद-February 18, 2026 @ 09:35 pm

0
शिमला , 18 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज़ बिगड़ गया है.

चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

February 18, 2026 @ 09:26 pm

चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

February 18, 2026 @ 06:52 pm

शिमला ! केंद्र से करोड़ों की सहायता के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज शून्य पर — कांग्रेस सरकार जवाब दे पैसा कहां गया?” : बिंदल !

February 18, 2026 @ 06:48 pm

शिमला ; आरडीजी के समर्थन में नहीं भाजपा विधायक, विरोध में सदन में किया हंगामा !

February 18, 2026 @ 06:36 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 

खबर हिमाचल से

चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !